Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड में रियल एस्टेट सेक्टर को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने राज्य के 77 बिल्डरों पर कुल 83.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी बिल्डरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट नहीं देने पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई उन बिल्डरों के खिलाफ की गई है जिन्होंने समय पर अपनी क्वार्टर रिपोर्ट जमा नहीं की और समन जारी होने के बावजूद सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। प्राधिकरण…
रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय नेतरहाट स्कूल में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। अब तक केवल छात्रों के लिए संचालित इस स्कूल में जल्द ही छात्राओं को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। 2026-27 सत्र से लागू हो सकती है नई व्यवस्था सूत्रों के अनुसार, यह नई नियमावली 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू हो सकती है। इसके बाद नेतरहाट स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को तैयार करने की…
जमशेदपुर: झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले के बाद जमशेदपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने कोषागार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट कहा है कि अब किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही जारी किया जाएगा। वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य होगा सत्यापन उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच की जाए। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी वास्तव में अपने विभाग में कार्यरत है या नहीं, इसकी पुष्टि करना अनिवार्य होगा। इसके लिए नाम, पदनाम,…
रांची: झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य पर लगाया जा रहा वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला राकेश सिन्हा ने कहा कि नीति आयोग के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 में झारखंड को देश में तीसरा स्थान मिला है। ऐसे में राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर बताना तथ्यों से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित बड़े राज्य जैसे गुजरात, बिहार,…
गिरिडीह: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 5 हजार रुपये की मांग का मामला जानकारी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार ने मनरेगा से जुड़े एक काम को आगे बढ़ाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में एलपीजी गैस संकट का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-ब्याह जैसे आयोजनों पर भी साफ नजर आने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को भोजन बनाने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशने पड़ रहे हैं। शादी से पहले ‘परमिट’ की चिंता जिले के दुंदुरिया गांव निवासी अरुण लकड़ा की शादी 24 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस की कमी के कारण उनके सामने सबसे बड़ी समस्या खाना बनाने की खड़ी हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें थाना प्रभारी को आवेदन देकर जंगल से लकड़ी लाने की अनुमति मांगनी…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर इलाके में चाय बेचने वाली युवती पर गर्म चाय फेंककर किए गए हमले के विरोध में शनिवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। युवती पर हुआ था हमला मेहंदी नाम की युवती, जो चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने केतली से गर्म चाय फेंक दी थी। इस हमले में उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती…
जामताड़ा: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किन अधिकारियों का हुआ तबादला जारी आदेश के अनुसार, किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदीप राणा को बागडेहरी से मिहिजाम थाना भेजा गया है। विकास कुमार यादव को बिंदापाथर थाना से नाला थाना स्थानांतरित किया गया है। चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना प्रभारी के पद…
सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकरू प्रखंड के सापारुम गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राधा तंतुबाई के रूप में हुई है। घर के बाहर हुआ हमला, मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। उस समय राधा तंतुबाई अपने घर के बाहर थीं। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग पर ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही…
जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल युवती मेहंदी के उपचार को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बड़ी पहल की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पीड़िता के इलाज में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उसका उपचार पूरी तरह ठीक होने तक जारी रहेगा। खौलती चाय से घायल हुई थी युवती बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ युवकों ने युवती के चेहरे पर खौलती चाय फेंक दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका…