Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान का खास आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और राज्य के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धौनी रहे। बुधवार को धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ जेवीएम श्यामली, रांची स्थित मतदान केंद्र (बूथ संख्या 374) पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। धौनी को देखने के लिए मतदान केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। मतदान के प्रति दिखा उत्साह मतदान केंद्र पर उपस्थित लोगों ने धौनी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार किया। धौनी ने अपने मतदान के बाद जनता से अपील…
Ranchi: बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार (12 नवंबर) को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा लाभुकों को पैसा भेजे जाने की शिकायत भाजपा ने की है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा बुधवार को चुनाव आयोग पहुंची। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग करते हुए पूछा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि चुनाव के एक दिन पहले रात में किसके आदेश पर दी गई। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता पर उठाए सवाल भाजपा ने चुनाव आयोग को जानकारी दी…
जमशेदपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर पश्चिम से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल के बूथ संख्या 102 में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया और कहा कि जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। जनता की सेवा को प्राथमिकता बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए राजनीति करता हूं। मेरी प्रतिबद्धता जमशेदपुर की जनता के प्रति है और मेरा उद्देश्य क्षेत्र के हर नागरिक की…
सरायकेला: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण तस्वीर सामने आई, जब भाजपा प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगोंड़ा के बूथ संख्या 220 पर जाकर मतदान किया। इस दौरान चंपाई सोरेन ने राज्य के नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। चंपाई सोरेन की अपील: लोकतंत्र में भागीदारी जरूरी चंपाई सोरेन ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यवासियों से लोकतंत्र के…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया जारी है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने रांची के हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया, जहां उनके साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कई नेता भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर की मतदान की अपील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (Twitter) पर लोगों से…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार की सुबह एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने उनकी और राज्य की छवि को धूमिल करने के लिए “शैडो कैंपेन” चलाया है और इसके लिए फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। फेसबुक विज्ञापनों पर करोड़ों का खर्च मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 30 दिनों में “झारखंड चौपाल”, “रांची चौपाल” जैसे कई अकाउंट्स से 72 लाख रुपये के विज्ञापन और पेड बूस्ट किए गए हैं। इन पेजों पर डाला गया कंटेंट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इनका एकमात्र उद्देश्य…
पलामू: बुधवार सुबह पलामू में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को गोली लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना विधानसभा चुनाव सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुई, जिसमें सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रांची में बेहतर इलाज के लिए रेफर जख्मी जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें रांची के बड़े अस्पताल में रेफर करने का फैसला किया। संतोष कुमार यादव को एयरलिफ्ट कर जल्द से जल्द रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है…
गिरिडीह : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा की बगोदर सीट पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 23 नवंबर को राज्य से झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार की विदाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ और लोगों की तालियां बता रही हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति पाने का मन बना लिया है। झारखंड अलग राज्य भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही इसे संवारेगी। जब झारखंड अलग राज्य बनने की बात थी तो भाजपा वनांचल के…
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग, भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने का आरोप लगाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे नेताओं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने की कोशिश की जा रही है। यह भारतीय जनता पार्टी और केंद्र के इशारे पर हो रहा है। चुनाव आयोग सभी पार्टियों के लेवल प्लेइंग फील्ड की बात करता है, लेकिन झारखंड में इसके बिल्कुल उलट हो रहा है। भट्टाचार्य ने आरोप…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट पर मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को ‘नुकसान’ उठाना पड़ गया। चुनावी सभा में भीड़-भाड़ के बीच किसी ने उनका पर्स चुरा लिया। सभा के दौरान मंच के संचालक बार-बार माइक से अनाउंसमेंट कर उनका पर्स लौटाने की अपील करते रहे। हालांकि उनका पर्स वापस नहीं मिला। मिथुन चक्रवर्ती मंगलवार को लगातार दूसरे दिन झारखंड के चुनावी दौरे पर पहुंचे थे। इसके पहले सोमवार को उन्होंने कोल्हान प्रमंडल की सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। मंगलवार…