Author: Lokchetna

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला है और इससे राज्य के विकास को गति नहीं मिलेगी। रघुवर दास ने कहा कि बजट में योजनाओं के नाम पर बड़ी राशि रखने की घोषणा की गई है, लेकिन केवल रकम तय कर देने से योजनाओं की सफलता सुनिश्चित नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पिछली बार घोषित राशि का सही ढंग से उपयोग हो पाया। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में भी विभिन्न…

Read More

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में निधन हो गया। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए थे। वहां स्कीइंग करने के बाद वह होटल लौटे थे। कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल परिवार को…

Read More

रांची : देशभर के 32 फर्जी संस्थानों की सूची जारी करते हुए University Grants Commission (यूजीसी) ने झारखंड के कथित ‘दक्ष विश्वविद्यालय’ को भी अवैध घोषित कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संस्थानों से प्राप्त डिग्रियां न तो सरकारी और निजी नौकरियों में मान्य होंगी और न ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए स्वीकार की जाएंगी। यूजीसी के अनुसार, ये संस्थान बिना किसी वैधानिक मान्यता के स्वयं को विश्वविद्यालय बताकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। आयोग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी…

Read More

रांची : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली बैठक थी। सुदेश महतो ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और अधिक सशक्त होगा। बैठक के दौरान झारखंड में एनडीए को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों और आपसी तालमेल पर…

Read More

धनबाद/गिरिडीह : झारखंड के नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह के विभिन्न वार्डों से बवाल और झड़प की खबरें सामने आई हैं। दोनों जिलों में कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही, हालांकि प्रशासन की तत्परता से हालात पर काबू पा लिया गया। धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सूसनीलेवा नाग नगर स्थित वार्ड संख्या 22 के बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। बताया गया कि एक प्रत्याशी के प्रतिनिधि की मतदान केंद्र के पास…

Read More

रांची : झारखंड निकाय चुनाव के तहत सोमवार को रांची में मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मतदान दिवस पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात जवानों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार…

Read More

रांची : झारखंड के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। लंबे अंतराल के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी रांची सहित राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। मॉक पोलिंग के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया में थोड़ा अधिक समय लग रहा है। हालांकि अब तक राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। झामुमो की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल पर सरकार व प्रशासन को बदनाम करने का आरोप लगाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि विरोधी पक्ष बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भ्रामक बयानबाजी कर रहा है। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से चुनाव संपन्न कराने में जुटा है, लेकिन विपक्षी प्रत्याशी लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने प्रशासन…

Read More

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के बाद सरकार की ओर से जवाब भी दिया जाएगा। गुरुवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने JPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अहम संकेत दिए। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकतम आयु सीमा में छूट देने पर सरकार विचार कर सकती है। इससे अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते…

Read More

रांची: रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अमीन ने जमीन की नापी रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले परिवादी वासुदेव महतो से घूस की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को जमीन नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 10 फरवरी 2026 को भूमि की नापी की गई, लेकिन इसके बाद अमीन रिपोर्ट और नक्शा…

Read More