Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
- सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
- Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
- Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
- बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
- Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला-खरसावां स्थित चालयामा स्टील प्लांट से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार और संबंधित पक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने प्लांट परिसर में पार्किंग व्यवस्था और श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा है। जनहित याचिका पर सुनवाई यह मामला एक जनहित याचिका के माध्यम से अदालत के समक्ष लाया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्लांट परिसर में पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण भारी वाहन सार्वजनिक सड़कों पर खड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में इनामी उग्रवादी शाहदेव सोरेन भी शामिल बताया जा रहा है। संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। दोनों बलों ने सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन चलाया, जिससे नक्सलियों को घेरकर मार गिराया गया। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया…
रांची: झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे पिछले कुछ दिनों से जारी लू और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता…
रांची: राजधानी रांची में गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुटिया इलाके में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण का खुलासा किया है। गुरुवार देर रात एसडीएम कुमार रजत के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। ब्लैक मार्केटिंग के लिए किया गया था स्टॉक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एलपीजी सिलेंडरों को ब्लैक मार्केटिंग के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा किया गया था। शहर में गैस की बढ़ती मांग और आपूर्ति…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों की हालत गंभीर हादसा इतना भीषण था कि मोपेड सवार तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान…
रांची: झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 108 एंबुलेंस सेवा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब एंबुलेंस सेवा को ओला-उबर की तर्ज पर डिजिटल और तेज बनाया जाएगा, जिससे मरीजों तक मदद समय पर पहुंच सके। आधुनिक तकनीक आधारित होगा नया सिस्टम स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एक आधुनिक और एकीकृत तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस नई प्रणाली के लागू होने…
रांची: राजधानी रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को तत्काल प्रभाव से विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा करेंगे और बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों, जैसे स्कूल बस, वैन और ऑटो की सघन जांच करेंगे। साथ ही इन सभी वाहनों का विस्तृत डाटाबेस तैयार कर रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को सौंपने को कहा गया है। ये…
रांची: रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में निगम बोर्ड बैठक के अवसर पर मेयर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार सहित सभी 52 वार्ड पार्षदों से मिला। जनप्रतिनिधियों को दी बधाई, सौंपे सुझाव प्रतिनिधिमंडल ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें झारखंड पथ विक्रेता नियमावली 2015, पथ विक्रेता योजना 2017, नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली 2017 तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। फुटपाथ दुकानदारों के संरक्षण पर जोर…
रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा के मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जयसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने संयुक्त रूप से सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। “सीबीआई जांच से ही सच आएगा सामने” नवीन जयसवाल ने कहा कि 12 अप्रैल को हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक की घटना कोई पहली…
चतरा: जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भरही-केवलिया मुख्य मार्ग के किनारे स्थित घने जंगलों और झाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। तेजी से फैल रही आग, धुएं से घिरा आसमान आग की लपटें लगातार फैलती जा रही हैं, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया है। यह धुआं दूर से भी साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है और…