रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस संबंध में संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए कई पैसेंजर, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में रद्द करने की घोषणा की है।
रेलवे के अनुसार, यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर : 24 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर : 25 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (रांची होकर) : 22, 24 और 26 सितंबर 2026 को रद्द।
- ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (रांची होकर) : 25, 27 और 29 सितंबर 2026 को रद्द।
- ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस : 25 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक रद्द।
- ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस : 26 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक रद्द।
यात्रियों को दी गई सलाह
रेलवे ने बताया कि बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

