Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब पर प्रचार-प्रसार बढ़ने के साथ ही आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट भी तेजी से फैल रहे हैं। इसे रोकने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और सख्त कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर EOU की कार्रवाई EOU की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2025 के बीच 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए गए। इनमें से 15 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई, जबकि 115 पोस्ट…
रांची: झारखंड विधानसभा के पूरक मॉनसून सत्र 2025 के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक वेल में पहुंच गए, जिसके चलते स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने सोमवार सुबह जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष के विधायक संविधान के 130वें संशोधन का विरोध करने लगे। दूसरी ओर, विपक्षी दलों के सदस्य सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन करने लगे। दोनों ओर से लगातार नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। झारखंड विधानसभा स्पीकर…
रांची: खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 का समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता (22 से 24 अगस्त) में देशभर से आए 850 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रदर्शन प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने ग्रीको रोमन शैली के 60 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया और स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह भर दिया। रांची में कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल…
दुमका: जिले के चोरकट्टा गांव में हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में मृतक के दामाद को ही आरोपी पाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नृशंस वारदात की गुत्थी सुलझा दी। दुमका डबल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 अगस्त 2025 की रात लगभग 8:30 बजे नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के बेटे अजय साहा के बयान पर दुमका नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार…
रांची : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (RIMS-2) अस्पताल निर्माण को लेकर जारी विवाद रविवार को और तेज हो गया। ग्रामीणों ने “नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति” के आह्वान पर पारंपरिक तरीके से आंदोलन किया। इस विरोध प्रदर्शन में झारखंड लोक मंच (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। नगड़ी जमीन पर हल जोतो, रोपा रोपो आंदोलन रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण खेती के औजारों और बैलगाड़ी के साथ विवादित भूमि पर पहुंचे। उन्होंने हल चलाकर और धान की रोपाई कर यह संदेश दिया कि – “जमीन हमारी है, हक भी हमारा है।”प्रदर्शनकारी…
धनबाद : झारखंड के धनबाद में रविवार को कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ईस्ट बसूरिया स्थित लिब्रा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र में चाल धंसने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कोयला निकालते समय हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण घरेलू उपयोग के लिए पास की खदान से कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान जमीन अचानक धंस गई और युवक छोटू भुईंया दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद सुहाना कुमारी भी चाल की…
रांची : नगड़ी स्थित रिम्स-2 प्रोजेक्ट को लेकर रविवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चारों ओर से बैरिकेडिंग के बावजूद बड़ी संख्या में किसान और आदिवासी संगठन के सदस्य खेतों की पगडंडियों से होते हुए विवादित जमीन पर पहुंच गए। वहां उन्होंने हल जोतने और धान रोपाई की शुरुआत कर दी। रिम्स-2 विरोध प्रदर्शन में दिशोम गुरु का मुखौटा लगाकर पहुंचे ग्रामीण जानकारी के मुताबिक, कई किसान और ग्रामीण दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौटा लगाकर नगड़ी की जमीन पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने खेतों में हल चलाया और सरना झंडा गाड़कर अपनी मौजूदगी…
रांची : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण को लेकर रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने नगड़ी से लगभग तीन किलोमीटर दूर ही रोक दिया। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है ताकि कोई भी समूह नगड़ी की सीमाओं तक न पहुंच सके। नगड़ी में रिम्स-2 विरोध पर कड़ी सुरक्षा नगड़ी के जिस कृषि भूमि पर रिम्स-2 प्रोजेक्ट शुरू होना है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। कांके रोड पर जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।…
रांची : राजधानी रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित हल जोतो अभियान को लेकर रविवार को सुबह से ही प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। पुलिस ने नगड़ी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी नाकेबंदी कर दी है और भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। चंपाई सोरेन को घर पर ही रोका गया सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को प्रशासन ने घर पर ही नजरबंद कर लिया है। चंपाई सोरेन ने रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित भूमि पर हल जोतने का आह्वान किया था और अपने समर्थकों के साथ नगड़ी पहुंचने की योजना बनाई…
धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक और सिंह मैंशन परिवार के सदस्य संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर समर्थकों और परिजनों में चिंता का माहौल है। रागिनी सिंह ने दी जानकारी झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संजीव सिंह की खराब तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संजीव सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने की अपील की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कठिन समय भी गुजर जाएगा और जनता…