रांची: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 और 20 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं।
इस विशेष दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। (Droupadi Murmu in Jharkhand)
नो-फ्लाई जोन की घोषणा
रांची उपायुक्त के आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति महोदया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन और कार्यक्रम स्थलों के आस-पास के क्षेत्रों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
इस आदेश के तहत, ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह निषेधाज्ञा अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत लागू की गई है।
निषेधाज्ञा की विस्तृत जानकारी
- 19 सितंबर 2024: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और राजभवन के आसपास का क्षेत्र नो-फ्लाई जोन रहेगा।
- 20 सितंबर 2024: राजभवन से अरगोड़ा चौक, कडरू, राजेंद्र चौक, सदाबहार चौक और ICAR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकंडरी एग्रीकल्चर, टाटा रोड, नामकुम, रांची के 200 मीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
यह निषेधाज्ञा 19 और 20 सितंबर 2024 को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम राष्ट्रपति महोदया के दौरे को सुरक्षित और सफल बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें
जयराम महतो: तेज़ी से उभरते नेता की पार्टी में बगावत, चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किलें
झारखण्ड में हेमन्त बनाम हिमंत का बना नैरेटिव : फायदे में भाजपा