Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    20 जुलाई से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, कई विभागों में 10 से भी कम छात्रों ने लिया नामांकन

    July 16, 2026

    बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    July 16, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले के लिए आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 जुलाई से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, कई विभागों में 10 से भी कम छात्रों ने लिया नामांकन
    • बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    • जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले के लिए आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
    • विश्व आदिवासी दिवस 2026: रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव, 5000 कलाकार, ड्रोन शो और एआई तकनीक होंगे आकर्षण
    • बीआईटी मेसरा स्थापना दिवस: राज्यपाल बोले- तकनीकी संस्थान नवाचार और स्टार्टअप के सशक्त केंद्र बनें
    • झामुमो सांसद विजय हांसदा ने सुप्रिया मुर्मू संग रचाई शादी, चर्च में संपन्न हुआ विवाह समारोह
    • झारखंड के धनबाद और देवघर पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तलाशी अभियान जारी
    • कोयले से आगे बढ़ेगा धनबाद, क्रिटिकल मिनरल्स और स्वच्छ ऊर्जा का राष्ट्रीय केंद्र बनने की क्षमता: विशेषज्ञ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
    Lead News

    बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का असर झारखंड में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बुधवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

    सिमडेगा में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश

    बुधवार को सिमडेगा में सबसे अधिक 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेदिनीनगर में 21 मिलीमीटर और रांची में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई। बारिश के कारण राजधानी रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। रांची का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    16 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जुलाई को रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

    17 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान

    17 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। रांची में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

    18 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

    18 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    Heavy Rainfall IMD Weather Alert Jharkhand News Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Monsoon in Jharkhand Ranchi News Ranchi weather Simdega Rain Weather News झारखंड मौसम भारी बारिश रांची मौसम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    20 जुलाई से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, कई विभागों में 10 से भी कम छात्रों ने लिया नामांकन

    July 16, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले के लिए आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

    July 16, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव, 5000 कलाकार, ड्रोन शो और एआई तकनीक होंगे आकर्षण

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026162

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    20 जुलाई से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, कई विभागों में 10 से भी कम छात्रों ने लिया नामांकन

    By Lok ChetnaJuly 16, 20260

    रांची: रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होने जा…

    बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    July 16, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले के लिए आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

    July 16, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव, 5000 कलाकार, ड्रोन शो और एआई तकनीक होंगे आकर्षण

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    20 जुलाई से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं, कई विभागों में 10 से भी कम छात्रों ने लिया नामांकन

    July 16, 2026

    बंगाल की खाड़ी के असर से झारखंड में बारिश तेज, 16 से 18 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    July 16, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले के लिए आज से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

    July 16, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव, 5000 कलाकार, ड्रोन शो और एआई तकनीक होंगे आकर्षण

    July 16, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.