चक्रधरपुर: शहर के मेन रोड स्थित एक गोदाम में लगातार दूसरी रात चोरी की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों ने मिस्त्री जैनुल और तसलीम के गोदाम को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
40 से 50 हजार का सामान चोरी
जानकारी के अनुसार चोर डायनेमो, सेल्फ, रेंच-पाना समेत कई जरूरी उपकरण ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये आंकी जा रही है।
लगातार दो दिनों से वारदात
बताया जा रहा है कि पहली रात हुई चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि दूसरी रात फिर से चोरी होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
CCTV में कैद हुई घटना
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय मिस्त्रियों और व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

