Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जामताड़ा के नवाडीह गांव में जनगणना मैपिंग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने गलत नक्शे का लगाया आरोप

    May 21, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा हमला, रायबरेली सभा में मोदी सरकार, अमित शाह और आरएसएस पर गंभीर आरोप, संविधान कमजोर करने का दावा

    May 21, 2026

    रांची में एटीएम फ्रॉड, मदद के बहाने कार्ड बदलकर खाते से 1.12 लाख रुपये की ठगी, रातु थाना में मामला दर्ज

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जामताड़ा के नवाडीह गांव में जनगणना मैपिंग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने गलत नक्शे का लगाया आरोप
    • राहुल गांधी का बड़ा हमला, रायबरेली सभा में मोदी सरकार, अमित शाह और आरएसएस पर गंभीर आरोप, संविधान कमजोर करने का दावा
    • रांची में एटीएम फ्रॉड, मदद के बहाने कार्ड बदलकर खाते से 1.12 लाख रुपये की ठगी, रातु थाना में मामला दर्ज
    • कल्पना सोरेन ने एलीफेंटा गुफा का किया भ्रमण, कहा—भारतीय कला और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है यह विश्व धरोहर स्थल
    • रांची में दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मारक स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    • धनबाद पुलिस का बड़ा प्रदर्शन, पीजी पोर्टल शिकायत निपटान में झारखंड में टॉप, 39 में से 32 मामलों का हुआ समाधान
    • चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 मामले दर्ज, 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ नष्ट
    • जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक पर बड़ी चोरी, एसबेस्टस की छत काटकर ‘मामा स्टोर’ से 85 हजार रुपये नकद लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखण्ड को खल गयी दीदी की रंगदारी पर दादा की चुप्पी!!
    Lead News

    झारखण्ड को खल गयी दीदी की रंगदारी पर दादा की चुप्पी!!

    LokchetnaBy LokchetnaOctober 2, 2024Updated:October 2, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दशकों से जल समझौतों को ठेंगा दिखा रहा बंगाल, पानी बढ़ने पर तेवर दिखाना सरासर रंगदारी

    रांची : झारखण्ड को हेमन्त दादा से ये उम्मीद न थी| इन दिनों पूरे फार्म में हैं, केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा – आरएसएस को गरियाने का कोई मौका नहीं छोड़ते|

    एक – एक दिन में चार – चार कार्यक्रम कर रहे हैं और हर कार्यक्रम में केंद्र की सरकार और भाजपा को पंचम सुर में खरी – खोटी सुनाते हैं|

    ऐसे में जब मैथन और पंचेत डैम के फाटक खुलने से बंगाल में पानी बढ़ा और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हुक्का – पानी लेकर झारखण्ड पर चढ़ दौड़ीं, झारखण्ड के मालवाहक वाहनों को बंगाल बार्डर पर रोक दिया तो लगा कि दीदी की इस रंगदारी का अपने हेमन्त दादा भी करारा जवाब देंगे|

    हेमन्त दादा के पास कहने को काफी कुछ था भी| आज थोड़ा सा पानी बढ़ जाने पर बिलबिलाने वाला बंगाल आम दिनों में कभी भी झारखण्ड को उसके हक़ का पानी नहीं देता|

    दशकों से बिहार – बंगाल और डीवीसी के बीच के त्रिपक्षीय जल समझौतों को ठेंगा दिखा रहा है|

    बंगाल की इस बेईमानी को साबित करने के लिए अकेले मसानजोर डैम का उदाहरण काफी है|

    झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मसानजोर बांध विगत कुछ वर्षों से झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के बीच विवाद का विषय बना हुआ है।

    बांध निर्माण के पूर्व एवं बाद में दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते को बंगाल सरकार ठेंगा दिखा रही है और खामियाजा भुगत रही है संथालपरगना की जनजातीय बहुल आबादी।

    मसानजोर डैम: विवाद की जड़

    बिहार और बंगाल के बीच 12 मार्च 1949 को मयूराक्षी जल बंटवारा पर पहला समझौता हुआ था।

    करार दस बिंदुओं पर हुआ था, बंगाल सरकार की तरफ से करार की एक भी शर्त पूरी नहीं की गयी।

    करार में मसानजोर जलाशय से तत्कालीन बिहार (अब झारखंड) में 81000 हेक्टेयर जमीन की खरीफ फसल और 1050 हेक्टेयर पर रबी फसल की तथा पश्चिम बंगाल में 226720 हेक्टेयर खरीफ और 20240 हेक्टेयर रबी फसलों की सिंचाई होने का प्रावधान किया गया था|

    समझौता के अनुसार निर्माण, मरम्मत तथा विस्थापन का पूरा व्यय बंगाल सरकार को वहन करना है। इतना ही नहीं विस्थापितों को सिंचित जमीन भी देनी थी।

    दूसरा समझौता 19 जुलाई 1978 को हुआ था, मसानजोर डैम को लेकर बंगाल और बिहार सरकार के बीच एक करार हुआ था। लेकिन, इस बार भी बंगाल सरकार की तरफ से करार की एक भी शर्त पूरी नहीं की गयी।

    मसानजोर डैम का जलस्तर कभी भी 363 फीट से नीचे नहीं आये, इसका ध्यान बंगाल सरकार को पानी लेते समय हर हालत में रखना था, ताकि झारखंड के दुमका की सिंचाई प्रभावित नहीं हो।

