Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस
    • महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील
    • सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग
    • डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला
    • कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
    • वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची
    • 29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण
    • बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 3 जुलाई तक झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 1 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना
    Lead News

    3 जुलाई तक झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 1 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 28, 2026No Comments112 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में मॉनसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 28 जून से 3 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

    30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    वहीं, 30 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

    1 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में 60 से 100 मिलीमीटर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    कहीं लू तो कहीं बारिश का असर

    शनिवार को राज्य के मौसम में बड़ा अंतर देखने को मिला। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रही, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

    रामगढ़ में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं रांची, हजारीबाग, बोकारो और देवघर में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई।

    तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में 34.2 डिग्री, जमशेदपुर में 37.6 डिग्री और बोकारो में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    सामान्य से 62 प्रतिशत कम हुई बारिश

    मॉनसून सीजन के शुरुआती 27 दिनों में झारखंड में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अल नीनो के प्रभाव के कारण मॉनसून की रफ्तार प्रभावित हुई है।

    एक जून से 27 जून के बीच राज्य में सामान्य रूप से 160.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 61.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है।

    राजधानी रांची में इस अवधि के दौरान सामान्य वर्षा 168.6 मिलीमीटर मानी जाती है, जबकि अब तक 125.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यानी राजधानी में सामान्य से करीब 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

    Heavy Rain Alert IMD Jharkhand Jharkhand monsoon Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather Lightning Alert Monsoon in Jharkhand monsoon update Rain Forecast Ranchi News Ranchi weather Thunderstorm Alert Weather News Weather Update
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    By Lok ChetnaJune 28, 2026139

    रांची: जेवीएम श्यामली के कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी…

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026
    Bihar

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.