Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में नेत्र विशेषज्ञों का महाकुंभ ‘JHOSCON 2026’ शुरू, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों का जुटान

    February 13, 2026

    गुमला के 82 किसानों को ग्रेटर नोएडा में हाईटेक बागवानी प्रशिक्षण, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान का किया भ्रमण

    February 13, 2026

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में नेत्र विशेषज्ञों का महाकुंभ ‘JHOSCON 2026’ शुरू, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों का जुटान
    • गुमला के 82 किसानों को ग्रेटर नोएडा में हाईटेक बागवानी प्रशिक्षण, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान का किया भ्रमण
    • झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR
    • दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफियां जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने बनाया रेटिना सर्जरी का ‘विश्व रिकॉर्ड, मिला रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर
    • एर्नाकुलम में राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
    • बोकारो में प्रशासन की संवेदनशील पहल, बीटेक छात्र को कुछ घंटों में मिला 7.5 लाख का शिक्षा ऋण
    • रांची हिट-एंड-रन केस: 6 लोगों को कुचलने वाला SUV चालक गिरफ्तार, एक की मौत
    • गढ़वा में यूट्यूबर ने स्टूडियो में लगाई आग, परिवार सुरक्षित, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में आखिरी चरण की 38 सीटों पर 67.59 फीसदी मतदान, पहली बार पूरी तरह हिंसामुक्त रहा चुनाव
    Jharkhand

    झारखंड में आखिरी चरण की 38 सीटों पर 67.59 फीसदी मतदान, पहली बार पूरी तरह हिंसामुक्त रहा चुनाव

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 20, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हो गया है। बुधवार को दूसरे और आखिरी चरण में 38 सीटों पर 67. 59 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यह शाम पांच बजे तक का प्रारंभिक आंकड़ा है। फाइनल आंकड़े में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पहले 13 नवंबर को 43 सीटों पर फर्स्ट फेज में हुए चुनाव में 66.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

    संथाल परगना की महेशपुर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 79.40 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस चरण की सर्वाधिक मतदान वाली अन्य सीटों में जामताड़ा जिले की नाला (78.75), देवघर जिले की सारठ (77.94), रांची जिले की सिल्ली (76.70), दुमका जिले की शिकारीपाड़ा (74.31) सीट शामिल हैं। सबसे कम मतदान बोकारो शहरी सीट पर 50.52 प्रतिशत और धनबाद में 52.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

    सबसे खास बात यह रही कि झारखंड अलग राज्य के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव रहा, जिसमें हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बंपर वोटिंग का रिकॉर्ड बना। यह चुनाव इस मायने में भी उल्लेखनीय रहा कि महिलाओं ने सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड बनाया। पहले चरण की 43 में 37 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा संख्या में मतदान किया था। बुधवार को हुई दूसरे चरण के मतदान में भी यही ट्रेंड रहा है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर सामान्य सीटों की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ है। राज्य में दोनों चरणों को मिलाकर कुल 2 करोड 26 लाख से ज्यादा वोटर थे।

    दूसरे फेज में सबसे अधिक मतदान वाली सीटों में रांची जिले की सिल्ली (56.50), जामताड़ा जिले की नाला (55.96), देवघर जिले की सारठ (53.55) और संथाल परगना की शिकारीपाड़ा सीट (34.71) शामिल हैं। सबसे कम मतदान धनबाद शहरी सीट पर है, जहां 33.96 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इसी तरह बोकारो की शहरी सीट पर 34.51 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

    इसके साथ ही चुनाव में उतरे कुल 1211 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इनमें बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरायकेला से पूर्व सीएम चंपई सोरेन, राजधनवार सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी, चंदनकियारी से झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, नाला सीट से विधान सभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, गांडेय सीट से झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, सिल्ली सीट से आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो भी शामिल हैं। हेवीवेट प्रत्याशियों में हेमंत सोरेन सरकार के 11 में से दस मंत्री, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन, भाभी सीता सोरेन भी हैं।

    राज्य में मात्र एक मतदान केंद्र ऐसा रहा, जहां शत-प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह मतदान केंद्र जामताड़ा विधानसभा सीट अंतर्गत हांसीपहाड़ी स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाया गया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में कुल 57 वोटर पंजीकृत हैं और सभी ने उत्साह के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    बुधवार को मतदान के दौरान ड्यूटी में पक्षपात के आरोप में झारखंड में दो पोलिंग अफसरों के खिलाफ एक्शन हुआ है। इनमें पहला देवघर के पीठासीन अधिकारी हैं, जिन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। इन्हें वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाया गया। वहीं दूसरा मधुपुर के पीठासीन अधिकारी हैं, जिनके खिलाफ पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हें हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत मिली थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रांची में नेत्र विशेषज्ञों का महाकुंभ ‘JHOSCON 2026’ शुरू, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों का जुटान

    February 13, 2026

    गुमला के 82 किसानों को ग्रेटर नोएडा में हाईटेक बागवानी प्रशिक्षण, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान का किया भ्रमण

    February 13, 2026

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में नेत्र विशेषज्ञों का महाकुंभ ‘JHOSCON 2026’ शुरू, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों का जुटान

    By LokchetnaFebruary 13, 202645

    रांची: रांची में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र का सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन ‘JHOSCON 2026’ का…

    गुमला के 82 किसानों को ग्रेटर नोएडा में हाईटेक बागवानी प्रशिक्षण, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान का किया भ्रमण

    February 13, 2026

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR

    February 13, 2026

    दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफियां जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने बनाया रेटिना सर्जरी का ‘विश्व रिकॉर्ड, मिला रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर

    February 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में नेत्र विशेषज्ञों का महाकुंभ ‘JHOSCON 2026’ शुरू, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों का जुटान

    February 13, 2026

    गुमला के 82 किसानों को ग्रेटर नोएडा में हाईटेक बागवानी प्रशिक्षण, राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान का किया भ्रमण

    February 13, 2026

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR

    February 13, 2026

    दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफियां जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने बनाया रेटिना सर्जरी का ‘विश्व रिकॉर्ड, मिला रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर

    February 13, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.