Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) रांची ने अगले 6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 अगस्त से 26 अगस्त तक झारखंड के ज्यादातर इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
झारखंड में येलो अलर्ट जारी
रांची मौसम केंद्र ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लगातार बारिश होगी। 22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
21 अगस्त को प्रभावित जिले
साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और हजारीबाग।
22 अगस्त को प्रभावित जिले
देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा।
23 अगस्त को प्रभावित जिले
देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम।
24 अगस्त को प्रभावित जिले
साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम।
25 अगस्त को प्रभावित जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला और रांची।
26 अगस्त को प्रभावित जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां।
मौसम विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम केंद्र ने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर बढ़ सकता है, निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की संभावना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें