Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची में अगस्त में होगा भव्य झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026, 700 ड्रोन शो, 5डी थिएटर और 5 किमी सांस्कृतिक यात्रा बनेगी आकर्षण
    Lead News

    रांची में अगस्त में होगा भव्य झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026, 700 ड्रोन शो, 5डी थिएटर और 5 किमी सांस्कृतिक यात्रा बनेगी आकर्षण

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की भव्य तैयारी

    झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला और गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में अगस्त माह के दौरान दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। मोरहाबादी मैदान या किसी अन्य बड़े स्थल पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

    700 से अधिक ड्रोन से सजेगा आसमान

    महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 700 से अधिक सिंक्रोनाइज्ड ड्रोन का भव्य एरियल शो होगा। लगभग 20 मिनट तक चलने वाले इस शो में संगीत और वॉयस ओवर के साथ झारखंड के महान जनजातीय वीरों की गाथाओं को आकाश में आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ पर्यावरण अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

    आधुनिक तकनीक से जुड़ेगी युवा पीढ़ी

    युवा पीढ़ी को जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजन में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। महोत्सव में 40 फीट लंबी इमर्सिव डिजिटल टनल, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, 5डी इमर्सिव थिएटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित त्रिआयामी संवाद प्रणाली की सुविधा उपलब्ध होगी। यह प्रणाली विभिन्न भाषाओं में आगंतुकों को झारखंड की जनजातीय विरासत, पर्यटन स्थलों और महोत्सव से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगी।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को डिजिटल श्रद्धांजलि

    महोत्सव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन, संघर्ष और योगदान को समर्पित एक डिजिटल श्रद्धांजलि दीवार भी बनाई जाएगी। यहां आगंतुक डिजिटल पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके अलावा एक ऑनलाइन श्रद्धांजलि पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जहां देश-विदेश से लोग अपनी श्रद्धांजलि दर्ज कर सकेंगे।

    पांच किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक यात्रा निकलेगी

    आयोजन के दौरान रांची की सड़कों पर लगभग पांच किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनजातीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक झांकियां, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला से सजी सड़कें लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी।

    ट्राइबल हाट से लेकर रॉक बैंड तक होंगे विशेष आकर्षण

    महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉलों वाला विशाल ट्राइबल हाट, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी, ट्राइबल फैशन शो, देश-विदेश से आने वाले 500 से अधिक लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रॉक बैंड नाइट, डिजिटल स्वतंत्रता सेनानी गैलरी, जनजातीय फिल्म महोत्सव तथा लाइव पॉडकास्ट स्टूडियो भी आयोजित किए जाएंगे।

    आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव झारखंड की जनजातीय विरासत, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

    Drone Show Jharkhand Culture Jharkhand News Jharkhand tourism Jharkhand Tribal Festival 2026 Morabadi Maidan Ranchi Event Ranchi News Shibu Soren Tribal Festival Tribal Heritage
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026384

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026171
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20266

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.