# Lok Chetna ## Posts - [Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, विकास का रोडमैप तैयार, मोदी-नीतीश मॉडल पर जोर](https://lokchetna.in/bihar-news-samrat-chaudhary-in-action-as-soon-as-he-became-the-chief-minister-of-bihar-development-roadmap-ready-emphasis-on-modi-nitish-model/): पटना: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर राज्य के विकास को लेकर प्राथमिकताएं तय कीं। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में विकास कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे और सरकार पूर्ववर्ती योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए नई दिशा देगी। मोदी-नीतीश मॉडल पर आगे बढ़ेगा बिहार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास रोडमैप नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के मॉडल के अनुरूप तैयार किया गया - [Jharkhand News: एआई से घबराने की जरूरत नहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दी नई तकनीक अपनाने की सलाह](https://lokchetna.in/jharkhand-news-no-need-to-be-afraid-of-ai-minister-deepika-pandey-singh-advised-officials-to-adopt-new-technology/): रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि आधुनिक दौर में तकनीक काम को आसान बनाने का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन यह कभी भी मनुष्य की जगह नहीं ले सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके सकारात्मक पहलुओं को अपनाकर कार्य को और सरल बनाया जा सकता है। कार्यशाला में एआई को लेकर दिया संदेश रांची के हेहल स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकारी और कर्मचारी एआई का प्रशिक्षण - [Ranchi News: रांची रिंग रोड पर चलती कार में लगी आग, समय रहते उतरे सवार, बड़ा हादसा टला](https://lokchetna.in/ranchi-news-fire-broke-out-in-a-moving-car-on-ranchi-ring-road-a-major-accident-was-averted-by-the-riders-getting-down-in-time/): रांची: राजधानी रांची के रिंग रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। समय रहते लोगों की सतर्कता और चालक की सूझबूझ से कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गए। लोगों ने शोर मचाकर किया आगाह जानकारी के अनुसार, सड़क पर मौजूद लोगों ने कार के इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तुरंत शोर मचाकर कार सवारों को सतर्क किया। इसके बाद चालक ने तुरंत वाहन रोका और सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ ही देर में जलकर राख हुई कार आसपास मौजूद लोगों ने आग - [Ranchi News: रांची यूनिवर्सिटी में नई कुलपति से आजसू प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा सुधार को लेकर जताई उम्मीद](https://lokchetna.in/ranchi-news-ajsu-delegation-met-the-new-vice-chancellor-of-ranchi-university-and-expressed-hope-for-education-reform/): रांची: रांची विश्वविद्यालय में नई शुरुआत की दिशा में पहल करते हुए अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिक्षा और प्रशासनिक सुधार पर चर्चा मुलाकात के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास, छात्रों की समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। सभी के सहयोग - [झामुमो का बाबूलाल मरांडी पर हमला, विनोद पांडेय बोले- ‘मिशन-11’ के लिए कर रहे अजीबोगरीब हरकत](https://lokchetna.in/jmm-attacks-babulal-marandi-vinod-pandey-says-he-is-doing-strange-things-for-mission-11/): रांची: झारखंड की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मरांडी ‘मिशन-11’ को सफल बनाने के लिए अनर्गल बयानबाजी और अजीबोगरीब हरकतों में लगे हुए हैं। सरकार की कार्रवाई पर भी जताई आपत्ति विनोद पांडेय ने कहा कि हाल ही में एक पुलिस अधिकारी द्वारा अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पदमुक्त कर दिया। इसे उन्होंने प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि - [Bihar News: बिहार में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव होंगे डिप्टी सीएम, मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार](https://lokchetna.in/bihar-news-vijay-chaudhary-and-bijendra-yadav-will-be-deputy-cm-in-bihar-cabinet-expansion-will-happen-in-may/): पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दोनों नेता मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार जेडीयू की कोर कमेटी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद इन दोनों नामों पर सहमति बनी है। मई के पहले सप्ताह में होगा मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मई के पहले सप्ताह में अन्य - [Dhanbad News: धनबाद के केंदुआ में गैस रिसाव के बीच मुख्य सड़क धंसी, इलाके में दहशत, आवागमन पूरी तरह बंद](https://lokchetna.in/dhanbad-news-main-road-caved-in-due-to-gas-leak-in-kendua-of-dhanbad-panic-in-the-area/): धनबाद: झारखंड की कोयला नगरी धनबाद के केंदुआ क्षेत्र में एक बार फिर भूधंसान की गंभीर घटना सामने आई है। जहरीली गैस के रिसाव के बीच बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंस गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सड़क करीब दो फीट तक नीचे धंस गई है। यह घटना पुराना महाप्रबंधक आवास के पास हुई है, जहां पहले भी जहरीली गैस का रिसाव हो चुका है। सड़क धंसने के बाद आवागमन बंद घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद - [Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार भाजपा की अपनी सरकार बनी](https://lokchetna.in/bihar-news-samrat-chaudhary-took-oath-as-the-chief-minister-in-bihar-for-the-first-time-bjp-formed-its-own-government/): पटना: बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने सुबह 10:50 बजे पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद - [बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, NDA का शक्ति प्रदर्शन](https://lokchetna.in/change-of-power-in-bihar-samrat-chaudhary-will-take-oath-as-chief-minister-today-show-of-power/): पटना: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। राजधानी पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:50 बजे होगा, जिसमें एनडीए के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रहेगी। एनडीए विधायक दल ने चुना नेता मंगलवार शाम को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी, जबकि सम्राट चौधरी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कब और - [चाईबासा में तीखे मोड़ पर फंसा ट्रेलर, मुख्य सड़क जाम, बस सेवाएं प्रभावित](https://lokchetna.in/trailer-stuck-on-sharp-turn-in-chaibasa-main-road-jam/): चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शांति स्थल के समीप एक ट्रेलर तीखे मोड़ पर तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार ट्रेलर के फंसने के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस सेवाएं हुईं प्रभावित इस जाम का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की बस सेवाओं - [झारखंड कैबिनेट बैठक आज, 3 दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मिल सकती मंजूरी, बड़े फैसलों के आसार](https://lokchetna.in/jharkhand-cabinet-meeting-today-more-than-3-dozen-proposals-may-get-approval/): रांची: झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कई अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है। बजट योजनाओं पर लग सकती है मुहर सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों से देर रात तक प्रस्ताव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग को भेजे गए हैं। बैठक में राज्य सरकार के बजट में घोषित कई योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नीतिगत मामलों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। इन - [चाईबासा के मधु बाजार में जेनरेटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा](https://lokchetna.in/fire-broke-out-in-generator-in-madhu-bazaar-of-chaibasa-major-accident-averted-due-to-promptness-of-fire-brigade/): चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार में मंगलवार रात एक जेनरेटर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यक्रम के दौरान लगी आग घटना होटल केएनआर रेजिडेंस में उस समय हुई, जब वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। जानकारी के अनुसार, होटल के मालिक दिलीप खंडेलवाल अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे। इसी दौरान नीचे रखे लगभग 30 केवी के डीजे जेनरेटर में अचानक आग लग गई। मौके पर मची अफरातफरी जेनरेटर - [सम्राट चौधरी: जानिए सियासत में कैसे बने मजबूत नेता, राजनीतिक सफर और प्रोफाइल | बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी](https://lokchetna.in/samrat-chaudhary-know-how-to-become-a-strong-leader-in-politics-political-journey-and-profile-samrat-chaudhary-the-new-chief-minister-of-bihar/): पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के बाद यह लगभग तय हो गया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से आने वाले सम्राट चौधरी को भाजपा के प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। राजद से शुरुआत, भाजपा में मजबूत पहचान सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता - [Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, कल शपथ ग्रहण, भाजपा को पहली बार मिला सीएम पद](https://lokchetna.in/bihar-politics-samrat-chaudhary-will-be-the-new-chief-minister-of-bihar-swearing-in-tomorrow/): पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में भी उनके नाम पर मुहर लग गई। