Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर
    • 176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान
    • तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
    • ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह
    • केरल: पुलिस थाने से 64 ग्राम सोने के आभूषण गायब होने का मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम
    • तीसरे सांसद पर आपराधिक केस, औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये, झारखंड के परिमल नथवानी भी शीर्ष अमीर सांसदों में
    • धनबाद के बाघमारा में थाने के सामने पंप ऑपरेटर को मारी गोली, केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी
    • आधुनिक शिक्षा, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम और बेहतर करियर अवसरों के साथ प्रवेश शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रांची को मिलेंगे तीन नए फ्लाईओवर, अरगोड़ा, हरमू और करमटोली परियोजनाओं का टेंडर जारी
    Lead News

    रांची को मिलेंगे तीन नए फ्लाईओवर, अरगोड़ा, हरमू और करमटोली परियोजनाओं का टेंडर जारी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 26, 2026No Comments141 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में तीन नए फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अरगोड़ा, हरमू और करमटोली फ्लाईओवर परियोजनाओं से जुड़ी सभी प्रशासनिक अड़चनें दूर होने के बाद इन्हें टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है।

    इन परियोजनाओं का निर्माण स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के माध्यम से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मोड पर कराया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से रेक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आमंत्रित किए गए हैं। ई-टेंडर के माध्यम से 17 अगस्त तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे, जबकि 18 अगस्त को तकनीकी प्रस्ताव खोले जाएंगे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    223 करोड़ रुपये से बनेगा अरगोड़ा फ्लाईओवर

    अरगोड़ा चौक फ्लाईओवर का निर्माण 223.14 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह फ्लाईओवर हरमू रोड पर काव्स रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर डिबडीह पुल से पहले तक बनेगा।

    इसके अलावा अरगोड़ा चौक से कचहल मोड़ की ओर चापुटोली और अशोक नगर रोड नंबर-3 तक इसका विस्तार होगा। चारों दिशाओं से आवागमन की सुविधा देने वाले इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी।

    करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा फ्लाईओवर

    करमटोली चौक से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक बनने वाले फ्लाईओवर की कुल लंबाई 3.216 किलोमीटर होगी। इसमें 2.7 किलोमीटर लंबा मुख्य फ्लाईओवर और 0.52 किलोमीटर का लिंक रोड शामिल होगा, जो मोरहाबादी मैदान की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए उपयोगी रहेगा।

    इस परियोजना की कुल लागत 351 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण और सौंदर्यीकरण का खर्च भी शामिल है।

    हरमू फ्लाईओवर का दोबारा जारी हुआ टेंडर

    हरमू फ्लाईओवर का टेंडर संशोधित डिजाइन के साथ दोबारा जारी किया गया है। इससे पहले जारी टेंडर में कुछ तकनीकी बदलाव किए गए थे, जिसके बाद नई निविदा निकाली गई है।

    यह फ्लाईओवर सहजानंद चौक से पहले शुरू होकर हरमू रोड और रातू रोड को पार करते हुए कांके रोड स्थित एसीबी कार्यालय से पहले तक जाएगा। इसका अंतिम हिस्सा जज कॉलोनी के पास उतरेगा।

    करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर में सहजानंद चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गौशाला के सामने रातू रोड की ओर उतरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

    ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    इन तीनों फ्लाईओवर के निर्माण से राजधानी के सबसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। अरगोड़ा, हरमू, करमटोली, रातू रोड, कांके रोड और मोरहाबादी क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी।

    Argora Flyover EPC Mode Project Harmu Flyover Jharkhand government Jharkhand infrastructure Karamtoli Flyover Ranchi development Ranchi flyover Ranchi latest news Ranchi News Ranchi Traffic Road Construction Smart City Ranchi State Highway Authority of Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Bihar

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    By Lok ChetnaJune 27, 2026133

    पटना: अगर आप बिहार में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करते हैं या स्मार्ट मीटर रिचार्ज…

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह

    June 27, 2026
    Bihar

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.