Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजिस्ट्री ऑफिस और कई अंचलों में वर्षों से नहीं हुआ कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, पारदर्शिता पर उठे सवाल

    September 15, 2025

    27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी बनेगी मुख्य आकर्षण

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को कंप्यूटर व टाइपिंग प्रशिक्षण, 19 सितंबर को होगी परीक्षा

    September 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रजिस्ट्री ऑफिस और कई अंचलों में वर्षों से नहीं हुआ कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, पारदर्शिता पर उठे सवाल
    • 27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी बनेगी मुख्य आकर्षण
    • Dhanbad News: धनबाद में अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को कंप्यूटर व टाइपिंग प्रशिक्षण, 19 सितंबर को होगी परीक्षा
    • Dhanbad News: धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 155 अवर निरीक्षकों का तबादला
    • झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में ढेर हुए 28 उग्रवादी
    • IAS अधिकारी विनय चौबे की पत्नी ने जेसोवा से बनाई दूरी, पूछा गया कारण तो बोलीं– “नो कमेंट”
    • खूंटी में अबुआ आवास योजना में सबसे तेज रफ्तार, गिरिडीह-हजारीबाग लक्ष्य से काफी पीछे
    • Palamu News: पलामू में 3.48 लाख महिलाओं को नहीं मिली मंईयां योजना की 13वीं किस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में ढेर हुए 28 उग्रवादी
    Lead News

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में ढेर हुए 28 उग्रवादी

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 15, 2025No Comments55 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुलिस-सीआरपीएफ अभियान में मिली बड़ी सफलता

    रांची : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे सुरक्षा अभियान ने इस साल महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। 1 जनवरी से 15 सितंबर 2025 तक झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में कुल 28 नक्सली मारे गए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये के इनामी 11 उग्रवादी शामिल हैं।

    मुठभेड़ों में ढेर हुए इनामी नक्सली

    राज्य के लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिलों में हुई मुठभेड़ों के दौरान इन नक्सलियों का खात्मा किया गया। मारे गए उग्रवादियों में सीपीआई माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दोनों पर कुल एक करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था।

    आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का असर

    झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति भी असर दिखा रही है। इसी क्रम में 2 सितंबर को लातेहार जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के नौ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनके पास से AK-47, SLR और AK-56 जैसे आधुनिक हथियार बरामद किए गए। आत्मसमर्पण करने वालों में पांच पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम था।

    पिछले आठ वर्षों में सबसे अधिक नक्सली मारे गए

    आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में मारे गए नक्सलियों की संख्या पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा है।

    • 2017 : 27
    • 2018 : 25
    • 2019 : 31
    • 2020 : 18
    • 2021 : 08
    • 2022 : 13
    • 2023 : 14
    • 2024 : 11
    • 2025 : 28 (जनवरी से सितंबर तक)

    नक्सल प्रभावित जिले और केंद्र की रणनीति

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, लातेहार और लोहरदगा झारखंड के प्रमुख माओवाद प्रभावित जिले हैं। इनमें से गिरिडीह, गुमला, लातेहार और लोहरदगा को “Districts of Concern” की सूची में रखा गया है। केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है और झारखंड में यह अभियान उस दिशा में अहम साबित हो रहा है।

    हालिया मुठभेड़ों की प्रमुख घटनाएं

    • 15 सितंबर : हजारीबाग में मुठभेड़, एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन और 25 लाख इनामी रघुनाथ हेंब्रम मारे गए।
    • 14 सितंबर : पलामू में TPC संगठन का कमांडर, 5 लाख इनामी मुखदेव यादव ढेर।
    • 08 सितंबर : चाईबासा में मुठभेड़, 10 लाख का इनामी अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया।
    • 05 अगस्त : गुमला में पीएलएफआई कमांडर, 15 लाख इनामी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया।
    • 16 जुलाई : बोकारो में 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी समेत दो नक्सली ढेर।
    • 21 अप्रैल : बोकारो में मुठभेड़, एक करोड़ इनामी प्रयाग मांझी और अन्य आठ माओवादी मारे गए।
    CRPF Jharkhand Jharkhand Naxal News Jharkhand police JJMP surrender Maoist in Jharkhand Naxal Encounter Jharkhand Prayag Manjhi Sahdev Soren Vinay Chaubey
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रजिस्ट्री ऑफिस और कई अंचलों में वर्षों से नहीं हुआ कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, पारदर्शिता पर उठे सवाल

    September 15, 2025

    27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी बनेगी मुख्य आकर्षण

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को कंप्यूटर व टाइपिंग प्रशिक्षण, 19 सितंबर को होगी परीक्षा

    September 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025139

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025120

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025119

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025116
    Don't Miss
    Lead News

    रजिस्ट्री ऑफिस और कई अंचलों में वर्षों से नहीं हुआ कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, पारदर्शिता पर उठे सवाल

    By LokchetnaSeptember 15, 202548

    रांची : राजधानी रांची के रजिस्ट्री ऑफिस और विभिन्न अंचल कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों…

    27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी बनेगी मुख्य आकर्षण

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को कंप्यूटर व टाइपिंग प्रशिक्षण, 19 सितंबर को होगी परीक्षा

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 155 अवर निरीक्षकों का तबादला

    September 15, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रजिस्ट्री ऑफिस और कई अंचलों में वर्षों से नहीं हुआ कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला, पारदर्शिता पर उठे सवाल

    September 15, 2025

    27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी बनेगी मुख्य आकर्षण

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में अनुकंपा पर नियुक्त लिपिकों को कंप्यूटर व टाइपिंग प्रशिक्षण, 19 सितंबर को होगी परीक्षा

    September 15, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 155 अवर निरीक्षकों का तबादला

    September 15, 2025
    Bihar

    Bihar News: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, विपक्षी एकता को मिलेगा बल

    September 1, 2025

    Bihar News: बीपीएससी में निकली 935 पदों पर भर्ती, असिस्टेंट DEO के पदों पर भर्ती

    August 27, 2025

    Bihar News: बिहार चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, EOU ने दर्जनों पोस्ट पर की कार्रवाई

    August 25, 2025

    Bihar Politics: पूर्णिया में राहुल गांधी की यात्रा, पप्पू यादव के शक्ति प्रदर्शन पर निगाहें

    August 24, 2025
    © 2025 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.