Ranchi : शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए. न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के बाद उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट मिल गई. अब अगली सुनवाई में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो सकेंगे.
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा अदालत में मौजूद रहे. हाईकोर्ट ने पहले हेमंत सोरेन की ओर से दायर व्यक्तिगत उपस्थित से छूट संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया था. इसी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को अदालत पहुंचे.

