Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

    February 20, 2026

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट

    February 20, 2026

    Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
    • झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
    • Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
    • हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
    • बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
    • आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
    • होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
    Jamtara

    जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 20, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा: जामताड़ा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। झामुमो की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल पर सरकार व प्रशासन को बदनाम करने का आरोप लगाया गया।

    पार्टी नेताओं ने कहा कि विरोधी पक्ष बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भ्रामक बयानबाजी कर रहा है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से चुनाव संपन्न कराने में जुटा है, लेकिन विपक्षी प्रत्याशी लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

    जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कराना पूरी तरह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और इसमें राज्य सरकार की कोई सीधी भूमिका नहीं होती। इसके बावजूद सरकार पर आरोप लगाना विपक्ष के घटते जनाधार को दर्शाता है।

    प्रेस वार्ता में मौजूद झामुमो समर्थित प्रत्याशी चमेली देवी ने कहा कि जीत और हार का फैसला जनता करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संभावित हार से घबराकर निराधार आरोप लगा रहे हैं।

    इस दौरान चमेली देवी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया, जिसमें शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

    वहीं दूसरी ओर, उनके नेतृत्व में शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली दुमका रोड, इंदिरा चौक, मुख बाजार, टावर चौक, सुभाष चौक और स्टेशन चौक से होते हुए निकली। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत में “कठपुतली राज” का अंत कर जनता का राज स्थापित किया जाएगा और 15 वर्षों से रुके विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

    नगर चुनाव को लेकर जामताड़ा में अब मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है।

    BJP Chameli Devi Jamtara News Jharkhand News Jharkhand Politics JMM Local Body Election Municipal Election political rally
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट

    February 20, 2026

    Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

    February 19, 2026

    हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप

    February 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Jamtara

    जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

    By LokchetnaFebruary 20, 202626

    जामताड़ा: जामताड़ा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। झामुमो…

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट

    February 20, 2026

    Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

    February 19, 2026

    हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप

    February 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप

    February 20, 2026

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट

    February 20, 2026

    Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

    February 19, 2026

    हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप

    February 19, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.