Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    February 3, 2026

    Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा

    February 2, 2026

    Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
    • Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा
    • Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी
    • Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे
    • Ranchi News: रांची में आज 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में रहेगा असर
    • पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
    • धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव
    • डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे
    Dhanbad

    Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे

    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 2, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: इंडियन आइडल में झारखंड के धनबाद से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोयलांचल की धरती से निकलकर देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो तक पहुंचना अभिषेक की मेहनत और लगन का प्रमाण है।

    टॉप-12 में चयन के बाद अब अभिषेक लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे। इंडियन आइडल सीजन-16 का प्रसारण शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जा रहा है। इस सप्ताहांत से शुरू हो रहे पहले गाला राउंड को “प्रीमियम पार्टी राउंड” नाम दिया गया है, जिसमें प्रतियोगिता और भी ज्यादा कठिन हो गई है।

    अभिषेक के पिता अजय शाह ने बताया कि यह राउंड बेहद चुनौतीपूर्ण है और अभिषेक पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक रोजाना करीब 18 घंटे तक रियाज कर रहे हैं और हर सुर, हर भाव व हर शब्द पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनका सपना है कि वे कोयलांचल और धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन करें।

    अभिषेक ने बताया कि शो में जल्द ही वोटिंग लाइन खोली जाएगी। उन्होंने धनबाद, झारखंड और कोयलांचल के लोगों से अधिक से अधिक वोट देकर समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का एक-एक वोट उनके सपने को साकार कर सकता है।

    अपने संगीत सफर के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा कि उनके पहले गुरु उनके मामा पंकज सांवरिया रहे, जिन्होंने उन्हें संगीत की बुनियादी शिक्षा दी। इसके बाद निरंतर अभ्यास, मंच कार्यक्रमों और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उन्होंने अपनी गायकी को निखारा।

    अभिषेक अब तक उदित नारायण और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। देशभर के दर्शकों के बीच अपनी कला प्रस्तुत करने को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। धनबाद और झारखंड के संगीत प्रेमियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

    अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता अजय शाह का संघर्ष भी प्रेरणादायक है। वे पिछले 20–25 वर्षों से धनबाद के सरायडेला जगजीवन नगर क्षेत्र में ठेला लगाकर गुपचुप बेचने का काम कर रहे हैं। उनका सपना था कि बेटा संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाए, जो अब साकार होता दिख रहा है।

    अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक डीएवी बनियाहीर, झरिया में हुई। कक्षा 5 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने डीएवी कोयला नगर, धनबाद से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली गए, जहां से उन्होंने एमए की पढ़ाई पूरी की।

    करीब पांच वर्ष की उम्र से ही अभिषेक ने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। जागरण, मंदिरों और स्टेज शो में प्रस्तुति देते हुए लगातार संघर्ष के बाद आज वे इंडियन आइडल सीजन-16 के टॉप-12 तक पहुंचे हैं। धनबाद और कोयलांचल के लोग अपने इस बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

    Abhishek Kumar Indian Idol Dhanbad singer Indian Idol 16 Indian Idol Top 12 Jharkhand News Singing reality show Sony TV Indian Idol
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    February 3, 2026

    Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा

    February 2, 2026

    Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

    February 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Education

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    By LokchetnaFebruary 3, 202629

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की…

    Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा

    February 2, 2026

    Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

    February 2, 2026

    Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे

    February 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    February 3, 2026

    Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा

    February 2, 2026

    Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

    February 2, 2026

    Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे

    February 2, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.