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलने जा रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे सम्राट चौधरी और - [Bihar Politics: कैबिनेट ने सरकार भंग करने पर लगाई मुहर, आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार](https://lokchetna.in/big-political-development-in-bihar-cabinet-approves-dissolution-of-government/): पटना: बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार को भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को मंजूरी दी। भावुक माहौल में लिया गया फैसला कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी बिहार के हालात पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों के प्रति आभार जताया और उनके - [अंबेडकर जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, रांची में आयोजित कार्यक्रम में दिखी गरिमा](https://lokchetna.in/cm-hemant-soren-paid-tribute-on-ambedkar-jayanti-dignity-seen-in-the-program-organized-in-ranchi/): रांची: झारखंड सहित पूरे देश में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाईकोर्ट चौक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी के साथ हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बाबा साहेब - [पलामू में भीषण अगलगी, कच्चा मकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक](https://lokchetna.in/massive-fire-in-palamu-kutcha-house-burnt-to-ashes/): पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते जलकर राख हुआ घर जानकारी के अनुसार, दिलीप पाठक के घर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि पूरा कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद समेत लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो - [बोकारो में 28 पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन पर विवाद, एसोसिएशन ने उठाई एसपी हटाने की मांग](https://lokchetna.in/controversy-over-suspension-of-28-policemen-in-bokaro-association-raised-demand-for-removal-of-sp/): बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया है और एसपी को हटाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन का विरोध, कार्रवाई पर सवाल एसोसिएशन का कहना है कि पूरे मामले में चूक उच्च स्तर पर हुई है, लेकिन जिम्मेदारी से बचने के लिए थाना स्तर के 28 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। संगठन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। बहाली और एसपी हटाने की मांग एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि - [रांची के मांडर टोल प्लाजा पर बवाल, कर्मियों के साथ मारपीट, कई घायल, पुलिस जांच में जुटी](https://lokchetna.in/chaos-at-mandar-toll-plaza-in-ranchi-many-injured-in-fighting-with-workers/): रांची: राजधानी रांची के मांडर टोल प्लाजा पर देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और टोल प्लाजा के कर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामूली विवाद से भड़की हिंसा मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे करीब 50-60 लोगों का समूह टोल प्लाजा पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ जबरन टोल प्लाजा परिसर में घुस - [बोकारो में ‘गालीबाज’ थाना प्रभारी पर कार्रवाई, वायरल ऑडियो के बाद लाइन हाजिर](https://lokchetna.in/action-against-abusive-police-station-in-charge-in-bokaro-line-present-after-viral-audio/): बोकारो: जिले में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। ऑडियो में वह एक व्यक्ति से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा में बातचीत करती सुनाई दे रही हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। एसपी ने लिया त्वरित संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने चास सदर एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जांच में - [झारखंड में मनरेगा हड़ताल का विस्तार, कई जिलों में बीपीओ भी आंदोलन में शामिल](https://lokchetna.in/mnrega-strike-extended-in-jharkhand-bpos-also-join-the-movement-in-many-districts/): रांची: झारखंड में मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब और व्यापक रूप लेती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य के कई जिलों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भी इस आंदोलन में शामिल होने लगे हैं, जिससे हड़ताल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बीपीओ के शामिल होने से बढ़ा असर मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल में शुरुआत में बीपीओ पूरी तरह शामिल नहीं हुए थे, लेकिन अब सेवा सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर बढ़ती चिंता के कारण वे भी आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं। कोडरमा सहित कई जिलों से खबर है कि - [झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, जमशेदपुर-पलामू में 40°C पार, लू का खतरा बढ़ा](https://lokchetna.in/extreme-heat-wreaks-havoc-in-jharkhand-danger-of-heat-wave-increases-beyond-40c-in-jamshedpur-palamu/): रांची: झारखंड में अप्रैल के मध्य में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम पूरी तरह साफ व शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जमशेदपुर और पलामू सबसे ज्यादा गर्म ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक जमशेदपुर और पलामू जिले राज्य के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल हैं। यहां अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है, जो सामान्य से अधिक है। रांची और गुमला जैसे - [झारखंड में क्लास 9 के छात्रों को जुलाई-अगस्त में मिलेंगी फ्री किताबें, 3.67 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ](https://lokchetna.in/class-9-students-in-jharkhand-will-get-free-books-in-july-august-3-67-lakh-students-will-get-the-benefit/): रांची: झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी पहल की है। इस शैक्षणिक सत्र में छात्रों को जुलाई-अगस्त तक निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना से राज्य के लाखों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। 3.67 लाख छात्रों को मिलेंगी 18.34 लाख किताबें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर कुल 3,67,692 छात्रों को 18.34 लाख पुस्तकें मुफ्त वितरित की जाएंगी। इन पुस्तकों में एटलस, शब्दकोष, ग्रामर और सामान्य ज्ञान की किताबें शामिल हैं। सामान्य ज्ञान की दो पुस्तकें पार्ट वन और पार्ट टू के रूप में छात्रों को दी जाएंगी। - [आईएएस विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, जांच में सहयोग की शर्त पर राहत](https://lokchetna.in/relief-to-ias-vinay-choubey-from-the-supreme-court-on-the-condition-of-cooperation-in-the-conditional-bail-investigation/): रांची: झारखंड के चर्चित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने दी राहत मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बीवी नागरथना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान विनय चौबे की ओर से दलील दी गई कि इसी मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। यह भी कहा गया कि मामला वर्ष 2009-10 का है, जब वे - [रांची विश्वविद्यालय में आजसू छात्र संघ की तालाबंदी, सत्र लेट होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा](https://lokchetna.in/lockout-of-ajsu-student-union-in-ranchi-university-students-anger-over-delay-in-session/): रांची: रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था के विरोध में सोमवार को आजसू छात्र संघ ने तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सत्र नियमित करने की मांग उठाई। सत्र लेट होने से छात्रों में नाराजगी छात्र संघ के नेताओं ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से स्नातक सत्र लगातार लेट चल रहा है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परीक्षा और परिणाम नहीं आने के कारण छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन पर लापरवाही - [अंबेडकर जयंती पर सुदेश महतो का व्यस्त कार्यक्रम, पिठौरिया से सिल्ली तक कई आयोजनों में लेंगे भाग](https://lokchetna.in/sudesh-mahatos-busy-schedule-on-ambedkar-jayanti-will-participate-in-many-events-from-pithoria-to-silli/): रांची: अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी की ओर से राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो कई कार्यक्रमों में शामिल होकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पिठौरिया चौक से कार्यक्रमों की शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुदेश महतो सुबह 9 बजे पिठौरिया चौक पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सिल्ली, सोनाहातु और खिजरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रांची में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी की रांची महानगर - [धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, जीएम ऑफिस गेट पर नकाबपोशों का हमला, इलाके में दहशत](https://lokchetna.in/firing-in-broad-daylight-in-dhanbad-attack-by-masked-men-on-gm-office-gate/): धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के भौरा इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। जीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर नकाबपोश अपराधियों ने अचानक हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। चार राउंड फायरिंग, लाठी-डंडों से भी हमला