Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चमेली देवी ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    February 4, 2026

    Jharkhand News: रिम्स-2 को लेकर इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, बोले– स्वास्थ्य पर राजनीति से जनता को नुकसान

    February 4, 2026

    Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चमेली देवी ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
    • Jharkhand News: रिम्स-2 को लेकर इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, बोले– स्वास्थ्य पर राजनीति से जनता को नुकसान
    • Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा
    • Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
    • Ranchi News: बुंडू में रिश्वतखोरी का खुलासा, 25 हजार लेते ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ACB के हत्थे चढ़ा
    • Dhanbad News: धनबाद में झरिया विधायक के आवास पर देर रात विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी
    • Dhanbad News: कोयलांचल के अभिषेक ने इंडियन आइडल में रचा इतिहास, टॉप-12 में पहुंचे
    • Ranchi News: रांची में आज 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में रहेगा असर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी: दुख की घड़ी, चहेते सीएम दे रहे इस्तीफा
    Delhi

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी: दुख की घड़ी, चहेते सीएम दे रहे इस्तीफा

    LokchetnaBy LokchetnaSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विधायक दल की बैठक में आतिशी का नाम प्रस्तावित

    नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीतिक हलचल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

    पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों की सहमति प्राप्त हुई।

    इस घोषणा के बाद, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं आतिशी, जो इस मौके पर भावुक भी नजर आईं।

    गोपाल राय का बयान: विषम परिस्थितियों में लिया फैसला

    दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आतिशी के नाम की घोषणा करते हुए कहा, “यह निर्णय विषम परिस्थितियों में लिया गया है।”

    उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर सवाल उठाए गए हैं और जब तक जनता उन्हें फिर से नहीं चुनती, वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

    आतिशी की अपील: ‘बधाई न दें, यह दुख की घड़ी है’

    दोपहर 1 बजे आतिशी ने मीडिया से बातचीत की और इस नई जिम्मेदारी के लिए अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा, “मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा। यह मेरे लिए और दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि हमारे चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देने जा रहे हैं।”

    स्वाति मालीवाल का तीखा बयान

    AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के सीएम बनने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे मुख्यमंत्री बना दिया गया। भगवान दिल्ली की रक्षा करे, आज दिल्ली के लिए दुख का दिन है।”

    केजरीवाल आज शाम सौंपेंगे इस्तीफा

    केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

    इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

    शराब नीति केस में जमानत के बाद केजरीवाल का फैसला

    13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

    उन्होंने कहा था, “अब जनता तय करेगी कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। अगर जनता ने मुझे फिर से चुना, तो मैं वापस कुर्सी पर बैठूंगा”।

    इसे भी पढ़ें

    हेमंत सरकार की योजनाएं केजरीवाल से आगे: 25 हजार करोड़ से अधिक खर्च

    AAP Arvind Kejriwal Atishi Marlena Delhi assembly session Delhi Chief Minister Delhi CM announcement Delhi Government Delhi politics Gopal Rai Kejriwal resignation LG Vinay Saxena new CM of Delhi political news Resignation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चमेली देवी ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    February 4, 2026

    Jharkhand News: रिम्स-2 को लेकर इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, बोले– स्वास्थ्य पर राजनीति से जनता को नुकसान

    February 4, 2026

    Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा

    February 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Jamtara

    Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चमेली देवी ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    By LokchetnaFebruary 4, 202648

    जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)…

    Jharkhand News: रिम्स-2 को लेकर इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, बोले– स्वास्थ्य पर राजनीति से जनता को नुकसान

    February 4, 2026

    Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा

    February 4, 2026

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    February 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चमेली देवी ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    February 4, 2026

    Jharkhand News: रिम्स-2 को लेकर इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, बोले– स्वास्थ्य पर राजनीति से जनता को नुकसान

    February 4, 2026

    Jamshedpur News: मानगो मेयर चुनाव में संध्या सिंह की एंट्री, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन पर्चा

    February 4, 2026

    Jharkhand News: आज से JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा का आगाज़, 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    February 3, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.