रांची/नई दिल्ली: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को लोक भवन झारखंड द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ की प्रति भेंट की।
यह प्रकाशन राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों का संकलन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की मुलाकात
उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड के समसामयिक घटनाक्रम, राज्यहित और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को भी लोक भवन झारखंड द्वारा प्रकाशित ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तक की प्रति भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी विषयों पर भी चर्चा हुई।

