Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और सुहाने मौसम के बाद अब एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है और कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की जाएगी। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता…
रांची: झारखंड में पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026, रविवार को किया जाएगा। दो पेपर में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी। पेपर-1: इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें अभ्यर्थियों की शिक्षण योग्यता, तार्किक क्षमता, पठन कौशल और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन किया जाएगा। पेपर-2: इसमें 100…
रांची: झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह द्वारा ईडी की एंट्री को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने कड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के बयान को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राज्य के राजनीतिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ता है। ईडी के दुरुपयोग का आरोप राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड में आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को जमानत दे दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए यह फैसला सुनाया। शर्तों के साथ मिली जमानत कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें भी निर्धारित की हैं। इसके तहत देवव्रत शाहदेव को 25,000 रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उन्हें ट्रायल के दौरान अदालत में पूरा सहयोग करना अनिवार्य होगा। बचाव पक्ष ने साजिश का लगाया…
रांची: राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर रैंक के 10 अधिकारियों का विभिन्न थानों में तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कई थानों में नई तैनाती जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। तबादला सूची इस प्रकार है प्रशासनिक मजबूती पर जोर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस तबादले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने…
पलामू: जिले के पांकी मुख्यालय स्थित मेन रोड पर एक ज्वेलरी दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घनश्याम ज्वेलर्स की तिजोरी को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीछे के गेट से दुकान में घुसे चोर पीड़ित दुकानदार घनश्याम सोनी के अनुसार, दुकान के पीछे एक छोटा गेट है, जिसके ताले को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने शटर को किसी औजार या मशीन की मदद से उठाकर उसका ताला तोड़ा और दुकान के भीतर प्रवेश किया। तिजोरी को बनाया निशाना दुकान में घुसने के बाद…
रांची: रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 16.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 8.45 लाख रुपये बताई जा रही है। चेकिंग अभियान में मिली सफलता यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेल मंडल में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 8 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट हटिया और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध युवक पर हुई कार्रवाई चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 के फुट ओवरब्रिज…
रांची: रांची विश्वविद्यालय के तहत संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अगले सत्र में नए विद्यार्थियों के नामांकन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 418 छात्रों का भविष्य संकट में मामले की सुनवाई के दौरान दायर याचिका में बताया गया कि संस्थान की लापरवाही के कारण 418 छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस पर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा। प्रोफेसरों की नियुक्ति पर सवाल कोर्ट ने संस्थान में नियमित प्रोफेसरों की नियुक्ति…
रांची: असम विधानसभा की 126 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं। चुनाव में बढ़ी दिलचस्पी इस बार चुनाव को खास बनाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री। पार्टी ने पहली बार असम में 18 उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना…
रांची: जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधोड़ा गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मोटरसाइकिल से पहुंचे अपराधी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे और नसीम खान के घर के बाहर रुक गए। इसके बाद उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। गांव में फैली दहशत फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे गांव…