Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
    • रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई
    • रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
    • रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची
    • रांची सदर अस्पताल में वेंटिलेटर की भारी कमी: सिविल सर्जन ने मांगे 30 नए उपकरण, सैकड़ों मरीज प्रभावित
    • कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी: महुआ चुनने गई महिला को पटककर मार डाला, चार दिन में तीन की मौत
    • जमशेदपुर में 40 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: अजय अग्रवाल जेल भेजा गया, विशेष सुविधाओं पर सवाल
    • हजारीबाग घटना पर भाजपा का बड़ा हमला: आदित्य साहू बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Palamu News: मेदिनीनगर नगर निगम में स्थायी नगर आयुक्त का अभाव, प्रशासनिक व वित्तीय कार्य प्रभावित
    Lead News

    Palamu News: मेदिनीनगर नगर निगम में स्थायी नगर आयुक्त का अभाव, प्रशासनिक व वित्तीय कार्य प्रभावित

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 6, 2025No Comments60 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जून से खाली है नगर आयुक्त का पद

    पलामू : मेदिनीनगर नगर निगम में बीते जून माह से स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस कारण निगम के कई वित्तीय और प्रशासनिक कार्य लंबित पड़े हैं। तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नए नगर आयुक्त की तैनाती न होने से कर्मचारियों से लेकर आम नागरिकों तक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वर्तमान में सहायक नगर आयुक्त संभाल रहे काम

    जून में तत्कालीन नगर आयुक्त जावेद हुसैन का स्थानांतरण पलामू डीडीसी पद पर होने के बाद से यह पद रिक्त है। फिलहाल सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो केवल सामान्य कार्य जैसे—शिकायत निवारण, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति देख रहे हैं। लेकिन उनके पास वित्तीय अधिकार नहीं होने के कारण बजट से जुड़े फैसले लंबित हैं।

    प्रशिक्षु आईएएस का कार्यकाल भी हुआ समाप्त

    बीते दिनों प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु लाल को अस्थायी रूप से नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया था, लेकिन उन्हें भी वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए। परिणामस्वरूप वित्तीय कार्य जस के तस रह गए। उनका कार्यकाल भी 10 दिन पहले समाप्त हो चुका है।

    तीन माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान

    नगर निगम के लगभग 450 कर्मचारी, जिनमें सफाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं, जून से अब तक वेतन से वंचित हैं। सितंबर का पहला सप्ताह गुजरने के बावजूद वेतन न मिलने से कर्मचारियों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की राशि अटकी

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत 5000 से अधिक लाभुकों की दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त की राशि अटकी हुई है। निगम को जून में ही 9 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, लेकिन स्थायी नगर आयुक्त न होने से फंड वितरण नहीं हो सका। कई लाभुकों ने पुराने घर गिराकर नया घर बनाना शुरू किया था, लेकिन राशि न मिलने से निर्माण अधूरा है और बरसात के मौसम में उन्हें अधूरे घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा।

    संवेदकों को भुगतान न होने से विकास कार्य ठप

    स्थायी नगर आयुक्त की अनुपस्थिति का असर विकास कार्यों पर भी दिख रहा है। ठेकेदारों को भुगतान न मिलने से कई निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। वहीं, नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद संवेदकों को भुगतान नहीं हो रहा, जिससे काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

    Jharkhand Administration Jharkhand Development News Jharkhand Latest News Jharkhand News Medininagar Nagar Nigam municipal corporation Medininagar Nagar Ayukt Medininagar Nagar Nigam employees salary Palamu News PM Awas Yojana Jharkhand urea crisis Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Hazaribagh

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    By Lok ChetnaMarch 29, 202659

    हजारीबाग: रामनवमी के अवसर पर शनिवार देर रात हजारीबाग शहर भक्ति और उत्साह के रंग…

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026

    रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026

    रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची

    March 29, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.