Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट

    April 9, 2026

    पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर

    April 9, 2026

    हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट
    • पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर
    • हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा
    • रांची यूनिवर्सिटी के लीगल इंस्टिट्यूट पर हाईकोर्ट सख्त, नए सत्र में एडमिशन पर रोक
    • असम चुनाव पर सीएम हेमंत सोरेन का संदेश, कहा- आपका वोट तय करेगा भविष्य
    • रांची के मैकलुस्कीगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, घर को बनाया निशाना, मौके से खोखे बरामद
    • रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर दिखेगी सोहराई कला की झलक, 1.15 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
    • Jharkhand Weather Update: झारखंड के 14 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, किसानों को भारी नुकसान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बिहार में भारत बंद का व्यापक असर: पटना में रणक्षेत्र बना डाकबंगला चौराहा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Bihar

    बिहार में भारत बंद का व्यापक असर: पटना में रणक्षेत्र बना डाकबंगला चौराहा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    LokchetnaBy LokchetnaAugust 21, 2024No Comments55 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

    इस भारत बंद का प्रभाव बिहार में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस बंद को राजद, बसपा, जेएमएम और भीम आर्मी सहित कई विपक्षी दलों का समर्थन मिला है।

    पटना में बंद समर्थकों का प्रदर्शन

    पटना के डाकबंगला चौराहे पर भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहाँ पर बड़ी संख्या में लोग बंद के समर्थन में इकट्ठा हुए और प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

    पुलिस ने इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।

    पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया।

    सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी, यातायात बाधित

    भारत बंद के कारण पटना और अन्य जिलों की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की संख्या में भारी कमी आई है।

    इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    एनएच-30 पर भी यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। बेउर मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की, जिसके कारण सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं।

    सिपाही भर्ती परीक्षा भी प्रभावित

    भारत बंद के बीच बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का चौथा चरण भी आयोजित हो रहा है।

    परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी मुश्किलें हो रही हैं, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन साधन कम चल रहे हैं।

    केंद्रीय चयन परिषद की इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बंद एक और चुनौती साबित हो रहा है।

    पुलिस की सतर्कता और निगरानी बढ़ाई गई

    भारत बंद के मद्देनजर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है।

    रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौक-चौराहों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

    रेल पुलिस भी अलर्ट पर है और पटरियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    न्याय और समानता की मांग

    ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने इस बंद के माध्यम से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए न्याय और समानता की मांग की है।

    भारत बंद को लेकर पूरे बिहार में सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

    इसे भी पढ़ें

    भारत बंद के बीच बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव: बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलन

    Bharat Bandh Bihar Bihar News Bihar Politics लेटेस्ट न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट

    April 9, 2026

    पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर

    April 9, 2026

    हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025145

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025125

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट

    By Lok ChetnaApril 9, 202668

    रांची: राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश…

    पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर

    April 9, 2026

    हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा

    April 9, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी के लीगल इंस्टिट्यूट पर हाईकोर्ट सख्त, नए सत्र में एडमिशन पर रोक

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट

    April 9, 2026

    पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर

    April 9, 2026

    हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा

    April 9, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी के लीगल इंस्टिट्यूट पर हाईकोर्ट सख्त, नए सत्र में एडमिशन पर रोक

    April 9, 2026
    Bihar

    एसआरके म्यूजिक पर रिलीज होते ही वायरल हुआ ‘जानू एही लगन में’, शिवानी सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

    April 8, 2026

    नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का किया निरीक्षण, समय पर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश

    April 5, 2026

    पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण, युवाओं को दिया प्रशिक्षण का संदेश

    April 1, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और विदेश मंत्री ने किया भव्य स्वागत

    March 31, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.