Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    March 28, 2026

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

    March 28, 2026

    धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन
    • हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप
    • धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव
    • रांची में बंद घर में 16 लाख की चोरी: ताला तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर
    • जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज उद्घाटन: पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, दिल्ली-NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
    • झारखंड मौसम अपडेट: येलो अलर्ट जारी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना
    • बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में पहले चरण की सीटों पर एनडीए-इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर, पूर्व सीएम चंपई सहित हेमंत सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Jharkhand

    झारखंड में पहले चरण की सीटों पर एनडीए-इंडिया ब्लॉक में कांटे की टक्कर, पूर्व सीएम चंपई सहित हेमंत सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर है। वर्ष 2019 के चुनाव में इनमें से 25 सीटों पर झामुमो-कांग्रेस-राजद के गठबंधन ने जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के हिस्से मात्र 13 सीटें आई थीं। दो सीटों पर निर्दलीय, एक पर एनसीपी और एक पर जेवीएम ने जीत दर्ज की थी। इस बार एनडीए ने जहां अपना स्कोर सुधारने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगाई है, वहीं इंडिया ब्लॉक भी अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखते हुए कुछ सीटें जोड़ने की कोशिशों में जुटा है।

    इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सीएम की कुर्सी से हटाए जाने के एक महीने बाद ही भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन कोल्हान प्रमंडल की अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह अब तक छह बार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 1991 से लेकर 2019 तक हुए सात चुनावों में उन्हें सिर्फ एक बार वर्ष 2000 में पराजय का सामना करना पड़ा था। यहां उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महली सीधी टक्कर दे रहे हैं। महली पिछले दो चुनावों में यहां भाजपा के प्रत्याशी थे। इस बार के मुकाबले में अंतर सिर्फ इतना है कि दोनों की पार्टियां बदल गई हैं। भाजपा ने झारखंड चुनाव में जिन प्रमुख चेहरों को फ्रंट पर रखा है, उनमें चंपई सोरेन भी एक हैं।

    हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट पर आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत सीधी टक्कर दे रही हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा और आजसू दोनों पार्टियों ने अपने अलग-अलग प्रत्याशी उतारे थे, जिसका सीधा फायदा डॉ रामेश्वर उरांव को हुआ था। इस बार भाजपा-आजसू एक हैं। ऐसे में डॉ रामेश्वर उरांव के लिए सीट बचाना आसान नहीं दिख रहा।

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। पूर्व में ये दोनों इस सीट से विधायक रहे हैं और दोनों का इलाके में अपना-अपना प्रभाव है।

    जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता का सीधा मुकाबला पूर्व मंत्री जदयू के सरयू राय से है। इन दोनों ने इस सीट पर दो-दो बार जीत दर्ज की है। सरयू राय पिछली बार इस सीट को छोड़कर जमशेदपुर पूर्वी सीट पर निर्दलीय मैदान में उतरे थे और उन्होंने तत्कालीन सीएम रघुवर दास को हराकर झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी।

    चाईबासा में झामुमो कोटे के मंत्री दीपक बिरुआ को भाजपा की गीता बलमुचू चुनौती दे रही हैं। गीता को भाजपा ने पहली बार उम्मीदवार बनाया है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रियता की वजह से वह इलाके में जाना-पहचाना चेहरा हैं।

    चार महीने पहले हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाए गए झामुमो के विधायक रामदास सोरेन को घाटशिला सीट पर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन से टक्कर मिल रही है। बाबूलाल सोरेन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ उनके पिता चंपई सोरेन की साख जुड़ी है।

    लातेहार में झामुमो कोटे के मंत्री बैद्यनाथ राम का भाजपा के प्रकाश राम से सीधा मुकाबला रहा है। इस सीट से वैद्यनाथ राम तीन बार और प्रकाश राम दो बार विधायक चुने गए हैं। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी हैं। झारखंड बनने के बाद से इस सीट पर अब तक पैटर्न यही रहा है कि मतदाता हर बार अपना विधायक बदल देते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बैद्यनाथ राम किसी उम्मीदवार के लगातार दूसरी बार न जीत पाने का मिथक तोड़ पाते हैं या नहीं।

    हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल रांची विधानसभा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा की सरकारों में मंत्री रहे सीपी सिंह को झामुमो की प्रत्याशी राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी सीधी चुनौती दे रही हैं। इस चरण की प्रमुख सीटों में एक पोटका भी है, जहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का मुकाबला मौजूदा झामुमो विधायक संजीव सरदार से हो रहा है। इसी तरह जगरनाथपुर सीट पर पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी और पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर विधायक-सांसद रह चुकीं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का मुकाबला कांग्रेस के विधायक सोना राम सिंकू से हैं। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार और भाजपा की प्रत्याशी ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू के बीच टक्कर है। यहां भाजपा के बागी प्रत्याशी शिवशंकर सिंह को भी मुकाबले का तीसरा कोण माना जा रहा है।

    BJP Congress Hemant Soren Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    March 28, 2026

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

    March 28, 2026

    धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Lead News

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    By Lok ChetnaMarch 28, 202663

    रांची: भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। Birsa…

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

    March 28, 2026

    धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव

    March 28, 2026

    रांची में बंद घर में 16 लाख की चोरी: ताला तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खूंटी में बिरसा मुंडा को करेंगे नमन

    March 28, 2026

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा: एक की हत्या, दूसरे पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

    March 28, 2026

    धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव: हालात बिगड़ने पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग, इलाके में तनाव

    March 28, 2026

    रांची में बंद घर में 16 लाख की चोरी: ताला तोड़कर जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर

    March 28, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.