उज्जैन में हुआ राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव
लातेहार : ब्लड बैंक एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित किया गया। यह चुनाव सात सितंबर को होटल भगवती पार्क में हुआ, जिसकी अध्यक्षता चुनाव प्रभारी नीरज खरे ने की।
विनय कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय चेयरमैन
इस चुनाव में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से लातेहार ब्लड बैंक में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत विनय कुमार सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय चेयरमैन चुना गया। रक्तदान शिविरों और ब्लड बैंक संचालन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा
नवगठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इनमें
- राष्ट्रीय अध्यक्ष – राकेश शर्मा (हिमाचल प्रदेश)
- उपाध्यक्ष – अंजुला मिश्रा (छत्तीसगढ़), अर्चना वर्मा (चंडीगढ़)
- महामंत्री – हीम अल्वी (दिल्ली)
- कोषाध्यक्ष – मो जुनैद अली (उत्तर प्रदेश)
- संयोजक – चेतन भारद्वाज (दिल्ली)
- सह सचिव – मीणा जोशी (दिल्ली)
- सह कोषाध्यक्ष – हेमकांत सोनार (महाराष्ट्र)
एडवाइजरी कमिटी में शामिल सदस्य
एडवाइजरी कमिटी में डॉ. अनिल कुमार सक्सेना (छत्तीसगढ़), नीरज कुमार खरे (मध्य प्रदेश) और पवन इंसान (महाराष्ट्र) को शामिल किया गया है। इसके साथ ही जोनल को-ऑर्डिनेटर और राज्य संयोजकों का भी चयन संपन्न हुआ।
विनय सिंह की भूमिका और महत्व
लातेहार निवासी विनय सिंह लंबे समय से रक्तदान शिविरों और ब्लड बैंक प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। उनकी कार्यशैली और सक्रिय भागीदारी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह अहम जिम्मेदारी दिलाई है।