Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
    • धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव
    • डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
    • Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त
    • MS धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू
    • बाबा राइस मिल ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर छापेमारी, टैक्स चोरी का संदेह
    • Jamshedpur News: जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, घर में सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
    • Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, झारखंड को आलमगीरों ने लूटाः योगी आदित्यनाथ
    Jharkhand

    औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, झारखंड को आलमगीरों ने लूटाः योगी आदित्यनाथ

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 5, 2024No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया जिसने झारखंडवासियों का पैसा लूटा। उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। लूट का इससे घटिया स्तर और क्या हो सकता है?

    उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया, संगठित अपराध में संलिप्त माफिया को सरकार का संरक्षण हासिल है। राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, इन माफियाओं का उसी तरह खात्मा हो जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में भी यही हाल था। माफिया सीना तान कर चलते थे।

    गरीबों, किसानों, नौजवानों की जान की कीमत नहीं थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद माफियाओं पर बुलडोजर चलना प्रारंभ किया। आज तमाम दुर्दांत भू-माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ चुके हैं। कुछ जेल में है और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। माफिया वहां से ऐसे गायब हो गए, जैसे गदहे के सिर से सिंग।

    यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव उनलोगों को जवाब देने का अवसर है, जिन्होंने के नाम पर लोगों को छला है। देश में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, विकास का मॉडल दिया है। गरीबों को हिस्सा, किसानों को अधिकार और सम्मान, हर किसी को राशन और आयुष्मान की सुविधा, हर किसी के लिए मकान की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है।

    हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कई लोग कहते थे कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक शासन का अवसर दिया। लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई। कांग्रेस की सरकारें थी, तब चीन देश के अंदर घुसता था। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान को तो भारत का नाम सुनकर कंपकंपी हो जाती है। उसे सपने आते हैं कि भारत कभी भी हम पर हमला कर सकता है।

    सरकार ऐसी ही होनी चाहिए , जो दुश्मन को दहला सके। कांग्रेस और उसके साथियों ने कश्मीर की समस्या खड़ी की। मोदी जी ने समाधान किया। हर नौजवान को काम, हर किसान को सम्मान, हर बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है।

    उन्होंने कहा अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ है। प्रभु रामलला सदियों बाद अपने धाम में विराजमान हो गए हैं और हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। अयोध्या तो बस शुरुआत है।

    मथुरा में भी श्रीकृष्ण लला की अपने धाम में वापसी अवश्य होगी। विरासत और विकास का समन्वय कैसे हो सकता है, सुरक्षा और सुशासन का समन्वय कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण सिर्फ भाजपा प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न और धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड को केवल भाजपा संवार सकती है। झारखंड चुनाव के लिए घोषित भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी हर हाल में पूरी होती है।

    BJP Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Koderma Koderma News Yogi Adityanath Yogi Adityanath Speech लेटेस्ट न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Crime

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    By LokchetnaFebruary 1, 202627

    पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से इलाके में…

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    January 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    January 31, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.