रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता बढ़ाने और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
बैठक के बाद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि समीक्षा बैठक उपयोगी और सार्थक रही। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर विचार साझा किए गए।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस आगे भी सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, प्रदेश प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, कांके विधायक सुरेश बैठा, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा तथा खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कांग्रेस संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