मिली जानकारी के अनुसार, नकाबपोश हमलावरों ने करीब चार राउंड फायरिंग की। इसके अलावा लाठी-डंडों से भी हमला किया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके - [जमशेदपुर के बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से बिहार सप्लाई का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार](https://lokchetna.in/50-kg-ganja-recovered-in-baharagora-jamshedpur-supply-from-odisha-to-bihar-revealed-two-smugglers-arrested/): जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से झारखंड-बिहार तक फैला नेटवर्क गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के सोनारी झाबरी बस्ती निवासी भीम यादव और बिहार के भोजपुर निवासी राजकुमार पाल के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 3482 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा - [झारखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कमिटी जल्द, दिल्ली में मंथन तेज, अप्रैल में घोषणा के संकेत](https://lokchetna.in/new-state-committee-of-jharkhand-congress-will-soon-be-formed-churning-will-be-intense-in-delhi/): रांची/दिल्ली: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 20 महीने बाद भी नई प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हो पाया था, लेकिन अब जल्द ही नई टीम की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में तेज हुआ मंथन प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संभावित सदस्यों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ पार्टी के ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू भी मौजूद हैं। यहां झारखंड कांग्रेस के प्रभारी राजू के साथ नई कमेटी को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद अंतिम सूची - [रांची में पुलिसकर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24 घंटे में प्रोफाइल अपडेट नहीं किया तो रुकेगा वेतन](https://lokchetna.in/strict-order-for-policemen-in-ranchi-salary-will-be-stopped-if-profile-is-not-updated-within-24-hours/): रांची: झारखंड सरकार के वित्त विभाग की समीक्षा के बाद रांची पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वेतन निकासी में सामने आई अनियमितताओं के बाद सख्त कदम उठाए गए हैं। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के सभी थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपनी झारनेट प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया है। तय समय में अपडेट नहीं किया तो रुकेगा वेतन एसएसपी के आदेश के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोफाइल अपडेट नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का मार्च 2026 से वेतन और भत्ते रोक दिए जाएंगे। इस संबंध में स्पष्ट - [शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मोरहाबादी मैदान में होगी श्रद्धांजलि सभा, आंदोलनकारियों ने लिए अहम फैसले](https://lokchetna.in/on-the-first-death-anniversary-of-shibu-soren-a-tribute-meeting-will-be-held-at-morabadi-maidan-agitators-took-important-decisions/): रांची: झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की अहम बैठक रविवार को धुर्वा स्थित कांशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अजय नाथ शाहदेव ने की, जिसमें राज्यभर के प्रमुख आंदोलनकारी नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आंदोलन को तेज करने और सरकार पर दबाव बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का ऐलान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर अगस्त माह में रांची के मोरहाबादी मैदान में एक वृहद श्रद्धांजलि सभा आयोजित - [रांची में स्वच्छांदोलन रैली, मेयर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, जनभागीदारी पर दिया जोर](https://lokchetna.in/swachh-andolan-rally-in-ranchi-mayor-administered-oath-of-cleanliness/): रांची: झारखंड की राजधानी रांची को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छांदोलन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के जरिए शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ शहर रैली में नगर आयुक्त सुशांत गौरव, मेयर रोशनी खलखो, पार्षद, निगम पदाधिकारी, सफाई कर्मी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह पहल एक जन आंदोलन का रूप लेती नजर आई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली - [रांची में सनसनी, पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस](https://lokchetna.in/sensation-in-ranchi-dead-body-of-young-man-and-woman-found-hanging-from-a-tree-suspense-on-murder-or-suicide/): रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से युवक और युवती का शव लटका हुआ मिला। यह घटना माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब दोनों शवों को पेड़ पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान नहीं होने से उलझी गुत्थी अब तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की जांच और जटिल हो - [झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 15-16 अप्रैल को मंत्री आवास का करेंगे घेराव](https://lokchetna.in/movement-of-mnrega-workers-intensifies-in-jharkhand-they-will-surround-the-ministers-residence-on-15th-and-16th-april/): रांची: झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के मनरेगा कर्मी 15 और 16 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के पुराना विधानसभा स्थित आवास के समक्ष धरना देंगे। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। 12 मार्च से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल मनरेगा कर्मी पिछले 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। कई विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और योजनाओं की रफ्तार धीमी हो - [झारखंड में बढ़ी गर्मी, 39°C तक पहुंचा तापमान, दक्षिणी जिलों में हीटवेव अलर्ट, बारिश के आसार नहीं](https://lokchetna.in/heat-increases-in-jharkhand-temperature-reaches-39c/): रांची: झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है। आसमान में बादल नहीं होने के कारण तेज धूप और उच्च तापमान का असर दिनभर बना रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दक्षिणी जिलों में हीटवेव का अलर्ट राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पलामू, गढ़वा, चतरा और पूर्वी सिंहभूम जैसे इलाकों में अधिकतम - [धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर बढ़ी उम्मीद, एएआई टीम ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट](https://lokchetna.in/hope-increased-regarding-dhalbhumgarh-airport-aai-team-inspected/): घाटशिला: झारखंड के बहुप्रतीक्षित धालभूमगढ़ हवाई अड्डा परियोजना को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की रांची टीम ने शनिवार को धालभूमगढ़ हवाई पट्टी का भौतिक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व विमानपत्तन निदेशक अजय कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण से परियोजना को मिली नई गति अधिकारियों की टीम ने रनवे की स्थिति, हाईवे से दूरी, रेलवे स्टेशन की दूरी और आसपास के क्षेत्र का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मीडिया से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। - [रांची में 77 बिल्डरों पर रेरा का एक्शन, 83.5 लाख रुपये का जुर्माना, रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती](https://lokchetna.in/rera-action-on-77-builders-in-ranchi-strictness-on-not-filing-report/): रांची: झारखंड में रियल एस्टेट सेक्टर को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने राज्य के 77 बिल्डरों पर कुल 83.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी बिल्डरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट नहीं देने पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई उन बिल्डरों के खिलाफ की गई है जिन्होंने समय पर अपनी क्वार्टर रिपोर्ट जमा नहीं की और समन जारी होने के बावजूद सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। प्राधिकरण - [नेतरहाट स्कूल में ऐतिहासिक बदलाव, अब लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, 33% सीटें आरक्षित](https://lokchetna.in/historic-change-in-netarhat-school-now-girls-will-also-get-admission/): रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय नेतरहाट स्कूल में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। अब तक केवल छात्रों के लिए संचालित इस स्कूल में जल्द ही छात्राओं को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। 2026-27 सत्र से लागू हो सकती है नई व्यवस्था सूत्रों के अनुसार, यह नई नियमावली 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू हो सकती है। इसके बाद नेतरहाट स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को तैयार करने की - [जमशेदपुर में ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, सत्यापन के बाद ही मिलेगा वेतन, डीसी का औचक निरीक्षण](https://lokchetna.in/after-treasury-scam-in-jamshedpur-salary-will-be-given-only-after-strict-verification/): जमशेदपुर: झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले के बाद जमशेदपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने कोषागार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट कहा है कि अब किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही जारी किया जाएगा। वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य होगा सत्यापन उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच की जाए। