Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, बोले- पंडवानी गायिकी ने खो दिया अपना सबसे बड़ा स्वर

    July 5, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी झारखंड की छऊ कला, दिल्ली में निवेशकों को भेंट किए जाएंगे सरायकेला के पारंपरिक मुखौटे

    July 5, 2026

    JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, बोले- पंडवानी गायिकी ने खो दिया अपना सबसे बड़ा स्वर
    • राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी झारखंड की छऊ कला, दिल्ली में निवेशकों को भेंट किए जाएंगे सरायकेला के पारंपरिक मुखौटे
    • JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी
    • 22 लाख के बिल और मरीज की मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
    • रांची में डूरंड कप की तैयारियों का डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
    • शिक्षकों के लिए 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य, समय पर पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
    • 5 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, राज्य में अब भी 45% कम हुई वर्षा
    • झारखंड: वित्त विभाग में योजनाओं की फाइलें लंबित रहने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सख्त, 7 दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी
    Education

    JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 5, 2026No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम में 832 रोल नंबर का अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं।

    832 रोल नंबर गायब होने से उठे सवाल

    अभ्यर्थियों के अनुसार, आयोग द्वारा जारी परिणाम में क्रमांक 2601290656 के बाद सीधे 2601291488 रोल नंबर वाले अभ्यर्थी का चयन दिखाया गया है। यानी इन दोनों रोल नंबरों के बीच आने वाले 832 अभ्यर्थियों में से एक भी सफल घोषित नहीं हुआ।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में किसी भी अभ्यर्थी का सफल नहीं होना सामान्य स्थिति नहीं लगती। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या किसी परीक्षा केंद्र के सभी अभ्यर्थी अनुपस्थित थे, क्या किसी केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई थी या फिर ओएमआर शीट से जुड़ी कोई तकनीकी या अन्य समस्या हुई है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    कटऑफ अंक जारी नहीं करने पर भी नाराजगी

    अभ्यर्थियों ने आयोग पर कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 जून 2026 को जारी सिविल जज जूनियर प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, 24 जून 2026 को घोषित सिविल सेवा बैकलॉग 2023 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, 2 जुलाई 2026 को जारी सिविल सेवा नियमित परीक्षा 2025 के परिणाम तथा 3 जुलाई 2026 को घोषित फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ भी कटऑफ अंक जारी नहीं किए गए हैं।

    अभ्यर्थियों ने स्थानांतरित परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से परिणाम जारी किए जाने पर भी आपत्ति जताई है और आयोग से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की मांग की है।

    सिविल सेवा बैकलॉग पीटी का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

    इधर, झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा बैकलॉग 2025 प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर भी जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार प्रथम प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के सभी विकल्प सही पाए गए हैं, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र के चार प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है।

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें उपसमाहर्ता के 36 पद, सहायक निबंधक (कृषि) के 2 पद तथा झारखंड शिक्षा सेवा के 7 पद शामिल हैं।

    लगभग 30 हजार अभ्यर्थी हुए थे शामिल

    जेपीएससी ने 17 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 11 जून को प्रारंभिक मॉडल उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों से 12 से 15 जून तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग ने संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किया है।

    इस परीक्षा में लगभग 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। राजधानी रांची में परीक्षा के लिए 64 केंद्र बनाए गए थे।

    Government Jobs Jharkhand Jharkhand jobs Jharkhand Public Service Commission JPSC Backlog 2025 JPSC Candidates JPSC Civil Services PT JPSC Cut Off JPSC Exam News JPSC Model Answer JPSC News JPSC PT Result Controversy JPSC Result 2025 Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, बोले- पंडवानी गायिकी ने खो दिया अपना सबसे बड़ा स्वर

    July 5, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी झारखंड की छऊ कला, दिल्ली में निवेशकों को भेंट किए जाएंगे सरायकेला के पारंपरिक मुखौटे

    July 5, 2026

    22 लाख के बिल और मरीज की मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Jamshedpur

    पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, बोले- पंडवानी गायिकी ने खो दिया अपना सबसे बड़ा स्वर

    By Lok ChetnaJuly 5, 2026123

    रांची/जमशेदपुर: ख्यातिलब्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर जमशेदपुर…

    राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी झारखंड की छऊ कला, दिल्ली में निवेशकों को भेंट किए जाएंगे सरायकेला के पारंपरिक मुखौटे

    July 5, 2026

    JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी

    July 5, 2026

    22 लाख के बिल और मरीज की मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

    July 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, बोले- पंडवानी गायिकी ने खो दिया अपना सबसे बड़ा स्वर

    July 5, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी झारखंड की छऊ कला, दिल्ली में निवेशकों को भेंट किए जाएंगे सरायकेला के पारंपरिक मुखौटे

    July 5, 2026

    JPSC Civil Services PT Result 2025 पर विवाद, 832 रोल नंबर गायब होने से अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, कटऑफ जारी नहीं होने पर भी नाराजगी

    July 5, 2026

    22 लाख के बिल और मरीज की मौत मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

    July 5, 2026
    Bihar

    नई नियुक्ति नियमावली लागू, 175 अंकों की लिखित परीक्षा और 25 अंकों के इंटरव्यू से होगा चयन

    July 2, 2026

    गया महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी निलंबित, एफआईआर दर्ज नहीं करने पर आईजी विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: डीएसपी राजेश शर्मा के तबादले पर भड़का परिवार, मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग दोहराई

    July 2, 2026

    जहानाबाद में 82 करोड़ से दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण, शकुराबाद बाजार को मिलेगा जाम से छुटकारा

    June 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.