Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक से आठ उड़ानें लेट, रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान

    August 5, 2026

    JPSC आंदोलन पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- छात्रों को मिलेगा न्याय, सरकार गंभीरता से कर रही जांच

    August 5, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक से आठ उड़ानें लेट, रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान
    • JPSC आंदोलन पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- छात्रों को मिलेगा न्याय, सरकार गंभीरता से कर रही जांच
    • झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
    • रांची में गुरु रविदास जयंती समारोह में बोले अर्जुन मुंडा, समता और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक
    • शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर जामताड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि
    • हेमंत सोरेन बोले- प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर सरकार लेगी उचित फैसला, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
    • कांग्रेस भवन में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, केशव महतो बोले- झारखंड अस्मिता के महानायक थे दिशोम गुरु
    • शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने 14 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
    Lead News

    झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaAugust 5, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ हुई तेज वज्रपात की घटनाओं में राज्यभर में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अधिकांश लोग खेतों में काम करने के दौरान बिजली गिरने की चपेट में आए।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 अगस्त तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

    रांची, कांके और लोहरदगा में हुई अच्छी बारिश

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लोहरदगा में 46 मिमी, रांची में 35 मिमी और रांची से सटे कांके में 76 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मेदिनीनगर में 10 मिमी, बोकारो में 12 मिमी, खूंटी में 5 मिमी और सिमडेगा में 23 मिमी बारिश हुई।

    वज्रपात से कई जिलों में 18 लोगों की मौत

    वज्रपात से सबसे अधिक जनहानि अलग-अलग जिलों में हुई। पलामू के मोहम्मदगंज में पुष्पा देवी (38) की मौत हो गई। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी कदरून खातून (45) की भी जान चली गई।

    लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव निवासी शिवनाथ उरांव की मौत हो गई, जबकि होटवाग गांव की निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चंदवा प्रखंड के सुरली गांव निवासी उपेंद्र उरांव (18) की भी वज्रपात से मौत हो गई।

    दुमका के रामगढ़ क्षेत्र में धान रोपाई के दौरान आलतामुनी मरांडी (20), बाबूलाल हेंब्रम (30) और रोहित कुंअर (35) की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के चानी गांव में संजय भुईयां (30) की भी बिजली गिरने से मौत हुई।

    वहीं गिरिडीह में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में चार किशोरों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए गए हैं।

    8 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 अगस्त तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है।

    5 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रांची में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    6 अगस्त को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

    7 अगस्त को भी रांची, खूंटी, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


    IMD alert Jharkhand weather Monsoon Jharkhand Rain Alert झारखंड मौसम बिजली गिरने से मौत भारी बारिश रांची बारिश वज्रपात
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक से आठ उड़ानें लेट, रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान

    August 5, 2026

    JPSC आंदोलन पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- छात्रों को मिलेगा न्याय, सरकार गंभीरता से कर रही जांच

    August 5, 2026

    रांची में गुरु रविदास जयंती समारोह में बोले अर्जुन मुंडा, समता और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक से आठ उड़ानें लेट, रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान

    By Lok ChetnaAugust 5, 20260

    रांची: तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक की वजह से मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची…

    JPSC आंदोलन पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- छात्रों को मिलेगा न्याय, सरकार गंभीरता से कर रही जांच

    August 5, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    August 5, 2026

    रांची में गुरु रविदास जयंती समारोह में बोले अर्जुन मुंडा, समता और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक से आठ उड़ानें लेट, रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान

    August 5, 2026

    JPSC आंदोलन पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- छात्रों को मिलेगा न्याय, सरकार गंभीरता से कर रही जांच

    August 5, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर, 18 लोगों की मौत; 8 अगस्त तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

    August 5, 2026

    रांची में गुरु रविदास जयंती समारोह में बोले अर्जुन मुंडा, समता और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी प्रासंगिक

    August 4, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.