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी वास्तव में अपने विभाग में कार्यरत है या नहीं, इसकी पुष्टि करना अनिवार्य होगा। इसके लिए नाम, पदनाम, - [झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप राजनीति से प्रेरित: कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा](https://lokchetna.in/politically-motivated-congress-leader-rakesh-sinha-accused-of-financial-mismanagement-in-jharkhand/): रांची: झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य पर लगाया जा रहा वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला राकेश सिन्हा ने कहा कि नीति आयोग के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 में झारखंड को देश में तीसरा स्थान मिला है। ऐसे में राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर बताना तथ्यों से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित बड़े राज्य जैसे गुजरात, बिहार, - [गिरिडीह में रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, ACB के ट्रैप में फंसा आरोपी](https://lokchetna.in/junior-engineer-arrested-for-taking-bribe-in-giridih-accused-caught-in-acbs-trap/): गिरिडीह: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 5 हजार रुपये की मांग का मामला जानकारी के अनुसार, आरोपी जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार ने मनरेगा से जुड़े एक काम को आगे बढ़ाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के - [गुमला में गैस संकट का असर: शादी के लिए दूल्हे को थाना में देनी पड़ी लकड़ी की अनुमति की अर्जी](https://lokchetna.in/effect-of-gas-crisis-in-gumla-groom-had-to-apply-for-permission-to-get-wood-for-marriage-in-the-police-station/): गुमला: झारखंड के गुमला जिले में एलपीजी गैस संकट का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-ब्याह जैसे आयोजनों पर भी साफ नजर आने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को भोजन बनाने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशने पड़ रहे हैं। शादी से पहले ‘परमिट’ की चिंता जिले के दुंदुरिया गांव निवासी अरुण लकड़ा की शादी 24 अप्रैल को तय है, लेकिन गैस की कमी के कारण उनके सामने सबसे बड़ी समस्या खाना बनाने की खड़ी हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें थाना प्रभारी को आवेदन देकर जंगल से लकड़ी लाने की अनुमति मांगनी - [जमशेदपुर: युवती पर हमले के विरोध में बिष्टुपुर में प्रदर्शन, अपराध पर लगाम की मांग तेज](https://lokchetna.in/protest-in-bistupur-against-attack-on-jamshedpur-girl-demand-to-curb-crime-intensifies/): जमशेदपुर: बिष्टुपुर इलाके में चाय बेचने वाली युवती पर गर्म चाय फेंककर किए गए हमले के विरोध में शनिवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। युवती पर हुआ था हमला मेहंदी नाम की युवती, जो चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने केतली से गर्म चाय फेंक दी थी। इस हमले में उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती - [जामताड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारी बदले, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग](https://lokchetna.in/big-reshuffle-in-jamtara-police-many-station-incharges-changed/): जामताड़ा: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किन अधिकारियों का हुआ तबादला जारी आदेश के अनुसार, किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदीप राणा को बागडेहरी से मिहिजाम थाना भेजा गया है। विकास कुमार यादव को बिंदापाथर थाना से नाला थाना स्थानांतरित किया गया है। चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना प्रभारी के पद - [सरायकेला में हाथी का हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप](https://lokchetna.in/elephant-attack-in-seraikela-woman-dies/): सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकरू प्रखंड के सापारुम गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय राधा तंतुबाई के रूप में हुई है। घर के बाहर हुआ हमला, मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। उस समय राधा तंतुबाई अपने घर के बाहर थीं। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग पर ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही - [जमशेदपुर: मेहंदी के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, TMH में जारी रहेगा इलाज](https://lokchetna.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-will-bear-the-entire-cost-of-mehndis-treatment-treatment-will-continue-in-tmh/): जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल युवती मेहंदी के उपचार को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बड़ी पहल की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पीड़िता के इलाज में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उसका उपचार पूरी तरह ठीक होने तक जारी रहेगा। खौलती चाय से घायल हुई थी युवती बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ युवकों ने युवती के चेहरे पर खौलती चाय फेंक दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका - [रांची में CCTV निगरानी होगी और सख्त, डीजीपी-डीआईजी ने बनाई उच्चस्तरीय कमिटी](https://lokchetna.in/there-will-be-cctv-surveillance-in-ranchi-and-strict-dgp-dig-formed-a-high-level-committee/): रांची: राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और कार्यक्षमता की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। कैमरों की गुणवत्ता की होगी जांच जारी आदेश के अनुसार, यह समिति शहर के विभिन्न इलाकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान स्थिति का आकलन करेगी। साथ ही कैमरों की गुणवत्ता, रिजॉल्यूशन और उनकी कार्यक्षमता की जांच कर आवश्यक सुधार के सुझाव देगी। नए स्थानों की भी होगी पहचान समिति केवल मौजूदा कैमरों की समीक्षा - [रांची में हाई अलर्ट: आज पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट और आसपास कड़ी सुरक्षा](https://lokchetna.in/home-minister-amit-shah-will-reach-ranchi-today-on-high-alert-tight-security-in-and-around-the-airport/): रांची: राजधानी रांची में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर रखी है। एयरपोर्ट से पुरुलिया जाएंगे गृह मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे वापस रांची लौटेंगे और यहीं से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कड़े सुरक्षा इंतजाम गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए रांची पुलिस ने एयरपोर्ट और उसके आसपास - [दिल्ली में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, म्यूल खातों से करते थे ठगी](https://lokchetna.in/cyber-u200bu200bfraud-gang-busted-in-delhi-14-accused-arrested/): नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों और गेमिंग ऐप के जरिए ठगी की रकम को छिपाकर लोगों को निशाना बना रहा था। 28 मोबाइल और कई एटीएम कार्ड बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 79 हजार रुपये नकद, 28 मोबाइल फोन, 17 पासबुक, तीन लैपटॉप और 23 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। यह गिरोह संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था। ऐसे करते थे ठगी दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, - [गैस संकट से राहत: कतर से LNG सप्लाई फिर शुरू होने की उम्मीद, क्या सस्ती होगी रसोई गैस?](https://lokchetna.in/relief-from-gas-crisis-expectation-of-resumption-of-lng-supply-from-qatar-will-cooking-gas-be-cheaper/): नई दिल्ली: देश में गैस संकट के बीच बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत मिलते ही कतर ने भारत के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बहाल करने की दिशा में तेजी दिखाई है। यह सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते होगी, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक अहम समुद्री मार्ग है। भारत-कतर के बीच अहम बातचीत केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कतर यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कतर एनर्जी के प्रमुख साद अल-काबी के साथ हुई बैठक में दोनों देशों के बीच - [पलामू में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरा 14 वर्षीय किशोर, इलाज के दौरान मौत](https://lokchetna.in/tragic-accident-in-palamu-14-year-old-boy-falls-from-flyover-with-scooter-dies-during-treatment/): पलामू: झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के पास फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्कूटी सहित फ्लाईओवर से गिरा किशोर मृतक की पहचान पोखरहा गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र अमन उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर स्कूटी चला रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। अस्पताल में हुई मौत घटना की सूचना मिलते ही - [झारखंड मौसम अपडेट: आज से बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिनों में 5-7°C तक चढ़ेगा तापमान, हीटवेव का खतरा](https://lokchetna.in/jharkhand-weather-update-heat-will-increase-from-today/): रांची: झारखंड में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अब तापमान लगातार बढ़ने वाला है और आने वाले दिनों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। 