Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश
    • नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग
    • सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा
    • 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, जानें वजह और क्या रहेगा खुला
    • पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज
    • 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, जानें वोटरों के लिए क्या बदलेगा
    • मंईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, बोकारो में महिलाओं से आधार और पैसे मांग रहे जालसाज
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद चलाया वाहन, पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे जोन्हा फॉल; पर्यटकों और ग्रामीणों से की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मंईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, बोकारो में महिलाओं से आधार और पैसे मांग रहे जालसाज
    Crime

    मंईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, बोकारो में महिलाओं से आधार और पैसे मांग रहे जालसाज

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments138 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा क्षेत्र में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग योजना की लाभार्थी महिलाओं को फोन कर आवेदन और सत्यापन में गड़बड़ी का झूठा दावा कर रहे हैं। इसके जरिए महिलाओं से आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी और पैसों की मांग की जा रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, ठग खुद को प्रखंड कार्यालय का अधिकारी बताकर ग्रामीण महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

    सत्यापन के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

    जानकारी के मुताबिक, रविवार को कई महिलाओं के मोबाइल पर 7024887455 नंबर से संदिग्ध कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मंईयां सम्मान योजना से जुड़े सरकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि लाभार्थी के खाते और योजना के सत्यापन में समस्या है।

    ठग ने महिलाओं को डराया कि यदि तत्काल प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो योजना की अगली किस्त रोक दी जाएगी। इसके बाद आधार कार्ड की जानकारी मांगी गई और मोबाइल के माध्यम से कुछ रुपये भेजने का दबाव भी बनाया गया।

    चास बीडीओ ने बताया फर्जी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    मामले की जानकारी मिलते ही चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने इसे पूरी तरह फर्जी कॉल और साइबर ठगी का सुनियोजित प्रयास बताया।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन, सुधार या किसी अन्य सरकारी प्रक्रिया के लिए प्रखंड कार्यालय या सरकार की ओर से कभी भी फोन नहीं किया जाता। किसी भी लाभार्थी से आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या पैसे की मांग नहीं की जाती। सभी सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और पारदर्शी होती है।

    दस्तावेज और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें

    बीडीओ प्रदीप कुमार ने सभी लाभार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या पैसे की मांग करता है तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, प्रखंड कार्यालय या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत तथा वित्तीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

    Aadhaar Fraud Bokaro News Chas BDO Cyber Alert cyber crime cyber fraud Cyber Helpline 1930 Jharkhand government scheme Jharkhand News Maiya Samman Yojana Maiya Samman Yojana Fraud Online Fraud Pindrajora News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026153
    Don't Miss
    Latehar

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    By Lok ChetnaJune 29, 2026123

    लातेहार : लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत दुरुप पंचायत के पुरानडीह गांव की रहने…

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026

    1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, जानें वजह और क्या रहेगा खुला

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    आदिम जनजाति की विधवा संचारिया देवी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, डीडीसी ने जांच के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026

    1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, जानें वजह और क्या रहेगा खुला

    June 29, 2026
    Bihar

    नई परीक्षा प्रणाली का शोधार्थियों ने किया विरोध, पुरानी एपीआई आधारित चयन प्रक्रिया बहाल करने की मांग

    June 29, 2026

    सांसद नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यालय का अचानक दौरा, अकेले पहुंचकर लिया कामकाज का जायजा

    June 29, 2026

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.