Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    DGP करेंगी 10 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, E-FIR और नए आपराधिक कानूनों पर रहेगा फोकस

    December 23, 2025

    झारखंड पुलिस को SRE फंड के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत

    December 23, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , SAP के पूर्व सैनिक नहीं कर सकते सेवा विस्तार का दावा

    December 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • DGP करेंगी 10 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, E-FIR और नए आपराधिक कानूनों पर रहेगा फोकस
    • झारखंड पुलिस को SRE फंड के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , SAP के पूर्व सैनिक नहीं कर सकते सेवा विस्तार का दावा
    • Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चौकीदार बहाली में ‘बीट’ की अनिवार्यता खत्म
    • धनबाद : आठ लेन सड़क पर रफ्तार का कहर, चार वाहनों को टक्कर मारते हुए युवक को रौंदा, हालत गंभीर
    • रांची: सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के मुख्य आरोपी को दबोचा, जयपुर से गिरफ्तारी
    • विनय सिंह को FIR 11/25 में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
    • धनबाद में पीडीएस व्यवस्था होगी और पारदर्शी, डीसी ने डीलरों को सौंपी 4जी ई-पॉस मशीनें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जामताड़ा से लगुबुरु जा रहे श्रद्धालुओं की बसें आपस में भिड़ीं, 70 से अधिक घायल
    Dhanbad

    जामताड़ा से लगुबुरु जा रहे श्रद्धालुओं की बसें आपस में भिड़ीं, 70 से अधिक घायल

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 4, 2025No Comments43 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद (झारखंड): झारखंड में सोमवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब जामताड़ा से बोकारो के लगुबुरु घंटाबाड़ी जा रही तीन बसें आपस में टकरा गईं। हादसा राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला स्थित वन विभाग कार्यालय के पास हुआ। इन बसों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे आदिवासी श्रद्धालु सवार थे। टक्कर में 70 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    राजगंज में देर रात तीन बसों की भीषण टक्कर

    जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे एनएच-19 (कोलकाता-दिल्ली मार्ग) पर हुई। जामताड़ा से रवाना हुई तीनों बसें एक-दूसरे के पीछे चल रही थीं। अचानक आगे चल रही बस के रुकने से पीछे से आ रही दो बसें आपस में टकरा गईं।
    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

    घटना के समय सभी श्रद्धालु सो रहे थे

    बस में सवार एक यात्री लतिका सोरेन ने बताया कि सभी श्रद्धालु रात में यात्रा कर रहे थे और दुर्घटना के समय अधिकतर लोग नींद में थे।
    टक्कर के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया, जिसके चलते यात्रियों को सामने का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
    उनके अनुसार, सबसे आगे चल रही बस हादसे के बाद मौके से निकल गई, जबकि पीछे की दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा।

    गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु धनबाद अस्पताल में भर्ती

    हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
    सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन दर्जन से अधिक महिला व पुरुष यात्री घायल हुए हैं।
    इनमें 70 वर्षीय रास मुनि देवी का हाथ टूट गया है, जबकि सोनाली हांसदा, बसंती किस्कू, धन टुडू, लूखी मुनि हेंब्रम, बाय हेंब्रम, मंगोली सोरेन, राज देव मरांडी और दीपक मुर्मू सहित कई अन्य को भी चोटें आई हैं।

    तीनों बसें सुबह एक साथ हुई थीं रवाना

    जानकारी के अनुसार, तीनों बसें सोमवार सुबह नाला पेट्रोल पंप से लालपनिया के लिए एक साथ रवाना हुई थीं। सभी यात्री लगुबुरु पूजा में शामिल होने जा रहे थे।
    लगुबुरु घंटाबाड़ी में हर साल बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। हादसे के बाद पीछे की दोनों बसों में सवार 120 से अधिक यात्री पास के पेट्रोल पंप पर रुके, जहां उन्हें अस्थायी राहत दी गई।

    एनएच-19 पर यातायात बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
    हादसे के कारण एनएच-19 पर यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटाया और आवागमन को दोबारा शुरू कराया।
    पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

    Bus collision Dhanbad Hazaribagh News Indian News Jamtara Jharkhand Jharkhand breaking news Jharkhand Latest Jharkhand road accident LuguBuru accident NH 19 Rajganj Road Safety India SNMMCH Dhanbad Tribal devotees
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    DGP करेंगी 10 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, E-FIR और नए आपराधिक कानूनों पर रहेगा फोकस

    December 23, 2025

    झारखंड पुलिस को SRE फंड के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत

    December 23, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , SAP के पूर्व सैनिक नहीं कर सकते सेवा विस्तार का दावा

    December 23, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025142

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025121
    Don't Miss
    Lead News

    DGP करेंगी 10 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, E-FIR और नए आपराधिक कानूनों पर रहेगा फोकस

    By LokchetnaDecember 23, 202537

    Ranchi : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा बुधवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में…

    झारखंड पुलिस को SRE फंड के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत

    December 23, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , SAP के पूर्व सैनिक नहीं कर सकते सेवा विस्तार का दावा

    December 23, 2025

    Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चौकीदार बहाली में ‘बीट’ की अनिवार्यता खत्म

    December 22, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    DGP करेंगी 10 प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, E-FIR और नए आपराधिक कानूनों पर रहेगा फोकस

    December 23, 2025

    झारखंड पुलिस को SRE फंड के लिए 43.66 करोड़ की मंजूरी, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा होगी और मजबूत

    December 23, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , SAP के पूर्व सैनिक नहीं कर सकते सेवा विस्तार का दावा

    December 23, 2025

    Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चौकीदार बहाली में ‘बीट’ की अनिवार्यता खत्म

    December 22, 2025
    Bihar

    तेजस्वी यादव ने राघोपुर में दर्ज की जीत, बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

    November 14, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे

    November 14, 2025

    बिहार की राजनीति में गठबंधन पर उठे सवाल, मनोज पांडे बोले – हेमंत सोरेन जैसा बड़ा दिल बिहार के नेताओं में नहीं

    October 22, 2025

    RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में था वांछित

    October 21, 2025
    © 2025 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.