Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
धनबाद डाक मंडल का विशेष अभियान धनबाद : डाक विभाग के देशव्यापी जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को धनबाद डाक मंडल की ओर से एक विशेष जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य डाकघर धनबाद से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर और हाउसिंग कॉलोनी होते हुए पुनः मुख्य डाकघर पहुंची।रैली में बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। डाक विभाग की सरकारी योजनाओं की जानकारी रैली के दौरान आम नागरिकों को डाक जीवन बीमा (PLI), सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की सुविधाओं के बारे में विस्तृत…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के हीरापुर हटिया इलाके में शुक्रवार देर रात आलू-प्याज के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में व्यवसायी लालजीत साव को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि इस अगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धनबाद आगजनी में आलू-प्याज गोदाम जलकर खाक स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे आलू और प्याज पूरी तरह…
रांची/हजारीबाग: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत 16 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में IAS विनय चौबे पर आरोप IAS विनय चौबे पर हजारीबाग उपायुक्त (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है। ACB ने इस संबंध में अगस्त 2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले को कांड संख्या 9/2025 के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान भूमि से संबंधित…
रांची : झारखंड सरकार ने विकास योजनाओं और औद्योगिक परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और अधिकारों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने विस्थापन आयोग (Displacement Commission Jharkhand) के गठन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग विशेष रूप से उन परियोजनाओं की निगरानी करेगा, जिनमें भूमि अधिग्रहण और विस्थापन की स्थिति उत्पन्न होती है। इसका मुख्य उद्देश्य विस्थापित परिवारों की समस्याओं का समाधान, मुआवजा वितरण की पारदर्शिता और पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। आयोग की संरचना जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष, दो सदस्य और…
Jharkhand Armed Police और IRB में कमांडेंट की कमी झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए गठित बटालियनों की स्थिति चिंताजनक है। राज्य की कुल 21 बटालियनों में से 12 बटालियनें आज भी स्थायी कमांडेंट से वंचित हैं और केवल प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रही हैं। इसमें झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP), इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB), स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन (SIRB) और झारखंड स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (SISF) जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ शामिल हैं। Jharkhand Police Battalions : किन-किन इकाइयों पर प्रभार आंकड़ों के अनुसार — इस प्रकार, कुल 21 में से 12 बटालियनों में कमांडेंट का पद…
रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण दो फ्लाइट को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को इससे काफी असुविधा झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 72 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई जिलों में भारी वर्षा खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में भी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही वर्षा से सड़कों…
रांची : झारखंड में बालू घाटों की नीलामी और उससे जुड़ी नीतियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को अबुआ सरकार कहकर स्थानीयों को रोजगार देने का दावा करती है, वही आज उन्हीं के अधिकार छीनकर माफियाओं और बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। बालू घाटों की नीलामी पर विवाद मरांडी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि झारखंड में अब तक पेसा कानून लागू नहीं हुआ है। इसी कारण हाल ही में हाईकोर्ट ने बालू घाटों पर रोक लगाई थी। उनके अनुसार, बालू घाट,…
रांची : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में पलाश वेंडिंग मशीन और ग्रामीण एक्सप्रेसवे योजना की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने किया और मौके पर दो मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पलाश वेंडिंग मशीन योजना से महिला समूहों को लाभ योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद अब सीधे बाजार तक पहुंचेंगे। पलाश वेंडिंग मशीन के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार सामान को शहर के उपभोक्ताओं तक आसानी से…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL पेपर लीक केस के तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। वर्ष 2024 में हुई इस परीक्षा में पेपर लीक की जांच के बाद कई गिरफ्तारियां हुई थीं। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें शर्तों के साथ राहत दी है। हाईकोर्ट ने दी जमानत की मंजूरी जानकारी के अनुसार, आरोपियों रॉबिन कुमार, कवि राज उर्फ मोटू और राम निवास राय को न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ की अदालत ने जमानत प्रदान की। अदालत ने आदेश दिया कि प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा। आरोपियों…
देवघर : झारखंड में साइबर अपराध पर लगाम कसने की कोशिशों के बीच बड़ा मामला सामने आया है। देवघर जिले के मधुपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि को साइबर अपराधियों से साठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की है। साइबर अपराध और मधुपुर थानेदार पर आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवघर में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच सूचना मिली कि मधुपुर थाना प्रभारी की गतिविधियां संदिग्ध हैं। आरोप है कि राकेश कुमार रवि ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के साथ पैसों…