Author: Lokchetna

रांची: नेक्सजेन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 7 फरवरी 2026 को रांची स्थित रॉकवुड रिज़ॉर्ट में फैमिली डे का भव्य आयोजन किया। कंपनी का मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित है और यह वर्तमान में देश के 12 राज्यों में अपने कार्यों का सफल संचालन कर रही है। इस आयोजन में कंपनी के कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा और यादगार बन गया। फैमिली डे का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य-दबाव से कुछ समय के लिए दूर…

Read More

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड की है। जानकारी के अनुसार, केशलपुर निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा किसी रिश्तेदार के घर केरसई गया हुआ था। वहां से बाइक से लौटते समय वनदुर्गा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के…

Read More

जमशेदपुर: द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को झारखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह जमशेदपुर में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी। इस अवसर पर विधिवत भूमि पूजन भी किया जाएगा। यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा शिलान्यास के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी। चार वर्षों में पूरा होगा मंदिर परिसर एस.के. बेहरा के अनुसार, मंदिर परिसर के निर्माण में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा। हालांकि न्यास की प्राथमिकता पहले आध्यात्मिक केंद्र को पूरा कर उसे…

Read More

कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के बिरहोर टोला गडियाई से एक सप्ताह से लापता दस बिरहोर बच्चों को बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चों के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। कैसे मिले बच्चे? जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे 2 फरवरी को गया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए थे। स्थानीय पुलिस ने उन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया था। भाषा संबंधी कठिनाई के कारण बच्चे अपना नाम-पता नहीं बता पा रहे थे, जिससे उनकी पहचान और घर वापसी में देरी हुई।…

Read More

कोडरमा : जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गड़ीयाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 नाबालिग बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने खोज अभियान तेज कर दिया है। कैसे हुई घटना? पंचायत मुखिया राजेंद्र यादव के अनुसार, 1 फरवरी की रात गांव के कई लोग परसाबाद में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान जब लोग घर लौटे, तो पता चला कि बच्चे साथ नहीं आए…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में अब न्यायिक कार्रवाई तेज हो गई है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर 6 फरवरी 2026 को चाईबासा सदर थाना में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इस केस में ब्लड बैंक के तकनीशियन मनोज कुमार समेत अन्य कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया था, जब लापरवाही के कारण पांच मासूम बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया था, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। पहले हो चुकी थी…

Read More

धनबाद : नगर निकाय चुनाव के बीच धनबाद मेयर पद को लेकर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही पार्टी ने मेयर पद के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह फैसला पार्टी के अंदरूनी मंथन और रणनीति के तहत लिया गया है। नीलम मिश्रा के नाम वापस लेने के बाद अब झामुमो पूरी ताकत के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में उतर गई है। भाजपा से झामुमो तक का सफर गौरतलब है कि…

Read More

लातेहार : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही सख्त वाहन जांच के दौरान लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव के पास बुधवार शाम जांच के दौरान एक कार से करीब 40 लाख 20 हजार रुपये बरामद किए गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चुनाव को लेकर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में नकदी मिली। जब पुलिस ने पैसे के…

Read More

चाईबासा / पूर्णिया : झारखंड के चाईबासा निवासी और वर्तमान में बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना में तैनात हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) ने बुधवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली गले के आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब पुलिस कैंटीन का एक कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला देख उसने अंदर झांककर देखा तो आलमनाथ भूइयां खून से लथपथ हालत में पड़े थे। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि हाल ही में जारी JPSC के विज्ञापन में उम्र सीमा में किसी प्रकार की…

Read More