Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास
    • Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित
    • Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन
    • Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी
    • Jharkhand News: JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ऐसे करें चेक
    • BIT Mesra Placement News: छात्र को Rubrik से मिला 1.45 करोड़ का इंटरनेशनल पैकेज
    • झारखंड क्राइम न्यूज: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग से युवक की दर्दनाक मौत
    • Hazaribagh News: एनटीपीसी डीजीएम गौरव हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में सत्ता की लड़ाई में सभी सात सीएम की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
    Jharkhand

    झारखंड में सत्ता की लड़ाई में सभी सात सीएम की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

    LokchetnaBy LokchetnaOctober 30, 2024No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : अलग राज्य के तौर पर झारखंड ने करीब 25 वर्षों की अब तक की यात्रा में कुल सात शख्सियतों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते देखा है और इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में इन सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें से तीन, मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी एवं चंपई सोरेन खुद बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बाकी चार पूर्व सीएम शिबू सोरेन, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा में से किसी की बहू, किसी की पत्नी, तो किसी का पुत्र चुनावी रणक्षेत्र में है।

    झारखंड अलग राज्य के अस्तित्व में आने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ। वह झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2019 में झारखंड की सत्ता से बाहर हो गई थी। राज्य में भाजपा के मुखिया के तौर पर उनके सामने पार्टी को खोई हुई सत्ता वापस दिलाने की कड़ी चुनौती है।

    मरांडी अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले की धनवार सीट से बतौर उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। वह इस सीट पर वर्ष 2019 में अपनी ही पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी के तौर पर भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर विधानसभा पहुंचे थे।

    इस बार बाबूलाल मरांडी को इस मायने में राहत है कि उनके खिलाफ इंडिया ब्लॉक साझा प्रत्याशी देने में नाकाम रहा है। यहां इंडिया ब्लॉक के दो घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा और सीपीआई एमएल ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। झामुमो ने निजामुद्दीन अंसारी को और सीपीआई एमएल ने राजकुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह कि मरांडी के अलावा ये दोनों प्रत्याशी भी पहले इस सीट से एक-एक बार विधायक चुने गए हैं। फिलहाल यहां त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है।
    हालांकि भारतीय जनता पार्टी के एक बागी प्रत्याशी निरंजन राय भी मैदान में उतरे हैं। वह मुकाबले में चौथा कोण बनाने की कोशिश करेंगे।

    झारखंड के सभी पूर्व सीएम में सबसे उम्रदराज शिबू सोरेन हैं। वह अब उम्र और स्वास्थ्य के कारणों से दिन-प्रतिदिन की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हैं और आज भी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। इस लिहाज से चुनाव में उनकी भी प्रतिष्ठा का इम्तिहान है। उनके बेटे हेमंत सोरेन और बहू कल्पना सोरेन अलग-अलग सीटों से उम्मीदवार हैं, जबकि बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपनी राह अलग कर ली है और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।

    मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह गठबंधन को लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटा पाते हैं या नहीं। आज तक राज्य में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंधन (प्री पोल अलायंस) को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता नहीं मिली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हेमंत सोरेन इस मिथक को तोड़ पाते हैं या नहीं।

    हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले की बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने गमालिएल हेंब्रम को उम्मीदवार बनाया है। वह मात्र पांच साल पहले राजनीति में आए हैं। इसके पहले वह सरकारी स्कूल में अनुबंध शिक्षक के रूप में सेवारत थे। उन्होंने पिछला चुनाव आजसू के टिकट पर लड़ा था और उन्हें मात्र 2573 वोट मिले थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। देखना दिलचस्प होगा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सबसे मजबूत चेहरे को गमालिएल कितनी चुनौती दे पाते हैं।

    चार दशक से भी अधिक समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहकर राजनीति करने वाले पूर्व सीएम चंपई सोरेन अब भाजपा में हैं। वह अपनी परंपरागत सरायकेला सीट से मैदान में हैं और उनका सीधा मुकाबला झामुमो के उम्मीदवार गणेश महली से होगा, जो पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी थी। दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन इस बार दोनों की पार्टियों की अदला-बदली हो गई है। पिछले चुनाव में चंपई सोरेन ने गणेश महली को करीब 2 हजार वोटों से पराजित किया था। भाजपा ने चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को भी घाटशिला सीट से उतारा है। इस सीट पर जीत-हार से तय होगा कि चंपई सोरेन झामुमो से हटकर सियासी तौर पर कितने प्रभावी हैं।

    राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा कोल्हान प्रमंडल की पोटका सीट से प्रत्याशी हैं। अर्जुन मुंडा ने इस बार खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, लेकिन पार्टी ने उनके कहने पर उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है। यहां मीरा मुंडा का मुकाबला झामुमो के सीटिंग विधायक संजीव सरदार से है।

    झारखंड के सीएम रहे रघुवर दास अब ओडिशा के राज्यपाल हैं और इस वजह से राज्य की राजनीति में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है, लेकिन उनकी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा नें उनकी बहू पूर्णिमा दास साहू को प्रत्याशी बनाया है। स्वाभाविक तौर पर यहां की जीत-हार को भविष्य में रघुवर दास की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाएगा।

    राज्य के एकमात्र निर्दलीय सीएम रहे मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगरनाथपुर सीट से प्रत्याशी हैं। यहां उनका सीधा मुकाबला झामुमो के सीटिंग विधायक सोना राम सिंकू से है। मधु कोड़ा खुद भी चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से इजाजत नहीं मिली। ऐसे में पत्नी की सीट पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

    इसे भी पढ़ें

    देवघर एसपी के हटाए जाने पर हेमंत सोरेन का गुस्सा: भाजपा पर साधा निशाना

    BJP Congress Hemant Soren Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    हजारीबाग मार्ग स्थित टीपी 5 के पास, आपस में तीन गाड़ी टकराये एक की हालत गंभीर

    February 21, 2025111

    चंपई सोरेन ने दिए संकेत: सम्मान मिला तो बीजेपी में जाने का विकल्प खुला!

    August 18, 202493

    Jharkhand News: JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ऐसे करें चेक

    May 30, 202572

    Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद में एनसीएसटी ने तीन अधिकारियों को भेजा समन, 29 मई को दिल्ली तलब

    May 25, 202571
    Don't Miss
    Education

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    By LokchetnaMay 31, 202554

    रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी किए गए 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम में…

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025

    Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी

    May 30, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025

    Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी

    May 30, 2025
    Bihar

    Patna Bomb Blast News: वर्चस्व की लड़ाई में फेंके गए देसी बम, एक मासूम बच्ची घायल

    May 4, 2025

    पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन से मांगी Z+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरे का दावा

    January 28, 2025

    चप्पल पहनकर ऑफिस पहुंचे सीओ, डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

    January 25, 2025

    CM हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले, फिर बनेगी गठबंधन की सरकार

    November 6, 2024
    © 2025 Siyasi Khabar. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.