5 दिनों में 5-7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। - [12 अप्रैल को झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा, 12,800 से अधिक अभ्यर्थी शामिल, मोबाइल-ब्लूटूथ पर सख्त प्रतिबंध](https://lokchetna.in/jharkhand-product-constable-exam-on-april-12-more-than-12800-candidates-included/): रांची/बोकारो: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोकारो जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए सख्त व्यवस्था परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और - [जमशेदपुर में टाटा मोटर्स यूनियन चुनाव की सरगर्मी तेज, 17 अप्रैल को मतदान](https://lokchetna.in/the-excitement-for-tata-motors-union-elections-in-jamshedpur-intensifies-voting-on-17th-april/): जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव को लेकर जमशेदपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यूनियन के तीन खाली कमेटी मेंबर पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद कंपनी परिसर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। 17 अप्रैल को होगा मतदान चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई ने बताया कि 13 अप्रैल को उम्मीदवारों को नामांकन फॉर्म वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 17 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम को मतगणना होगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कई पुराने उम्मीदवार मैदान में डिवीजन की दो सीटों के लिए - [झारखंड में अफसरशाही पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कुछ अधिकारी तानाशाह जैसे व्यवहार कर रहे](https://lokchetna.in/babulal-marandis-attack-on-bureaucracy-in-jharkhand-said-that-some-officers-are-behaving-like-dictators/): रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर अफसरशाही को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के कुछ अधिकारियों के रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें ‘तानाशाह’ तक करार दिया है। विधायक के साथ व्यवहार पर जताई आपत्ति यह विवाद उस समय सामने आया जब जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान कथित तौर पर अधिकारी के व्यवहार को लेकर सवाल उठे, जिस पर बाबूलाल मरांडी ने नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर उठाए - [प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश](https://lokchetna.in/prof-saroj-sharma-became-the-new-vice-chancellor-of-ranchi-university-governor-issued-order/): रांची: झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। शिक्षा क्षेत्र में लंबा अनुभव प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन में प्राध्यापक और संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और - [रांची सदर अस्पताल में बच्चों के लिए मुफ्त हृदय जांच शिविर, जरूरत पर होगी निशुल्क सर्जरी](https://lokchetna.in/free-heart-checkup-camp-for-children-in-ranchi-sadar-hospital-and-free-surgery-as-per-need/): रांची: राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत शुक्रवार से हुई। यह शिविर 10 और 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बच्चों की स्क्रीनिंग, परामर्श और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की पूरी प्रक्रिया निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। “गिफ्ट ऑफ लाइफ” कार्यक्रम के तहत आयोजन यह शिविर राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “गिफ्ट ऑफ लाइफ” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसके साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञों के लिए “केयरिंग फॉर चिल्ड्रन विद हार्ट डिजीज: आवश्यक तथ्य” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला - [झारखंड-बिहार रेल नेटवर्क को बड़ा बूस्ट: नए ट्रैक और मल्टी-ट्रैकिंग से बढ़ेगी रफ्तार, आसान होगी यात्रा](https://lokchetna.in/big-boost-to-jharkhand-bihar-rail-network-speed-will-increase-with-new-tracks-and-multi-tracking/): रांची: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम गति शक्ति योजना के तहत झारखंड और बिहार के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इन योजनाओं के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और माल ढुलाई भी तेज व सुगम हो जाएगी। पांच बड़ी रेल परियोजनाओं पर काम रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों में नई रेल लाइन, थर्ड-फोर्थ लाइन और मल्टी-ट्रैकिंग से जुड़ी पांच प्रमुख परियोजनाएं या तो निर्माणाधीन हैं या स्वीकृत हो चुकी हैं। इन सभी को 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पटना-किऊल - [रांची में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद](https://lokchetna.in/major-action-by-police-on-illegal-sale-of-drugs-in-ranchi-accused-arrested/): रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल रजक (लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कॉलेज छात्रों के बीच नशीले पदार्थ बेचता था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 9 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेडियम रोड स्थित कुमार मार्केट गली में रहने वाला आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर - [रांची में 303 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत, रामपुर चौक पर ओवरब्रिज और विकास चौक में बनेगी सुरंग](https://lokchetna.in/road-projects-worth-rs-303-crore-started-in-ranchi-overbridge-at-rampur-chowk-and-tunnel-at-vikas-chowk/): रांची: झारखंड की राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 303 करोड़ रुपये की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके तहत रामपुर चौक पर ओवरब्रिज और ओरमांझी के विकास चौक (इरबा) के पास भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। रांची के नेवरी विकास में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने रिमोट के माध्यम से इन योजनाओं की आधारशिला रखी। ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - [रांची से लापता 9वीं का छात्र रामगढ़ से मिला, 2 दिन बाद पुलिस ने सकुशल बरामद किया](https://lokchetna.in/9th-class-student-missing-from-ranchi-found-from-ramgarh-police-recovered-him-safely-after-2-days/): रांची: राजधानी रांची से लापता नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे रामगढ़ से खोजकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। दो दिन बाद मिला छात्र जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपा टोली का निवासी है और डीएवी बरियातू में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले घर में हुए विवाद के बाद वह बिना बताए घर से चला गया था। परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी। करीब दो दिनों की लगातार खोजबीन के बाद पुलिस - [रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आरोपी नक्सली राम मोहन को जमानत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की](https://lokchetna.in/no-bail-to-accused-naxalite-ram-mohan-in-ramesh-singh-munda-murder-case-court-rejects-petition/): रांची: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 2016 से जेल में बंद आरोपी राम मोहन सिंह मुंडा, जिसे मोचू के नाम से भी जाना जाता है, वर्ष 2016 से जेल में बंद है। उस पर इस चर्चित हत्याकांड में साजिश रचने और हत्या में शामिल होने का आरोप है। 2008 का है मामला यह मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से जुड़ा है। इसमें पूर्व मंत्री रमेश सिंह - [खूंटी में डायन के शक में चाची की हत्या, भतीजे ने चाचा-चाची पर किया हमला](https://lokchetna.in/aunt-murdered-on-suspicion-of-being-a-witch-in-khunti-nephew-attacked-uncle-and-aunt/): खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मारंगहादा थाना क्षेत्र के कातुद गांव में डायन होने के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाची सीनी पहनाइन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चाचा विया पाहन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। रात में घर में घुसकर किया हमला घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विया पाहन और उनकी पत्नी सीनी पहनाइन अपने घर में सो रहे थे। इसी - [झारखंड में सुबह दो बड़े हादसे, ट्रेन की चपेट में युवक घायल, बोलेरो हादसे में कई जख्मी](https://lokchetna.in/two-major-accidents-in-jharkhand-in-the-morning-youth-injured-in-train/): रांची: झारखंड में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग जिलों से दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है। पाकुड़ में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी एक युवक के लिए भारी पड़ गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। मालगाड़ी की चपेट में आया युवक पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या-2 की है, जहां वे ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दबाजी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहनवाज खड़ी मालगाड़ी के - [बिहार में सीएम पद को लेकर सस्पेंस, एनडीए के 5 दल मिलकर चुनेंगे नया नेता](https://lokchetna.in/suspense-regarding-the-post-of-cm-in-bihar-5-parties-of-nda-will-together-choose-a-new-leader/): पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के कार्यक्रम के बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एनडीए के 5 दल मिलकर करेंगे फैसला राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का चयन किसी एक दल का निर्णय नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पांचों सहयोगी दल - [पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, हुमायूं कबीर से अलग होकर अकेले लड़ने का ऐलान](https://lokchetna.in/before-west-bengal-elections-owaisi-broke-the-alliance-and-announced-to-fight-alone-by-separating-from-humayun-kabir/): कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया है। अब पार्टी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने जारी किया बयान शुक्रवार तड़के सोशल मीडिया पर जारी बयान में पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे विवाद या बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के आत्मसम्मान पर सवाल उठे। इसी के साथ हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। - [झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 42°C तक पहुंचेगा तापमान, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट](https://lokchetna.in/extreme-heat-will-increase-in-jharkhand-temperature-will-reach-42c/): रांची: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और सुहाने मौसम के बाद अब एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है और कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में अचानक वृद्धि दर्ज की जाएगी। