Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर
    • ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता
    • रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान
    • हजारीबाग कांड पर भड़के आदित्य साहू, बोले- झारखंड में अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित
    • झारखंड में सैटेलाइट से खुलासा: कई जिलों में फिर शुरू हुई अवैध अफीम खेती, NCB ने जारी किया अलर्ट
    • झारखंड मौसम अपडेट: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
    • रामनवमी और CBSE 12वीं परीक्षा एक दिन, रांची में हाई अलर्ट, ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा के खास इंतजाम
    • झारखंड में बम की धमकी से हड़कंप, रांची DC ऑफिस और धनबाद कोर्ट में हाई अलर्ट, सघन जांच जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand Cyber Crime: जामताड़ा से फर्जी KYC गिरोह का खुलासा, तीन साइबर ठग गिरफ्तार
    Jamtara

    Jharkhand Cyber Crime: जामताड़ा से फर्जी KYC गिरोह का खुलासा, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

    LokchetnaBy LokchetnaJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025No Comments63 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा (झारखंड): देशभर में साइबर ठगी के लिए कुख्यात जामताड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने झारखंड के जामताड़ा से संचालित अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी KYC अपडेट के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फर जिलानी, आफताब अंसारी और मोहम्मद इकबाल रजा शामिल हैं, जो सभी जामताड़ा जिले के निवासी हैं।

    दिल्ली निवासी से ₹10.95 लाख की ठगी

    साइबर सेल के मुताबिक, इस गिरोह ने दिल्ली के पालम निवासी के.सी. बर्थवाल को निशाना बनाकर ₹10.95 लाख की ठगी की। गिरोह के सदस्य एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करते थे और बताते थे कि उनके कार्ड से एक बड़ी राशि डेबिट हो चुकी है।

    पीड़ित को KYC अपडेट करने का डर दिखाकर फिशिंग लिंक भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया और अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल व ओटीपी साझा किया, कुछ ही दिनों में खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

    ऐसे करते थे ठगी का संचालन

    जामताड़ा के ठग बेहद संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह बैंक अधिकारी बनकर कॉल करता था और फिर KYC फॉर्म के नाम पर पीड़ित को फर्जी वेबसाइट लिंक भेजता था। ये लिंक डेटा चुराने वाले टूल्स से लैस होते थे, जिनके जरिए ओटीपी, कार्ड नंबर, सीवीवी और पिन तक हासिल कर लिए जाते थे।

    इन जानकारियों के माध्यम से आरोपियों ने बैंक खातों से करोड़ों रुपये की निकासी की है। गिरोह के पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।

    जामताड़ा में छापेमारी कर दबोचे गए आरोपी

    ठगी की शिकायत मिलते ही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले की साइबर सेल टीम ने एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। टीम ने जामताड़ा में दो दिनों तक रेकी की और स्थानीय वेशभूषा में रहकर आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया।

    इसके बाद मुजफ्फर जिलानी और आफताब अंसारी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि मोहम्मद इकबाल रजा को बाद में धर दबोचा गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर में सक्रिय था और सैकड़ों मामलों में संलिप्त पाया गया है।

    KYC Scam से देशभर के लोग हुए शिकार

    साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह गिरोह KYC अपडेट फ्रॉड के जरिए आम लोगों को फंसाता था। उन्हें विश्वास में लेकर संवेदनशील जानकारी हासिल की जाती थी और फिर रकम उड़ाई जाती थी। जामताड़ा से संचालित इस गिरोह की पहुंच पूरे भारत में थी।

    पुलिस अब अन्य सहयोगियों और नेटवर्क की जांच में जुटी है। आरोपियों से और भी केस खुलने की संभावना जताई जा रही है। साइबर अपराध से जुड़े इन मामलों में सतर्कता और साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाना बेहद जरूरी है।

    Cyber Crime in India Cyber crime Jharkhand Cyber Gang Jamtara Arrest Cyber Thug Arrested Delhi Cyber Cell News Interstate Cyber Gang Jamtara Crime News Jamtara Cyber Criminals Jamtara Cyber Fraud Jamtara Latest News Jharkhand Cyber Crime Jharkhand Latest News Jharkhand News KYC Scam India Phishing Scam Jamtara SBI KYC Fraud
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Jamshedpur

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    By Lok ChetnaMarch 27, 202659

    जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया…

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026

    हजारीबाग कांड पर भड़के आदित्य साहू, बोले- झारखंड में अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026

    हजारीबाग कांड पर भड़के आदित्य साहू, बोले- झारखंड में अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित

    March 27, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.