Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची/कांके: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स-2 (RIMS-2) परियोजना की जमीन को लेकर नगड़ी इलाके में हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांके थाना में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व विधायक गीताश्री उरांव समेत 85 लोगों के नामजद होने की पुष्टि हुई है। RIMS-2 विवाद में हिंसा और पुलिस पर हमला पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने प्रस्तावित रिम्स-2 की 127 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर हरवे-हथियार से हमला किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पांच आंसू गैस के गोले छोड़े,…
रांची/हजारीबाग: झारखंड कैडर के निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अदालत में जमानत अर्जी दायर की है। यह याचिका उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दी। मामला उस सेवायत भूमि घोटाले से जुड़ा है, जिसके आरोप में हाल ही में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सेवायत भूमि घोटाला और FIR दर्ज सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग में सेवायत भूमि घोटाला मामले की जांच के दौरान ACB ने इस महीने कांड संख्या 9/2025 दर्ज की थी। उसी मामले में विनय चौबे को न्यायिक हिरासत में लिया गया। ACB का आरोप है कि हजारीबाग डीसी रहते हुए…
रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की और “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाए। हंगामे के चलते कार्यवाही महज तीन मिनट ही चल पाई और स्पीकर ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। विधानसभा मॉनसून सत्र में हंगामा शुरू होते ही बढ़ा तनाव सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने सरकार पर हमलावर रुख अपनाया। विधायक प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई, जिसके बाद विपक्षी सदस्य वेल…
रांची: झारखंड में किशोर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने नई पहल की है। अब राज्य भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर महीने के पहले शनिवार को ‘उमंग दिवस’ (Umang Diwas) आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 से 19 वर्ष की आयु के किशोर-किशोरियों के लिए पहली बार शुरू किया जा रहा है। रांची हेल्थ न्यूज़: एमडी ने बताई ‘उमंग दिवस’ की वजह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि किशोर अवस्था जीवन का निर्णायक मोड़ होती है। इस उम्र में सही मार्गदर्शन और स्वास्थ्य जागरूकता…
रांची: झारखंड विधानसभा में पेश की गई महालेखाकार (CAG) की रिपोर्ट ने राज्य के वन क्षेत्र (Forest Land) और वन्य जीवों (Wildlife) की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ वर्षों में झारखंड के वृक्षों से आच्छादित क्षेत्र में कमी आई है और कई प्रजातियों के वन्य जीवों की संख्या भी घट गई है। झारखंड में फॉरेस्ट लैंड में आई कमी महालेखाकार की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 से 2021 के बीच झारखंड में वन क्षेत्र 2.60% घटा है। जबकि, खाली पड़ी फॉरेस्ट लैंड में 13.51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वन्य जीव संरक्षण…
रांची: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष झारखंड में इसे और खास बनाने के लिए 29 से 31 अगस्त तक राज्य और जिला स्तर पर खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन तीन दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, फिटनेस गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं इस बार झारखंड में होने वाले खेल दिवस कार्यक्रमों में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को प्रोत्साहन…
रांची: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 की महालेखाकार (AG) की अनुपालन रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की कई योजनाओं पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दोनों विभागों ने मिलकर लगभग 41.10 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन इस खर्च से आम लोगों को कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पाया। पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं पर सवाल AG रिपोर्ट के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण और पुल निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन परियोजनाओं की अपूर्णता और समन्वय की कमी के कारण जनता को फायदा…
रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक एक बार फिर वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। इसी हंगामे के बीच सदन में एजी (महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट पेश की गई। हालांकि, शोर-शराबे के चलते विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित करना पड़ा। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र में उठा विवाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट को लेकर सरकार पर…
रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र लगातार दूसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। विपक्षी दलों ने आदिवासी युवक सूर्या हांसदा की कथित एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर राज्य सरकार को घेरा और इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की। सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर विपक्ष का रुख विपक्षी विधायकों का कहना है कि सूर्या हांसदा की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और इसे एनकाउंटर करार दिया जा रहा है। विपक्ष ने विधानसभा परिसर में जोरदार…
रांची: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन औसतन 15 मामले दर्ज हो रहे हैं। इसका अर्थ है कि लगभग हर दो घंटे में एक महिला अपराध का शिकार बन रही है। झारखंड में महिला अपराध के ताज़ा आंकड़े पिछले एक महीने में झारखंड पुलिस ने 459 मामले दर्ज किए। इनमें सबसे अधिक दुष्कर्म के 177 मामले, अपहरण के 137 मामले, दहेज उत्पीड़न के 77 मामले और छेड़खानी के 68 मामले शामिल हैं। ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा झारखंड के लिए…