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता - [26 अप्रैल को झारखंड पात्रता परीक्षा, JPSC ने जारी किया पूरा शेड्यूल और गाइडलाइन](https://lokchetna.in/jharkhand-eligibility-test-jpsc-released-complete-schedule-and-guidelines-on-26th-april/): रांची: झारखंड में पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026, रविवार को किया जाएगा। दो पेपर में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी। पेपर-1: इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें अभ्यर्थियों की शिक्षण योग्यता, तार्किक क्षमता, पठन कौशल और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन किया जाएगा। पेपर-2: इसमें 100 - [झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप](https://lokchetna.in/congress-hits-back-at-jharkhand-treasury-scam-accuses-bjp-of-misuse-of-ed/): रांची: झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह द्वारा ईडी की एंट्री को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने कड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के बयान को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राज्य के राजनीतिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ता है। ईडी के दुरुपयोग का आरोप राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने - [सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव को हाईकोर्ट से जमानत, शर्तों के साथ मिली राहत](https://lokchetna.in/devvrat-shahdev-got-relief-from-high-court-with-bail-conditions-in-soma-munda-murder-case/): रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड में आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को जमानत दे दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए यह फैसला सुनाया। शर्तों के साथ मिली जमानत कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें भी निर्धारित की हैं। इसके तहत देवव्रत शाहदेव को 25,000 रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे और पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उन्हें ट्रायल के दौरान अदालत में पूरा सहयोग करना अनिवार्य होगा। बचाव पक्ष ने साजिश का लगाया - [रांची में 10 सब इंस्पेक्टर का तबादला, एसएसपी ने जारी की नई पोस्टिंग लिस्ट](https://lokchetna.in/10-sub-inspectors-transferred-in-ranchi-ssp-released-new-posting-list/): रांची: राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर रैंक के 10 अधिकारियों का विभिन्न थानों में तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कई थानों में नई तैनाती जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। तबादला सूची इस प्रकार है प्रशासनिक मजबूती पर जोर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस तबादले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने - [पांकी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी से सोना-चांदी गायब, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर](https://lokchetna.in/big-theft-in-jewelery-shop-in-panki-gold-and-silver-missing-from-the-safe-thieves-entered-by-breaking-the-back-gate/): पलामू: जिले के पांकी मुख्यालय स्थित मेन रोड पर एक ज्वेलरी दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घनश्याम ज्वेलर्स की तिजोरी को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीछे के गेट से दुकान में घुसे चोर पीड़ित दुकानदार घनश्याम सोनी के अनुसार, दुकान के पीछे एक छोटा गेट है, जिसके ताले को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने शटर को किसी औजार या मशीन की मदद से उठाकर उसका ताला तोड़ा और दुकान के भीतर प्रवेश किया। तिजोरी को बनाया निशाना दुकान में घुसने के बाद - [हटिया स्टेशन पर 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8.45 लाख की कीमत का खुलासा](https://lokchetna.in/smuggler-arrested-with-169-kg-ganja-at-hatia-station-price-of-rs-8-45-lakh-revealed/): रांची: रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 16.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 8.45 लाख रुपये बताई जा रही है। चेकिंग अभियान में मिली सफलता यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेल मंडल में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 8 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट हटिया और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध युवक पर हुई कार्रवाई चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 के फुट ओवरब्रिज - [रांची यूनिवर्सिटी के लीगल इंस्टिट्यूट पर हाईकोर्ट सख्त, नए सत्र में एडमिशन पर रोक](https://lokchetna.in/high-court-strict-on-ranchi-universitys-legal-institute-ban-on-admission-in-new-session/): रांची: रांची विश्वविद्यालय के तहत संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए अगले सत्र में नए विद्यार्थियों के नामांकन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 418 छात्रों का भविष्य संकट में मामले की सुनवाई के दौरान दायर याचिका में बताया गया कि संस्थान की लापरवाही के कारण 418 छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस पर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा। प्रोफेसरों की नियुक्ति पर सवाल कोर्ट ने संस्थान में नियमित प्रोफेसरों की नियुक्ति - [असम चुनाव पर सीएम हेमंत सोरेन का संदेश, कहा- आपका वोट तय करेगा भविष्य](https://lokchetna.in/cm-hemant-sorens-message-on-assam-elections-your-vote-will-decide-the-future/): रांची: असम विधानसभा की 126 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं। चुनाव में बढ़ी दिलचस्पी इस बार चुनाव को खास बनाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री। पार्टी ने पहली बार असम में 18 उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना - [रांची के मैकलुस्कीगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, घर को बनाया निशाना, मौके से खोखे बरामद](https://lokchetna.in/the-house-was-targeted-by-rapid-firing-in-mccluskieganj-ranchi-shells-recovered-from-the-spot/): रांची: जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधोड़ा गांव में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मोटरसाइकिल से पहुंचे अपराधी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे और नसीम खान के घर के बाहर रुक गए। इसके बाद उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। गांव में फैली दहशत फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे गांव - [रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर दिखेगी सोहराई कला की झलक, 1.15 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण](https://lokchetna.in/a-glimpse-of-sohrai-art-will-be-seen-on-ratu-road-elevated-corridor-beautification-will-cost-rs-1-15-crore/): रांची: राजधानी रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को अब झारखंड की पारंपरिक सोहराई कला से सजाया जाएगा। इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। पिलरों और दीवारों पर उकेरी जाएगी कला योजना के तहत कॉरिडोर के पिलरों, साइड वॉल और डाउन रैंप के हिस्सों पर सोहराई पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ कलाकारों का चयन जल्द किया जाएगा और कार्य शुरू किया जाएगा। ढाई किलोमीटर लंबा है कॉरिडोर यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग ढाई किलोमीटर लंबा है, जो रातू रोड चौक से पंडरा की ओर बना हुआ है। - [Jharkhand Weather Update: झारखंड के 14 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, किसानों को भारी नुकसान](https://lokchetna.in/jharkhand-weather-update-alert-of-rain-and-strong-wind-in-14-districts-of-jharkhand-huge-loss-to-farmers/): रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन और कृषि पर असर पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। 