Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश गंझू का निधन सर्पदंश के कारण हो गया। घटना के बाद जिले में शोक की लहर फैल गई है। सुरेश गंझू पहले चंदवा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रह चुके थे और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत बुधवार को सुरेश गंझू को एक जहरीले सांप ने डंस लिया था। उन्हें तत्काल लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज…
धनबाद। झारखंड के कोयला राजधानी धनबाद से टाटा स्टील के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। टाटा स्टील झरिया डिवीजन की भेलाटांड अमलगमेटेड कोलियरी (Bhelatand Amalgamated Colliery) को वर्ष 2023-24 के लिए कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा भूमिगत खदान श्रेणी में प्रतिष्ठित फाइव-स्टार रेटिंग अवार्ड (Five Star Rating Award) से सम्मानित किया गया। कोयला मंत्रालय के समारोह में हुआ सम्मान यह सम्मान मुंबई के द ट्राइडेंट होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जीएम संजय रजोरिया…
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बस्ताकोला क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ गुरुवार को बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited) प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया। चीन कोठी स्थित जोरिया नदी किनारे बंद पड़ी खदान में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। बंद खदान पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण बस्ताकोला की इस बंद खदान का इस्तेमाल कोयला तस्करों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खदान में अंधाधुंध तरीके से खनन किया जा…
शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन रांची : रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) ने गुरुवार को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में रिनपास में कई नये बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जाएगा और मानसिक रोगियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रिनपास में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि रिनपास जैसे संस्थानों की भूमिका आज के समय में और अधिक…
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा देवघर : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की मंगल आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके पति डीके तिवारी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में दर्शन के समय भक्तों की भीड़ देखने को मिली और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे। बासुकीनाथ धाम में पूजा और समीक्षा मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दुमका जिले स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। वहां उन्होंने मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से…
ट्रैक्टर की टक्कर में मजदूर की मौत से गुस्साए ग्रामीण लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के दुगिला गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मृतक मजदूर विनोद उरांव का शव लेकर आए और जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग उठाई। बुधवार की शाम कीनामाड़ क्षेत्र में ट्रैक्टर और चेचिस की सीधी टक्कर में विनोद उरांव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में साथ काम कर रही महिला रश्मि कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। दोनों मजदूर नगर पंचायत के लिए काम कर रही कचरा उठाने…
Ranchi : रांची नगर निगम (RMC) ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को 3 करोड़ 35 लाख 28 हजार 152 रुपये का होल्डिंग टैक्स बिल थमाया है। यह बकाया राशि वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2025-26 तक की बताई जा रही है। निगम ने जेएससीए को एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है। होल्डिंग टैक्स बिल पर निगम का पक्ष निगम के अपर प्रशासक के हस्ताक्षर से पत्रांक 714/Rev. जारी किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि होल्डिंग नंबर SAF/02/04/00192 जेएससीए को आवंटित है। निगम की ओर से नियुक्त कंपनी ने एरिया का सर्वे कर रिपोर्ट…
Jharkhand News: पलामू मुठभेड़ में शहीद जवानों को CRPF IG और पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को लाइन ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों को नमन किया। शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे, एसपी अभियान अमित रेणु, आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी नौशाद आलम मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद जवान संतन कुमार और सुनील राम के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर पर पुष्प…
Ranchi : झारखंड में इस साल मॉनसून की अच्छी बारिश ने कृषि क्षेत्र को मजबूती दी है। कृषि निदेशालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में धान की रोपाई ने बीते वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है। झारखंड में धान की रोपाई के आंकड़े 2 सितंबर 2025 तक झारखंड में धान की रोपाई 94.42% (16.88 लाख हेक्टेयर) पूरी हो चुकी है। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं बेहतर है। मॉनसूनी बारिश का फायदा सीधे तौर पर किसानों को मिला है और अधिकांश जिलों में धान की खेती में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खरीफ…
रांची/दिल्ली : गोड्डा जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा के परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूर्या की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की अर्जी दाखिल याचिका में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है, जिनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP), गोड्डा एसपी और देवघर एसपी शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि एनकाउंटर की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सिर्फ…