रांची: झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में रांची के कटहल मोड़ पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान 9 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई नकद राशि का स्रोत क्या है और इसका उपयोग कहीं चुनावी गतिविधियों में तो नहीं किया जाना था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा सकती है।

