Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Sarala Birla University में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

    July 31, 2026

    देवघर नमो सेवा शिविर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कांवरियों के बीच बांटा प्रसाद

    July 31, 2026

    हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sarala Birla University में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
    • देवघर नमो सेवा शिविर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कांवरियों के बीच बांटा प्रसाद
    • हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    • छात्रवृत्ति बजट में कटौती पर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 32 लाख छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता
    • RRB Exam 2026: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, रांची डिवीजन ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
    • Jharkhand SIR: झारखंड में अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या घटी, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
    • JPSC विवाद पर झामुमो का बयान: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अभ्यर्थी राजनीति से दूर रहकर जांच में करें सहयोग
    • शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन करेंगे प्रतिमा का अनावरण, पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    Lead News

    हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 31, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सेवायत और वनभूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री तथा भूमि की प्रकृति में बदलाव से जुड़े मामले में उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए सशर्त जमानत प्रदान की है।

    सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

    जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने सुनवाई के बाद विनय चौबे को जमानत देने का आदेश दिया। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने 28 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    अदालत ने जमानत देते हुए स्पष्ट किया कि चौबे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे और मामले से जुड़े किसी भी गवाह को प्रभावित करने या उनसे संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें जांच में पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।

    मई 2025 से न्यायिक हिरासत में थे चौबे

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विनय चौबे को 20 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे लगातार न्यायिक हिरासत में थे।

    एसीबी की जांच के अनुसार, हजारीबाग के उपायुक्त पद पर कार्यरत रहने के दौरान खासमहल, सेवायत और वनभूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भूमि की प्रकृति बदलने और निजी व्यक्तियों को हस्तांतरण से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

    सह-आरोपियों को पहले मिल चुकी है राहत

    सुनवाई के दौरान चौबे की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि इस मामले के कई सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। उन्होंने यह भी दलील दी कि मामला वर्ष 2009-10 के दौरान उनके कार्यकाल से जुड़ा है।

    73 लोगों को बनाया गया है आरोपी

    यह मामला हजारीबाग के चर्चित भूमि घोटाले से संबंधित है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनके करीबी विनय सिंह, स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन अंचलाधिकारी शैलेश कुमार, ब्रोकर विजय सिंह समेत कुल 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

    रिहाई का रास्ता हुआ साफ

    सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विनय चौबे की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में उन्हें पहले ही राहत मिल चुकी है। ऐसे में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव होगी।

    गौरतलब है कि विनय चौबे का नाम बहुचर्चित उत्पाद नीति 2022 से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले, आय से अधिक संपत्ति और अन्य मामलों में भी सामने आया है। हालांकि, इन मामलों में उन्हें पहले ही विभिन्न अदालतों से राहत मिल चुकी है।

    IAS Vinay Kumar Choubey Jharkhand News land scam case Ranchi News Supreme Court News एसीबी जमानत याचिका झारखंड समाचार भूमि घोटाला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विनय कुमार चौबे सुप्रीम कोर्ट हजारीबाग न्यूज हजारीबाग भूमि घोटाला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    Sarala Birla University में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

    July 31, 2026

    देवघर नमो सेवा शिविर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कांवरियों के बीच बांटा प्रसाद

    July 31, 2026

    छात्रवृत्ति बजट में कटौती पर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 32 लाख छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    Sarala Birla University में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

    By Lok ChetnaJuly 31, 20260

    रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और शटरबग क्लब की…

    देवघर नमो सेवा शिविर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कांवरियों के बीच बांटा प्रसाद

    July 31, 2026

    हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    July 31, 2026

    छात्रवृत्ति बजट में कटौती पर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 32 लाख छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Sarala Birla University में 19-20 अगस्त को होगा ‘पिक्सल स्पंदन’, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

    July 31, 2026

    देवघर नमो सेवा शिविर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कांवरियों के बीच बांटा प्रसाद

    July 31, 2026

    हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    July 31, 2026

    छात्रवृत्ति बजट में कटौती पर सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 32 लाख छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    July 31, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.