Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ने होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, राफिया नाज़ ने उठाए सवाल

    July 19, 2026

    हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में, होटल कराया गया बंद

    July 19, 2026

    रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ने होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, राफिया नाज़ ने उठाए सवाल
    • हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में, होटल कराया गया बंद
    • रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन
    • रांची में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित दुबे और श्वेता दुबे सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
    • संघ के शताब्दी वर्ष पर धनबाद में युवा संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
    • सामुदायिक भवनों का होगा कायाकल्प, मोरहाबादी के विस्थापित वेंडर्स को टैगोर हिल के पास मिला नया ठिकाना
    • Ranchi News: भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति की बैठक 26 से 28 जुलाई तक रांची में, श्रमिक मुद्दों पर होगा मंथन
    • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, सरोवर में मछलियों को खिलाया दाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासत, हेमंत सोरेन से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी के राजू
    Lead News

    झारखंड राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासत, हेमंत सोरेन से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी के राजू

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 29, 2026No Comments107 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा की दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस नेता और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क के भी शामिल होने की संभावना है।

    सीट शेयरिंग पर बन सकती है सहमति

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि राज्यसभा की दोनों सीटों में से एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक सीट कांग्रेस को मिले। पार्टी नेताओं का मानना है कि गठबंधन के भीतर सहमति बनाकर चुनाव लड़ने से राजनीतिक संदेश भी सकारात्मक जाएगा।

    प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर मजबूत दावा रखती है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राजद और वाम दलों सहित गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों से भी चर्चा करेंगे।

    कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले गठबंधन में किसी तरह का मतभेद सामने न आए। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए सीट बंटवारे पर सहमति बन जाएगी।

    कई नेताओं के नाम चर्चा में

    राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में माने जा रहे हैं।

    इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

    पार्टी इस बार सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार चयन की रणनीति पर काम कर रही है।

    शहजादा अनवर ने फिर पेश की दावेदारी

    साल 2020 में राज्यसभा चुनाव लड़ चुके शहजादा अनवर ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर खुद को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।

    हालांकि पिछली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार वे फिर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

    विधानसभा में इंडिया गठबंधन का मजबूत गणित

    झारखंड विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इंडिया गठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

    झामुमो के पास 34 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 16 विधायक हैं। वहीं राजद के 4 और माले के 2 विधायक हैं। इस तरह गठबंधन के कुल विधायकों की संख्या 56 पहुंचती है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि गठबंधन पूरी तरह एकजुट रहा तो राज्यसभा की दोनों सीटों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

    Congress Jharkhand Congress Leaders Jharkhand Hemant Soren Jharkhand Politics Jharkhand Rajya Sabha Election JMM News K Raju Rajya Sabha Seat Sharing Ranchi political news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    भाजपा ने होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, राफिया नाज़ ने उठाए सवाल

    July 19, 2026

    हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में, होटल कराया गया बंद

    July 19, 2026

    रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

    July 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026164

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    भाजपा ने होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, राफिया नाज़ ने उठाए सवाल

    By Lok ChetnaJuly 19, 20260

    रांची: भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के…

    हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में, होटल कराया गया बंद

    July 19, 2026

    रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

    July 19, 2026

    रांची में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित दुबे और श्वेता दुबे सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

    July 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    भाजपा ने होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, राफिया नाज़ ने उठाए सवाल

    July 19, 2026

    हजारीबाग के होटल स्वैग इन में पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में, होटल कराया गया बंद

    July 19, 2026

    रांची में योगामृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

    July 19, 2026

    रांची में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित दुबे और श्वेता दुबे सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

    July 19, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.