रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में निधन हो गया।
वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए थे। वहां स्कीइंग करने के बाद वह होटल लौटे थे। कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।
साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल परिवार को दी गई, जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुखद घटना से राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक व्याप्त है। कई लोगों ने वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

