रांची: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड पर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रीति ज्वेलर्स में चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को डराया-धमकाया और दुकान में लूटपाट शुरू कर दी।
नकदी और चांदी लेकर फरार
अपराधियों ने दुकान से करीब एक किलो चांदी, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
इलाके में दहशत का माहौल
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

