25 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर सकती है।
भाजपा 68-70 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार
इस बार भाजपा करीब 68 से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। पार्टी ने अपनी सहयोगी दल जदयू और आजसू के लिए कुछ सीटें छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, लोजपा के साथ भी बातचीत जारी है।
केंद्रीय चुनाव समिति ने किया नामों का फाइनल
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया है। प्रदेश और केंद्रीय नेताओं की बैठक में सभी सीटों के लिए संभावित नामों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दो घंटे तक इस लिस्ट पर विचार किया।
सीटों का संभावित बंटवारा
सूत्रों के अनुसार, सीटों का संभावित बंटवारा इस प्रकार है:
- भाजपा: 68 से 70
- आजसू: 09 से 11
- जदयू: 02
- लोजपा (रामविलास): 01
संभावित उम्मीदवारों की सूची
भाजपा की संभावित उम्मीदवारों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- जरमुंडी: देवेंद्र कुंवर
- मधुपुर: गंगानारायण सिंह
- महगामा: अशोक भगत
- सिसई: अरुण उरांव
- पोटका: मीरा मुंडा
- बेरमो: रविंद्र पांडे
- खिजरी: रामकुमार पाहन
- बोकारो: विरंची नारायण
- दुमका: सुनील सोरेन
- चंदनकियारी: अमर कुमार बाउरी
- राजमहल: अनंत ओझा
- महेशपुर: नवनीत हेंब्रम
- देवघर: नारायण दास
- सारठ: रणधीर सिंह
- हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
- गोड्डा: अमित मंडल
- कोडरमा: नीरा यादव
- बरही: मनोज यादव
- गिरिडीह: निर्भय शाहबादी
- निरसा: अपर्णा सेन गुप्ता
- गुमला: सुदर्शन भगत
- राजधनवार: बाबूलाल मरांडी
- सरायकेला: चंपाई सोरेन
- जमुआ: मंजू देवी
- गांडेय: मुनिया देवी
- धनबाद: राज सिन्हा
- झरिया: रागिनी सिंह
- घाटशिला: बाबूलाल सोरेन
- खरसावां: सोना राम बोदरा
- चाईबासा: गीता बालमुचू
- मनोहरपुर: मनोज कोड़ा
- जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा
- पलामू: आलोक चौरसिया
चुनावी मैदान में उथल-पुथल
भाजपा की इस सूची के साथ ही झारखंड में चुनावी माहौल और भी गर्म हो जाएगा। सभी पार्टियों की निगाहें अब भाजपा की पहली सूची पर टिकी हैं, जो संभावित चुनावी समीकरणों को बदल सकती है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड पार्टी ने उतारे पांच उम्मीदवार, पांच में दो पार्टी प्रमुख के बेटा – बेटी