Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चान्हो की अंकिता रानी ने सीए परीक्षा में रांची जिला में तीसरा स्थान हासिल किया

    March 3, 2026

    आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात, फिलहाल संजीव सिंह आगे

    February 28, 2026

    बजट सत्र में HIV संक्रमित खून का मामला गूंजा, अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चान्हो की अंकिता रानी ने सीए परीक्षा में रांची जिला में तीसरा स्थान हासिल किया
    • आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात, फिलहाल संजीव सिंह आगे
    • बजट सत्र में HIV संक्रमित खून का मामला गूंजा, अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप
    • रांची के हटिया में घुस आया जंगली हाथी, पुलिस और वन विभाग अलर्ट मोड में
    • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आज: 48 शहरी निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं झारखंड, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
    • गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग, घर लौट रहे युवक को कमर में लगी गोली, हालत नाजुक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जमशेदपुर दौरा, जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन और एमटीएमसी कार्यक्रम में होंगी शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड की चुनावी सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले, ‘भाजपा के विचार सड़े हुए, बांटने वाले भी यही और काटने वाले भी यही’
    Hazaribagh

    झारखंड की चुनावी सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले, ‘भाजपा के विचार सड़े हुए, बांटने वाले भी यही और काटने वाले भी यही’

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 5, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को हजारीबाग जिले के मांडू और रांची जिले के कांके में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के विचार सड़े हुए हैं। इनका काम झगड़ा लगाने का है। ये लोग ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दे रहे हैं। पर, बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम ही हो।‘

    कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके बारे में झूठ बोलने और गलतबयानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘ पीएम मोदी कल झारखंड में थे। हमने सुना कि उन्होंने मेरे बारे में कहा कि हम अपने वादे पूरे नहीं कर रहे। हमने कर्नाटक में झूठी गारंटी दी। मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि बेंगलुरू आकर मुझसे खुली बहस कर लें। हम हिसाब देंगे कि हमने कर्नाटक की जनता को जो पांच गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकारें जो कहती हैं, वह कर दिखाती हैं। दूसरी तरफ भाजपा वाले जो कहते हैं, वह करते नहीं और जो कुछ करते हैं तो गलत करते हैं।’

    खड़गे ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि काला धन लाकर सबकी जेब में 15 लाख डालूंगा। यह किसी को मिला क्या? अमित शाह से एक पत्रकार ने पूछा था तो उन्होंने कह दिया था कि वह चुनावी जुमला था। इसी तरह इन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस हिसाब से 10 साल में 20 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलनी चाहिए थीं, पर मिलीं क्या? किसानों की आमदनी दोगुनी करने से लेकर एमएसपी तक के इनके वादे झूठे निकले।

    झारखंड में भाजपा की ओर से उठाए जा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बताएं कि अगर घुसपैठ हो रही है तो वे दस साल से क्या कर रहे थे? क्या वे नींद की गोलियां खाकर सोए थे? हुकूमत तो उनके हाथ में है। बॉर्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी तो उनकी है। इसके बाद भी जब वे बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं तो वह एक तरह से देश की सेना के जवानों को बदनाम करते हैं।

    खड़गे ने कहा कि चंद लोग भूल जाते हैं कि एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण का जो हक मिला, उसका श्रेय देश को आजादी दिलाने वाले गांधी जी, नेहरू जी, पटेल जी और आंबेडकर जी जैसे नेताओं को जाता है, जिन्होंने संविधान बनाया। आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों को इस देश में कुछ मिला है तो कांग्रेस ने जद्दोजहद के साथ लड़कर उन्हें उनका हक दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह राजीव गांधी थे, जिन्होंने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक में आरक्षण दिलाया। मोदी जी अगर चाय बेचते थे तो मैं भी मजदूरी करता था। हमें अगर आगे आने का मौका मिला तो संविधान ने दिया।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की सरकार पर एयरपोर्ट, सड़क, रेल और पोर्ट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने 200 से ज्यादा कंपनियां बेच दीं। नेहरू जी ने देश में एचएएल, भेल, इसरो जैसे कई उद्यम खड़े किए। मोदी जी बताएं कि क्या उन्होंने कोई भी ऐसा उद्यम खड़ा किया, जहां 20-25 हजार लोगों को रोजगार मिल सके।

    खड़गे ने दावा किया कि झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस सरकार ने राज्य में पिछड़ों का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और एससी-एसटी का आरक्षण दो-दो प्रतिशत और बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कराकर भेजा था, लेकिन इसपर उनके गवर्नर कुंडली मारकर बैठ गए।

    Hazaribagh Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Kharge Mallikarjun Kharge
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    चान्हो की अंकिता रानी ने सीए परीक्षा में रांची जिला में तीसरा स्थान हासिल किया

    March 3, 2026

    आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात, फिलहाल संजीव सिंह आगे

    February 28, 2026

    बजट सत्र में HIV संक्रमित खून का मामला गूंजा, अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Lead News

    चान्हो की अंकिता रानी ने सीए परीक्षा में रांची जिला में तीसरा स्थान हासिल किया

    By LokchetnaMarch 3, 202635

    रांची : सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के चोरया गांव की अंकिता…

    आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात, फिलहाल संजीव सिंह आगे

    February 28, 2026

    बजट सत्र में HIV संक्रमित खून का मामला गूंजा, अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप

    February 27, 2026

    रांची के हटिया में घुस आया जंगली हाथी, पुलिस और वन विभाग अलर्ट मोड में

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    चान्हो की अंकिता रानी ने सीए परीक्षा में रांची जिला में तीसरा स्थान हासिल किया

    March 3, 2026

    आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात, फिलहाल संजीव सिंह आगे

    February 28, 2026

    बजट सत्र में HIV संक्रमित खून का मामला गूंजा, अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप

    February 27, 2026

    रांची के हटिया में घुस आया जंगली हाथी, पुलिस और वन विभाग अलर्ट मोड में

    February 27, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.