Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
    • रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
    • सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
    • Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
    • Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
    • बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
    • Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन, एआई कंट्रोल रूम, अबुआ दवाखाना और हेल्थ प्रोफाइल सिस्टम के दिए निर्देश
    Lead News

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन, एआई कंट्रोल रूम, अबुआ दवाखाना और हेल्थ प्रोफाइल सिस्टम के दिए निर्देश

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 2, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं, एम्बुलेंस संचालन और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य के सभी नागरिकों, विशेषकर बच्चों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने को कहा।

    एम्बुलेंस सेवाओं की निगरानी के लिए बनेगा एआई कंट्रोल रूम

    बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए एम्बुलेंस सेवाओं को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाना जरूरी है।

    मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवाओं की निगरानी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों से जुड़े एम्बुलेंस पूरी तरह क्रियाशील रहें और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ओला और उबर जैसी व्यवस्था का अध्ययन कर आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के लिए इसी प्रकार की व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    साथ ही कैंसर, हृदयाघात, मस्तिष्क आघात, मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों के लिए विशेष आपातकालीन सेवाएं विकसित करने पर भी बल दिया।

    एएनएम और जीएनएम की नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने राज्य में एएनएम और जीएनएम के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन की कमी के कारण मरीजों के इलाज पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ना चाहिए।

    उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य डॉक्टरों की नियुक्तियों को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

    शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग स्वास्थ्य योजना बनेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां अलग-अलग हैं। ऐसे में दोनों क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाए।

    उन्होंने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने और ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करने का निर्देश दिया।

    मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें

    बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोडरमा, बोकारो, चाईबासा, दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के कार्यों में तेजी लाकर उन्हें जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

    साथ ही लकवा और मस्तिष्क आघात के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं विकसित करने का निर्देश दिया।

    राज्य में खुलेगा ‘अबुआ दवाखाना’

    राज्य सरकार अब “मुख्यमंत्री अबुआ दवाखाना” शुरू करेगी। यह एकीकृत औषधि केंद्र होगा, जिसका संचालन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से किया जाएगा।

    इस केंद्र में ग्रामीणों को एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धति की आवश्यक दवाएं एक ही स्थान पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

    अंगदान और रक्तदान को बढ़ावा देने की पहल

    मुख्यमंत्री ने लोगों को किडनी, लीवर, कॉर्निया सहित अन्य अंगदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में कार्यशालाओं के आयोजन और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम चलाने की बात कही।

    इसके अलावा ब्लड बैंक व्यवस्था को मजबूत करने, रक्त पृथक्करण इकाइयों की स्थापना और नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

    अस्पतालों की ऑनलाइन समीक्षा

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जामताड़ा जिले के आम डुमरिया स्थित हेल्थ सब सेंटर और गिरिडीह के डुमरी रेफरल अस्पताल से ऑनलाइन जुड़कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    उन्होंने मरीजों की संख्या, सुरक्षित प्रसव, चिकित्सकों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं और अस्पताल संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

    आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों पर होगा फोकस

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का अध्ययन कर राज्य में लागू करने की योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने अस्पतालों में स्वच्छता, रखरखाव, वर्न यूनिट, पुनर्वास एवं थेरेपी केंद्रों के विकास और सदर अस्पतालों को एयर कूल कॉन्सेप्ट के तहत विकसित करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    अंगदान अबुआ दवाखाना आयुष्मान आरोग्य मंदिर एआई कंट्रोल रूम एएनएम भर्ती एम्बुलेंस सेवा जीएनएम भर्ती झारखंड ताजा खबर झारखंड सरकार झारखंड स्वास्थ्य विभाग झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था डॉ इरफान अंसारी ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज झारखंड रांची समाचार सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य योजनाएं स्वास्थ्य समीक्षा बैठक हेमंत सोरेन हेल्थ प्रोफाइल सिस्टम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Jamshedpur

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    By Lok ChetnaJuly 26, 20260

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क…

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस

    July 26, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.