Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायकेला में MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना रामनवमी महोत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    March 25, 2026

    झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ, अब 7.40 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे

    March 25, 2026

    असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरायकेला में MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना रामनवमी महोत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    • झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ, अब 7.40 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे
    • असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान
    • जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, उलीडीह पुलिस ने 63 पुड़िया बरामद
    • पलामू में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति उजागर, आयुक्त कुमुद सहाय ने दिए सख्त निर्देश
    • एदलहातु में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा, जिला प्रशासन की छापेमारी में अवैध रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश
    • युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें: रथिन भद्रा का रांची में स्टार्टअप्स पर जोर
    • जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई, बुलेट बाइक के 151 अवैध साइलेंसर बुलडोजर से नष्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में पीएम मोदी की चुनावी हुंकार- रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए 23 के बाद बनेगी डबल इंजन सरकार
    Garhwa

    झारखंड में पीएम मोदी की चुनावी हुंकार- रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए 23 के बाद बनेगी डबल इंजन सरकार

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 4, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के गढ़वा में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को भ्रष्ट, विकास विरोधी और घुसपैठियों का संरक्षक करार दिया।

    उन्होंने कहा कि जनता पार्टी और एनडीए को जनता की ओर से मिलने वाला एक-एक वोट माफिया तंत्र वाली इस सरकार पर चोट करेगा। 23 नवंबर को यह सरकार विदा हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने झारखंड के तेज विकास और रोटी, बेटी, माटी की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस-राजद की तुष्टिकरण की नीति की वजह से घुसपैठ का खतरा इतना बड़ा हो गया है कि राज्य के स्कूलों में सरस्वती वंदना पर रोक लगाई जा रही है, तीज-त्योहारों पर पत्थरबाजी हो रही है, माता दुर्गा की प्रतिमाओं का रास्ता भी रोका जा रहा है। अब पानी सिर के ऊपर गुजर रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘ जब घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाए और प्रशासन इससे इनकार करे तो समझ लीजिए कि सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो चुकी है। ये आपकी रोटी, बेटी और माटी को हड़प रहे हैं। अगर यही कुनीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा। आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा के लिए यह गठबंधन खतरनाक है। घुसपैठिया गठबंधन को एक वोट की ताकत से उखाड़ फेंकना है। लोगों का एक-एक वोट रोटी, बेटी और माटी को बचाएगा।‘

    प्रधानमंत्री ने राज्य की सरकार पर केंद्र की योजनाओं में रोड़े अटकाने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र के भेजे पैसे से यहां रोड, बस अड्डा, पुलिया, अस्पताल और बिजली की लाइन का विस्तार होना था, लेकिन इस भ्रष्ट गठबंधन ने सब कुछ लूट लिया। ये आपकी जेब काटने वाले लोग हैं। इन्होंने आपके हक के पानी तक की योजना को नहीं छोड़ा।

    हमने हर घर जल पहुंचाने की बड़ी योजना बनाई। हजारों करोड़ों केंद्र से भेजे। जेएमएम-कांग्रेस के लोगों ने वह पैसा लूट लिया और अपनी तिजोरी में भर लिया। देश के जिन राज्यों में भाजपा सरकारें, वहां हर घर जल अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। झारखंड में हमारे प्रयासों के बावजूद घर-घर नल पहुंचाने का काम ठप पड़ा है।

    झारखंड चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना हर महीने माताओं-बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे। गरीब परिवार की माताओं-बहनों को हमने पहले मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब पांच सौ रुपए में प्रत्येक परिवार को सिलिंडर देंगे।

    झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही हमने राज्य में 21 लाख नए आवास बनाने का संकल्प लिया है। हमने लोकसभा चुनाव के दौरान देश में तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी। इसपर काम भी शुरू कर दिया है।

    झारखंड के हर गरीब के पास पक्का घर हो, यह भाजपा की गारंटी है। जेएमएम-कांग्रेस वालों ने आपको गरीबों के घर के नाम पर भी धोखा दिया है, जबकि केंद्र की हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत यहां के 16 लाख गरीबों के घर बनाए। आप जेएमएम-कांग्रेस से पूछिए कि उनकी अबुआ आवास योजना का क्या हुआ, उन्होंने क्यों जनता के साथ विश्वासघात किया?

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार में तीन लाख खाली पदों पर नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा, ‘ राज्य में सभी परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी होंगे। पेपर लीक माफिया पर लगाम लगेगी। लाखों नौजवानों को युवा साथी भत्ते के तौर पर प्रतिमाह दो हजार दिए जाएंगे। झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है।

    यहां के बेटे-बेटियां खेल के मैदान में जज्बा दिखाते हैं। यहां के युवाओं का सामर्थय बढ़े, नए अवसर मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन जेएमएम कांग्रेस ने धोखा ही किया है। बीते पांच साल में झारखंड के नौजवानों के साथ क्या हुआ, यह आपने देखा है। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। झूठ बोलकर वोट ले गए। एक रुपया भी नहीं दिया, आप उन्हें सजा दोगे या नहीं।‘

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश की आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे, तब झारखंड भी 50 वर्ष के करीब पहुंचने वाला होगा। हमारी सरकार विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है, उसमें झारखंड भी सहभागी होगा।

    यह भाजपा ही है, जिसमें झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार अलग राज्य का निर्माण किया था। कुछ लोग कहते थे कि हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। आज झारखंड के कुछ नेता ऐसे ही लोगों की गोदी में जाकर बैठ गये।

    इसे भी पढ़ें

    अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी

    BJP Garhwa Garhwa News Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Modi in Garhwa
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    सरायकेला में MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना रामनवमी महोत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    March 25, 2026

    झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ, अब 7.40 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे

    March 25, 2026

    असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Lead News

    सरायकेला में MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना रामनवमी महोत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    By Lok ChetnaMarch 25, 202660

    सरायकेला: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा चांडिल स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बुधवार को…

    झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ, अब 7.40 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे

    March 25, 2026

    असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

    March 25, 2026

    जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, उलीडीह पुलिस ने 63 पुड़िया बरामद

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    सरायकेला में MBNS इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मना रामनवमी महोत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

    March 25, 2026

    झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ, अब 7.40 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे

    March 25, 2026

    असम विधानसभा चुनाव: JMM ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

    March 25, 2026

    जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, उलीडीह पुलिस ने 63 पुड़िया बरामद

    March 25, 2026
    Bihar

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026

    राज्यसभा चुनाव: बिहार भाजपा के सभी 89 विधायकों ने डाला वोट, अन्य दलों के भी अधिकांश विधायक मतदान में शामिल

    March 16, 2026

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.