    बंगाल सरकार को एक अतिरिक्त सिद्धेश्वरी-नूनबिल डैम बनाना था, जिसमें झारखंड के लिए डैम के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र का 10000 एकड़ फीट पानी दुमका जिला के रानीश्वर क्षेत्र के लिए रिजर्व रखना था।

    मसानजोर डैम के पानी का जलस्तर हर साल 363 फीट से काफी नीचे आ जाता है, क्योंकि बंगाल डैम से ज्यादा पानी लेता है। मसानजोर डैम से दुमका जिला की सिंचाई के लिए पंप लगे थे, वे हमेशा खराब रहते हैं।

    बंगाल सरकार ने करार के मुताबिक़ न तो दो नए डैम बनाए, न बिजली दे रही है और न पानी।

    मसानजोर बाँध में झारखंड के दुमका जिला की 19000 एकड़ जमीन सन्निहित है, 12000 एकड़ खेती लायक जमीन जलमग्न है, 144 मौजे समाहित हैं।

    सबसे ज्यादा तकलीफ में वही आदिवासी वर्ग है जिसकी हिमायत के दावे हेमन्त सरकार द्वारा रोज कई बार किये जाते हैं। इसके बावजूद बंगाल की दीदी की रंगदारी पर हेमन्त दादा चुप हैं।

    भाजपा ने मसानजोर डैम जल समझौते पर उठाई आवाज, विपक्ष की चुप्पी पर सवाल

    भाजपा इस विषय पर हमेशा हमलावर रही है| लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और राज्यसभा में महेश पोद्दार ने मजबूती से मसानजोर डैम जल समझौते के बंगाल सरकार द्वारा उल्लंघन का मुद्दा मजबूती से उठाया| लेकिन झामुमो, कांग्रेस या राजद के किसी सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री ने कभी इस मसले पर ध्यान दिया ही नहीं|

    चर्चा है कि फ़िलहाल भाजपा से लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस और झामुमो मिलकर चलना चाहते हैं और इस मसले पर दीदी से पंगा लेकर दादा अपना एक हिमायती नहीं खोना चाहते|

    कायदे से इसकी फिकर दीदी को भी करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने तो कोई लिहाज़ नहीं किया|

    दीदी ने तो अपने “माय, माटी, मानुष” के लिए रिश्तों का लिहाज़ किये बिना हमला कर दिया लेकिन दादा ने रिश्तों का लिहाज़ करने के लिए अपने “जल – जंगल – जमीन” को दांव पर क्यों लगा दिया? लाख टके का सवाल तो यही है|

    इसे भी पढ़ें

    कोयला कंपनियों पर बकाये पर राजनीति कर रही हेमन्त सरकार, यूपीए की तुलना में मोदी सरकार ने दिखाई है ज्यादा संवेदनशीलता

    Bengal Government Bengal water issue BJP Congress Dam dispute DVC Hemant Soren irrigation conflict Jharkhand Jharkhand Politics JMM Mahesh Poddar Mamata Banerjee Masanjor Dam Nishikant Dubey RJD Santhal Pargana water agreement water dispute water rights West Bengal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    जामताड़ा के नवाडीह गांव में जनगणना मैपिंग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने गलत नक्शे का लगाया आरोप

    May 21, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा हमला, रायबरेली सभा में मोदी सरकार, अमित शाह और आरएसएस पर गंभीर आरोप, संविधान कमजोर करने का दावा

    May 21, 2026

    रांची में एटीएम फ्रॉड, मदद के बहाने कार्ड बदलकर खाते से 1.12 लाख रुपये की ठगी, रातु थाना में मामला दर्ज

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Jamtara

    जामताड़ा के नवाडीह गांव में जनगणना मैपिंग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने गलत नक्शे का लगाया आरोप

    By Lok ChetnaMay 21, 202697

    जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के नवाडीह गांव में जनगणना 2026 के तहत चल रही नक्शा…

    राहुल गांधी का बड़ा हमला, रायबरेली सभा में मोदी सरकार, अमित शाह और आरएसएस पर गंभीर आरोप, संविधान कमजोर करने का दावा

    May 21, 2026

    रांची में एटीएम फ्रॉड, मदद के बहाने कार्ड बदलकर खाते से 1.12 लाख रुपये की ठगी, रातु थाना में मामला दर्ज

    May 21, 2026

    कल्पना सोरेन ने एलीफेंटा गुफा का किया भ्रमण, कहा—भारतीय कला और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है यह विश्व धरोहर स्थल

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जामताड़ा के नवाडीह गांव में जनगणना मैपिंग को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने गलत नक्शे का लगाया आरोप

    May 21, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा हमला, रायबरेली सभा में मोदी सरकार, अमित शाह और आरएसएस पर गंभीर आरोप, संविधान कमजोर करने का दावा

    May 21, 2026

    रांची में एटीएम फ्रॉड, मदद के बहाने कार्ड बदलकर खाते से 1.12 लाख रुपये की ठगी, रातु थाना में मामला दर्ज

    May 21, 2026

    कल्पना सोरेन ने एलीफेंटा गुफा का किया भ्रमण, कहा—भारतीय कला और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है यह विश्व धरोहर स्थल

    May 21, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.