Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

    March 27, 2026

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना
    • बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर
    • ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता
    • रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान
    • हजारीबाग कांड पर भड़के आदित्य साहू, बोले- झारखंड में अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित
    • झारखंड में सैटेलाइट से खुलासा: कई जिलों में फिर शुरू हुई अवैध अफीम खेती, NCB ने जारी किया अलर्ट
    • झारखंड मौसम अपडेट: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
    • रामनवमी और CBSE 12वीं परीक्षा एक दिन, रांची में हाई अलर्ट, ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा के खास इंतजाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
    Jamshedpur

    Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

    LokchetnaBy LokchetnaMay 17, 2025No Comments45 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम्स कोच मनोज बाग के घर में उस समय लाखों की चोरी की गई, जब पूरा परिवार ओडिशा स्थित पैतृक गांव टांडी घाट (बलांगीर जिला) श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था। घटना के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

    Jamshedpur Crime News: पड़ोसी की सतर्कता से हुआ चोरी का खुलासा

    घटना का पता तब चला, जब 14 मई को पड़ोसी राकेश नाग, जिन्हें तुलसी के पौधे में नियमित रूप से पानी देने की जिम्मेदारी दी गई थी, घर आए। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। शक होने पर उन्होंने तुरंत फोन कर घर के मालिक मनोज बाग को सूचना दी।

    लौटने पर परिवार ने देखी बर्बादी की तस्वीर

    मनोज बाग का परिवार किसी कारणवश तत्काल जमशेदपुर नहीं लौट सका। लेकिन जब वे 16 मई की शाम को घर पहुंचे तो देखा कि सभी दरवाजे टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अलमारी की जांच की, तो पाया कि उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके हैं

    Sidgora Police Action: पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे

    घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मनोज बाग की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आस-पास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।

    मनोज बाग यूनाइटेड क्लब में हैं कोच

    चोरी का शिकार बने मनोज बाग यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में इंडोर गेम्स कोच के पद पर कार्यरत हैं। घटना के वक्त पूरा परिवार ओडिशा गया हुआ था, जहां 2 मई को उनके ससुर का निधन हुआ था। इस कारण परिवार ने कुछ दिनों तक घर को बंद रखा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    शहर में बढ़ रही बंद घरों में चोरी की घटनाएं

    यह घटना जमशेदपुर में हाल के दिनों में बंद घरों को निशाना बनाकर की जा रही चोरी की घटनाओं की कड़ी में एक और उदाहरण है। शहर के कई इलाकों में पिछले कुछ महीनों से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पुलिस लगातार रात्रि गश्ती और सर्विलांस को मजबूत करने के दावे कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

    पुलिस को मिले अहम सुराग

    सिदगोड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं जिनमें संदिग्ध गतिविधियों को देखा गया है। पुलिस उन फुटेज की तकनीकी जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

    Baridih workers flat theft burglary during funeral trip burglary investigation Jamshedpur CCTV footage Jamshedpur gold and cash stolen Jamshedpur Hindi crime news house break-in Jamshedpur house robbery in Jharkhand indoor games coach robbery Jamshedpur burglary Jamshedpur crime updates Jamshedpur news latest Jamshedpur police action Jamshedpur theft Jharkhand house theft Jharkhand robbery news Odisha trip burglary Sidgora crime news Sidgora police news United Club coach house theft
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

    March 27, 2026

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Lead News

    रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

    By Lok ChetnaMarch 27, 202661

    रांची: रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अपनी धर्मपत्नी एवं…

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

    March 27, 2026

    बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर

    March 27, 2026

    ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता

    March 27, 2026

    रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान

    March 27, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.