Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट
    • महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद
    • भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता
    • परिमल नथवाणी ने भरा नामांकन, भाजपा के समर्थन से मजबूत हुई दावेदारी
    • प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने भरा नामांकन, कहा- सभी दलों के समर्थन की उम्मीद
    • राज्यसभा चुनाव: एनडीए के पास पर्याप्त संख्या नहीं, इसलिए परिमल नथवानी को समर्थन दे रहे हैं : बाबूलाल मरांडी
    • खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर
    • जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती मेमू ट्रेन से गिर पड़े महिला और युवक, बाल-बाल बची जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित इन 10 कद्दावर नेताओं की सीटों पर टिकी सबकी निगाहें
    Jharkhand

    झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित इन 10 कद्दावर नेताओं की सीटों पर टिकी सबकी निगाहें

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 19, 2024No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 20 नवंबर को जिन 38 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, उनमें से 10 कद्दावर राजनेताओं की हॉट सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इनमें सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के पहले सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, राज्य सरकार के चार मंत्रियों इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी, विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की सीटें शामिल हैं।

    सबसे बड़ी हॉट सीट है साहिबगंज जिले का बरहेट, जहां से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बतौर झामुमो प्रत्याशी तीसरी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला आजसू छोड़कर भाजपा में आए प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम से है। गमालियल को बतौर आजसू प्रत्याशी 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल 2573 वोट मिले थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने साइमन मालतो को उम्मीदवार बनाया थ, जिन्हें 48 हजार से अधिक वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने साइमन मालतो का टिकट काट दिया, तो वे नाराज होकर झामुमो में शामिल हो गए हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

    गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बतौर मैदान में हैं। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की एकता दरकी है और यहां से झामुमो और भाकपा माले गठबंधन के दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाकपा माले ने राजकुमार यादव को और झामुमो ने निज़ामुद्दीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के वोटों में सेंधमारी कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और प्रचार अभियान के आख़िरी दौर में वे बाबूलाल मरांडी के साथ घूम- घूमकर उनके लिए वोट मांग रहे हैं।

    तीसरी हॉट सीट है गिरिडीह जिले का गांडेय, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की सुपर स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मुर्मू मैदान में है। भाजपा ने इनके खिलाफ गिरिडीह जिला परिषद् की अध्यक्ष मुनिया देवी को मैदान में उतारा है। मुस्लिम और आदिवासी बहुल मतदाताओं वाली इस सीट पर सिर्फ एक बार 2014 में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा को जीत हासिल हुई थी।

    जामताड़ा की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में हो रही है, जहां से हमेशा अपने बयानों की वजह से विवादों में रहनेवाले कांग्रेस उम्मीदवार और हेमंत सरकार के नए नवेले मंत्री इरफ़ान अंसारी हैट्रिक की उम्मीद के साथ मैदान में हैं। इन्हें सोरेन परिवार की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन कड़ी टक्कर डे रही हैं। कुछ दिनों पूर्व इरफ़ान अंसारी द्वारा सीता सोरेन के ऊपर की गयी एक व्यक्तिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से इरफ़ान अंसारी डिफेंसिव हैं और भाजपा हमलावर।

    आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उम्मीदवारी के कारण रांची जिले के सिल्ली सीट की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में होती है। 2014 को छोड़कर 2000 से 2019 तक सुदेश महतो का इस सीट पर कब्ज़ा रहा है। 2014 में झामुमो उम्मीदवार के तौर पर अमित महतो ने उनसे यह सीट छीनी थी। झामुमो ने एक बार फिर अमित महतो को प्रत्याशी बनाया है। सुदेश और अमित के बीच आमने-सामने के इस मुकाबले को जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के देवेंद्र महतो त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो नाला सीट से चुनावी मैदान में हैं जहां भाजपा ने पिछले चुनाव में आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके माधव चन्द्र महतो को उम्मीदवार बनाया है। 2019 का चुनाव भाजपा और आजसू ने अलग – अलग लड़ा था। भाजपा उम्मीदवार को करीब 57 हजार और आजसू प्रत्याशी को 16 हज़ार से अधिक वोट मिले थे। इस बार भाजपा और आजसू साथ- साथ हैं।

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी चंदनकियारी सीट से भाग्य आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला झामुमो के उमाकांत रजक से है, जो आजसू छोड़कर झामुमो में आये हैं।

    गोड्डा जिले की महगामा सीट पर हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का भाजपा के अशोक भगत से सीधा मुकाबला है। देवघर जिले की मधुपुर सीट पर झामुमो कोटे के मंत्री हफीजुल हसन को भाजपा के गंगा नारायण सिंह से कड़ी चुनौती मिल रही है। हेमंत सरकार की एक अन्य मंत्री बेबी देवी डुमरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हैं। उन्हें आजसू पार्टी की यशोदा देवी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के फायर ब्रांड लीडर जयराम महतो चुनौती दे रहे हैं।

    इनके अलावा इस चरण के महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण बोकारो से, सचेतक अनंत ओझा राजमहल से, झाविमो छोड़ कांग्रेस में आये प्रदीप यादव पोडैयाहाट से, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम पाकुड़ से, झामुमो के बागी और भाजपा उम्मीदवार लोबिन हेम्ब्रम बोरियो से, भाकपा माले नेता विनोद सिंह बगोदर से, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करीबी सुदिव्य सोनू गिरिडीह से, भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थामनेवाले केदार हाजरा जमुआ से चुनाव मैदान में हैं, जिनपर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Delhi

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    By Lok ChetnaJune 8, 2026122

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के…

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026

    परिमल नथवाणी ने भरा नामांकन, भाजपा के समर्थन से मजबूत हुई दावेदारी

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026

    खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 8, 2026
    Bihar

    बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में नहीं मिला स्थान, दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर बढ़ी चर्चा

    June 7, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 10 की मौत की आशंका, 20 से अधिक का रेस्क्यू

    June 4, 2026

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड और युवकों के विवाद के बाद चली गोली

    June 3, 2026

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.