14 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पिछले 24 घंटों - [झारखंड: सारंडा जंगल में हादसा, पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत](https://lokchetna.in/accident-in-saranda-forest-of-jharkhand-cobra-battalion-soldier-died-due-to-falling-of-tree/): चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। घटना सारंडा जंगल के बाबूडेरा कैंप में मंगलवार रात हुई। तूफान के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, तेज तूफान के दौरान अचानक एक पेड़ जवान पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल जवान की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के - [धनबाद के झरिया में भू-धंसान से हड़कंप, एक घर जमींदोज, कई मकानों में पड़ी दरारें](https://lokchetna.in/shock-due-to-land-subsidence-in-jharia-of-dhanbad-one-house-is-razed-to-the-ground/): धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया है। झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ली में अचानक जमीन धंसने से एक घर पूरी तरह जमींदोज हो गया, जबकि आसपास के कई घरों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। एक घर धंसा, कई मकान क्षतिग्रस्त घटना के दौरान एक मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। इसके अलावा आसपास के कई घरों की दीवारों और जमीन में दरारें आ गईं, वहीं कुछ मकानों की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दहशत में घर छोड़ने को मजबूर लोग भू-धंसान के बाद इलाके में भय का माहौल - [रांची विश्वविद्यालय में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, राज्यपाल बोले- स्वस्थ मन और शरीर से बनेगा विकसित भारत](https://lokchetna.in/governor-inaugurates-health-and-wellness-center-in-ranchi-university-healthy-mind-and-body-will-create-a-developed-india/): रांची: रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ की शुरुआत की गई। इस केंद्र का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को किया। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पहल शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। युवाओं को संतुलित जीवन की सलाह राज्यपाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक सफलता पर्याप्त - [झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का सरकार पर बड़ा हमला](https://lokchetna.in/financial-mismanagement-at-its-peak-in-jharkhand-bjp-spokesperson-pratul-shah-devs-big-attack-on-the-government/): रांची: झारखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर तीखी आलोचना की है। बजट खर्च में भारी कमी का आरोप प्रतुल शाह देव ने कहा कि वर्ष 2025-26 के करीब 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार केवल 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई है। उन्होंने इसे सरकार की अक्षमता करार देते हुए कहा कि इससे राजकोष पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है। 15 प्रतिशत बजट खर्च नहीं होना चिंताजनक उन्होंने दावा किया कि कुल - [जमशेदपुर: सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र, जेएएनसी और मानगो की लंबित योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग](https://lokchetna.in/jamshedpur-saryu-rai-wrote-a-letter-to-dc-demanding-to-start-the-pending-schemes-of-janc-and-mango-soon/): जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर विकास योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम क्षेत्र की लंबित योजनाओं को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। 50 योजनाएं अब तक लंबित पत्र में विधायक ने बताया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं अभी तक लंबित हैं। इन योजनाओं का निविदा निष्पादन होने के बाद 14 मार्च को शिलान्यास भी किया जा चुका है, लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। - [पलामू सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम](https://lokchetna.in/palamu-road-accident-young-man-dies-in-collision-between-two-bikes/): पलामू: झारखंड के पलामू जिले में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पांकी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई, जिसके बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। बाजार से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सोनी मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से सगालिम बाजार गया था। वापसी के दौरान रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक अन्य अज्ञात बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल - [रांची से अजमेर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत](https://lokchetna.in/weekly-special-train-started-from-ranchi-to-ajmer-big-relief-to-passengers-during-summer-holidays/): रांची: गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रांची से अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी। इस दिन से शुरू होगी सेवा रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर से रवाना होकर जयपुर होते हुए रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक - [TGT भर्ती विवाद पर हाईकोर्ट सख्त: नई जांच कमेटी गठित, 3 महीने में रिपोर्ट देने का आदेश](https://lokchetna.in/high-court-strict-on-tgt-recruitment-dispute-new-investigation-committee-formed/): रांची: झारखंड में टीजीटी यानी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति विवाद को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने नई जांच कमेटी के गठन समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। नई जांच कमेटी का गठन न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह कमेटी टीजीटी नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। सरकार को दिए सख्त निर्देश अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि चार सप्ताह के भीतर कमेटी को सभी आवश्यक सुविधाएं - [रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट: हथियार के बल पर बदमाश नकदी और चांदी लेकर फरार](https://lokchetna.in/in-ranchi-the-miscreants-looted-a-jewelery-shop-in-broad-daylight-and-escaped-with-cash-and-silver/): रांची: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड पर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रीति ज्वेलर्स में चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों को डराया-धमकाया और दुकान में लूटपाट शुरू कर दी। नकदी और चांदी लेकर फरार अपराधियों ने दुकान से करीब एक किलो चांदी, 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में - [एसआरके म्यूजिक पर रिलीज होते ही वायरल हुआ ‘जानू एही लगन में’, शिवानी सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज](https://lokchetna.in/jaanu-ehi-lagan-mein-went-viral-as-soon-as-it-was-released-on-srk-music-shivani-singhs-style-increased-the-craze/): पटना: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने “जानू एही लगन में” के साथ दर्शकों के बीच धमाकेदार वापसी कर चुकी हैं। एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ यह गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के साथ ही बना दर्शकों की पसंद गाने की धुन, बोल और प्रस्तुति ने श्रोताओं को पहली ही बार में आकर्षित कर लिया है। यही वजह है कि यह गाना रिलीज के तुरंत बाद लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल होता नजर आ रहा है। शिवानी - [ईरान-अमेरिका सीजफायर का असर: सेंसेक्स 2700 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार](https://lokchetna.in/effect-of-iran-america-ceasefire-sensex-jumps-2700-points/): नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी 50 815 अंकों की बढ़त के साथ 23,900 के स्तर को पार कर गया। वैश्विक तनाव कम होने से बढ़ा भरोसा ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की खबर से वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। निवेशकों ने तेजी से खरीदारी की, जिससे बाजार में मजबूत उछाल दर्ज किया गया। - [पलामू में लापता किशोरी की कुएं में मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका](https://lokchetna.in/dead-body-of-missing-teenager-found-in-a-well-in-palamu-suspicion-of-murder-due-to-love-affair/): पलामू: झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव में लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय रेशम कुमारी के रूप में हुई है, जो संजय साव की बेटी थी। घर से लापता होने के बाद मिला शव परिजनों के अनुसार, रेशम मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पूरी रात तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से - [रांची में हिंदपीढ़ी-नयाटोली के बीच बनेगा हाई लेवल ब्रिज, जल्द शुरू होगा सर्वे](https://lokchetna.in/high-level-bridge-will-be-built-between-hindpiri-nayatoli-in-ranchi-survey-will-start-soon/): रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक दबाव कम करने और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हिंदपीढ़ी से नयाटोली मार्ग के बीच हरमू नदी पर प्रस्तावित हाई लेवल ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए सर्वे कराने का निर्देश जारी किया है। साथ ही रांची पथ प्रमंडल के इंजीनियरों को जल्द प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। सर्वे और डिजाइन के लिए राशि स्वीकृत विभाग ने पुल निर्माण से पहले सर्वे और डिजाइन तैयार करने के लिए 3.30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत - [झारखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी](https://lokchetna.in/ranchi-news-arjun-munda-participated-in-the-funeral-rites-of-a-bjp-worker-and-consoled-the-family/): रांची: झारखंड में अप्रैल के महीने में मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ले ली है। जहां आमतौर पर इस समय तेज गर्मी पड़ती है, वहीं इस बार राज्य के कई हिस्सों में ठंडक और लगातार बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है। राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात और ओलावृष्टि का खतरा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई - [जैक बोर्ड रिजल्ट 2026: अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में जारी होंगे 8वीं से 12वीं के नतीजे](https://lokchetna.in/jack-board-result-2026-results-of-8th-to-12th-will-be-released-in-the-end-of-april-or-beginning-of-may/): रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल के तहत आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस वर्ष 8वीं से 12वीं तक के रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के शुरुआती दिनों में घोषित किए जा सकते हैं। ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपने रोल नंबर और रोल - [हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा, झारखंड की सुख-समृद्धि और विकास की कामना](https://lokchetna.in/hemant-soren-worshiped-in-maa-kamakhya-temple-wished-for-happiness/): रांची/गुवाहाटी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्जवल भविष्य की कामना की। विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्यमंत्री ने माता के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जताया आभार इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक बार फिर माता रानी के दरबार में आने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की - [रांची में रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही: जीएसटी अधिकारी को वेज की जगह परोसा नॉनवेज, थाने में शिकायत](https://lokchetna.in/big-negligence-of-restaurant-in-ranchi-served-non-veg-instead-of-veg-to-gst-officer/): रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक जीएसटी अधिकारी और उनके परिवार को शाकाहारी भोजन के स्थान पर मांसाहारी व्यंजन परोस दिया गया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़-हजारीबाग क्षेत्र के जीएसटी अधिकारी दीपक पांडेय अपने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाने एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे। परिवार ने वेज मिक्स चाऊमीन सहित कई शाकाहारी व्यंजन ऑर्डर किए थे। वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज आरोप है कि रेस्टोरेंट के वेटर ने गलती से शाकाहारी की जगह नॉनवेज मिक्स चाऊमीन परोस - [झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी से मिला आजसू प्रतिनिधिमंडल, छात्रहित के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन](https://lokchetna.in/ajsu-delegation-met-the-vc-of-jharkhand-open-university-and-submitted-memorandum-on-issues-of-student-interest/): रांची: झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के नव-नियुक्त कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह से मंगलवार को युवा आजसू और छात्र आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। छात्रहित के मुद्दों पर उठाई आवाज प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, लंबित मामलों और पूर्व में उठे जांच संबंधी विषयों पर त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। युवा आजसू के अजीत कुमार ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि - [चाईबासा में बड़ा सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर खेत में पलटी कार, चर्च के फादर गंभीर रूप से घायल](https://lokchetna.in/major-road-accident-in-chaibasa-car-overturns-in-field-after-hitting-tree/): चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के आसनतलिया पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खेत में पलट गई। इस हादसे में चक्रधरपुर स्थित लाल गिरजा के फादर कुंदन मालूवा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दोनों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। - [दुमका कोर्ट के बाहर हंगामा: पत्नी ने पति की सरेआम पिटाई की, दोनों पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस हस्तक्षेप](https://lokchetna.in/uproar-outside-dumka-court-wife-beats-husband-in-public/): दुमका: दुमका व्यवहार न्यायालय के बाहर मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति की सरेआम पिटाई कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दो साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव की रहने वाली सबीरा खातून की शादी करीब दो साल पहले - [रांची गैस संकट में राहत: आज से 43 रूट पर सिलेंडर डिलीवरी शुरू, इन इलाकों में पहुंचेगी सप्लाई](https://lokchetna.in/relief-in-ranchi-gas-crisis-cylinder-delivery-will-start-on-43-routes-from-today/): रांची: राजधानी रांची में बीते कुछ दिनों से जारी रसोई गैस संकट के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन और गैस कंपनियों के बीच हुई बैठक के बाद अब शहर में सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। उपायुक्त द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद गैस एजेंसियों ने अपनी डिलीवरी व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा था कि हर हाल में उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। 43 रूट पर शुरू होगी डिलीवरी जानकारी के अनुसार, शहर - [बोकारो ट्रेजरी घोटाला: दारोगा के वेतन के नाम पर 3.15 करोड़ की हेराफेरी, अकाउंटेंट गिरफ्तार](https://lokchetna.in/bokaro-treasury-scam-3-accountants-arrested-for-embezzling-rs-15-crore-in-the-name-of-inspectors-salary/): बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में ट्रेजरी से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पुलिस उप निरीक्षक के वेतन के नाम पर करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है और जांच जारी है। मई 2024 से मार्च 2026 तक चला घोटाला प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घोटाला मई 2024 से मार्च 2026 के बीच किया गया। इस दौरान वेतन मद से बड़ी राशि निकालकर अलग-अलग बैंक खातों ## Pages - [Terms and Conditions](https://lokchetna.in/terms-and-conditions/): Welcome to “Siyasi Khabar” (referred to as “we,” “us,” or “our”). These Terms and Conditions govern your use of our website. By accessing or using our website, you agree to comply with these terms. If you do not agree with any part of these terms, please do not use our website. Use of Content All content available on our website, including articles, videos, images, and any other materials, are owned by us or licensed to us. You may access and use this content for personal, non-commercial purposes only. Any unauthorized use, reproduction, or distribution of our content is strictly prohibited. - [Privacy Policy](https://lokchetna.in/privacy-policy/): Who we are Our website address is: https://lokchetna.in. Comments When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media If you upload images to - [Contact Us](https://lokchetna.in/contact-us/): Thank you for your interest in Siyasi Khabar. We value your feedback, inquiries, and suggestions. Please feel free to reach out to us using the following contact options: Email: For general inquiries and feedback, you can email us at contact@lokchetna.in Mailing Address: Lok Chetna, Social Media: Connect with us on social media platforms for the latest updates and news: Customer Support: If you have specific support-related inquiries, please contact our customer support team at contact@lokchetna.in Advertising and Partnership Inquiries: For advertising and partnership opportunities, please contact our business development team at contact@lokchetna.in Media Inquiries: Journalists and media professionals can reach - [Typography Elements](https://lokchetna.in/typography-post-elements/): This page shows typography and text related elements of the posts and pages in the default WordPress editor. You can see other elements in the Gutenberg Styles post. Exercitation photo booth stumptown tote bag Banksy, elit small batch freegan sed. Craft beer elit seitan exercitation, photo booth et 8-bit kale chips proident chillwave deep v laborum. 1. Default Pullquote Only a quarter of young adults are financially literate. You don’t want to overwhelm them with terrible advice. James Matthews The normal pullquote style is available only with the Gutenberg Editor. 2. Pullquotes Modern The modern quote is available both in - [Homepage](https://lokchetna.in/): Lead News चार टेक्सटाइल कंपनियों का पलायन सरकार की सबसे बड़ी नाकामी : बाबूलाल LokchetnaNovember 3, 2025 चार टेक्सटाइल कंपनियों का पलायन सरकार की सबसे बड़ी नाकामी : बाबूलाल ED ने सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के खिलाफ सरकार व आयकर से कार्रवाई की अनुशंसा की झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू, 11 रिक्तियों के लिए 22 SI पाए गए योग्य सऊदी अरब में फायरिंग की चपेट में आया झारखंड का युवक, गोली लगने से हुई मौत सीसीएल मुख्यालय में 115 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, सेवा के समर्पण को किया गया सलाम रांची में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)